फतहनगर - सनवाड

जल झूलनी एकादशी पर 22 सितंबर को निकलेगी भव्य राम रेवाड़ी यात्रा

व्यापारियों से प्रातः 11 बजे प्रतिष्ठान बंद रख यात्रा में शामिल होने की अपील

फतेहनगर। जल झूलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री सत्यनारायण भगवान एवं श्री रामलला सरकार की भव्य राम रेवाड़ी यात्रा का आयोजन मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों में उत्साह है।

आयोजकों के अनुसार राम रेवाड़ी यात्रा श्री सत्यनारायण अखाड़ा मंदिर से प्रस्थान करेगी। यात्रा मेन चौराहा होते हुए नगर के प्रमुख बाजार एवं मार्गों से गुजरकर तालाब तक पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन एवं यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

आयोजकों एवं धर्मप्रेमी भक्तों ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों तथा नगरवासियों से अपील की है कि वे प्रातः 11 बजे अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर राम रेवाड़ी यात्रा में सहभागी बनें। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने तथा भगवान के दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *