फतहनगर - सनवाड

जिला स्तरीय हैण्डबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में मेजबान टीम रही विजेता

फतहनगर। रा. उ. मा. वि. लदानी के खेल मैदान पर 70वीं जिला स्तरीय हैण्डबॉल छात्र 17 व 19 वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ। 4 दिनों तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले भर की विभिन्न विद्यालयों की कुल 31 टीमों के लगभग 338 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान सुशील कुमार ओस्तवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर, मशाल जलाकर तथा खेल ध्वज फहराकर किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री चेतना कुमारी सारंगदेवोत ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रोशन सुथार, प्रशासक श्रीमती ओसभ कंवर, पंकज जोशी, सोहन पूरी गोस्वामी,  डूंगर सिंह दुलावत, कन्हैया लाल, किशन दास, श्रीमती नयन पूरी गोस्वामी, दीपक प्रताप सिंह और  भान सिंह राव, खेल संघ के पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षक, खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि का संबोधन और पहला मुकाबला

मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि मानसिक विकास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान टीम लदानी और IPSS झाड़ोल के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

प्रतियोगिता के संयोजक/खेल प्रभारी कुबेर सिंह कितावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो आगामी राज्य स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंच का संचालन श्रीमती नेहा झालानी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *