फतहनगर। उदयपुर का चौकसी हैरियस संस्थान सेवा कार्य के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। सेवा कार्यों की श्रेणी में शुक्रवार को चौकसी हैरियस ने मावली ब्लाॅक के चंगेड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के फर्नीचर की आवश्यकता को देखते हुए 100 टेबल व स्टूल प्रदान किए। इसके लिए स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक संजय कुमार यादव एवं संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने प्रयास करते हुए संस्थान के निदेशक से फर्नीचर के लिए अनुरोध किया था। आज जब फर्नीचर विद्यालय पहुंचा तो सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जो बच्चे दरी-पट्टी पर बैठकर अध्ययन कर रहे थे वे बेहद खुश दिखे। स्कूल स्टाफ ने चौकसी संस्थान का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। इससे पूर्व चौकसी हैरियस यहां के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को भी टेबल व स्टूल उपलब्ध करवा चुका है। ...
Read MoreArchives
सह सरकार्यवाह ने किया पाथेय कण के महिला सम्मान विशेषांक का विमोचन,अहिल्याबाई पर प्रदर्शनी का आयोजन
उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने उदयपुर में जागरण पत्रिका पाथेय कण के "महिला सम्मान एवं सुरक्षा विशेषांक" का विमोचन किया। पाक्षिक पत्रिका के 1 व 16 नवंबर के इस संयुक्त अंक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा द्वारा महिला गरिमा पर पारित प्रस्ताव और संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत द्वारा भारतीय विमर्श के संदर्भ में स्त्री सशक्तिकरण पर दिया गया उद्बोधन शामिल है। आलेखों के अंतर्गत नारी है शक्तिस्वरूपा, बेटी-माँ मित्रवत संबंध, महिला सुरक्षा एवं सावधानियां, लव जिहाद, वैश्विक बाजार शक्तियों द्वारा विज्ञापन में महिलाओ की गलत छवि प्रस्तुत करना, स्त्री सशक्तिकरण एवं पश्चिमी जगत का पाखण्ड और सांस्कृतिक मार्क्सवाद के तहत माय लाइफ माय चोइस का षड़यंत्र आदि विषय से संबंधित हैं। इस अवसर पर सह सरकार्यवाह के साथ मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ...
Read Moreफतहनगर पुलिस ने ग्रामीण बेरोजगार लोगो को विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधडी करने वाले अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
फतहनगर। फतहनगर थाना पुलिस ने ग्रामीण बेरोजगार लोगो को विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधडी करने वाले अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी सनवाड़ निवासी राहुल सुथार पिता जुगलकिशोर सुथार ने थाने में उपस्थित होकर इस आशय की एक लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि प्रार्थीगण अभियुक्त पप्पुपुरी गोस्वामी के सम्पर्क में आया जिसने हमें स्पेन (विदेश) में अच्छी तनख्वाह पर फूड पेकैजिंग के कार्य में नौकरी पर लगवाने एवं विदेश भेजने की बात कही। जिस पर अभियुक्त पप्पुपुरी गोस्वामी ने विश्वास में लेकर अप्रेल मई 2024 में प्रार्थीगण राहूल सुथार से 2.80,000 रूपये, रामलाल जाट से 3,00,000 रूपये, रायसिंह झाला से 2,50,000 रूपये, गोपालदास से 2.47,000 रूपये एवं मुरली वैष्णव से 2.50,000 रूपये प्राप्त कर लिये और जिन्हे मुताबिक वादे के षडयंत्र रच कर अभियुक्...
Read Moreलेकसिटी प्रेस क्लब में प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा ने की प्रेस वार्ता-कहा” अधिशेष शिक्षकों के समायोजन में अनिश्चितता का माहौल”
फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चन्द्र पुष्करणा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के सम्बन्ध में अनिश्चितता का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। पुष्करणा मंगलवार को लेकसिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होने अधिशेष शिक्षकों के समायोजन में भारी विसंगतियों का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। शिक्षकों के समायोजन हेतु पदों के आवंटन एवं उनकी वित्तीय स्वीकृति को लेकर शिक्षा विभाग में अनिश्चितता का माहौल बनाए जाने को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने अधिकारियों की ओर से सरकार एवं विभाग को बदनाम करने का षड्यंत्र बताया है। पुष्करणा ने कहा कि अधिकारी बिना पदों की वित्तीय स्वीकृति के अधिशेष शिक्षकों की गणना मनमाने तरीके से करवाकर विभाग में असमंजसता के माहौल को लगातार बढ़ावा दे रह...
Read Moreउदयपुर की संजीवनी सीनियर सिटीजन सोसायटी ने चंगेड़ी में स्कूली बच्चों को किए स्वेटर वितरण
फतहनगर। उदयपुर की संजीवनी सीनियर सिटीजन सोसायटी ने चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 8वीं कक्षा तक के 200 बालक-बालिकाओं को शनिवार को स्वेटर का वितरण किया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोसायटी के अध्यक्ष रमेशप्रकाश माहेश्वरी थे जबकि अध्यक्षता मावली ब्लाॅक प्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी ने की। इस अवसर पर सोसायटी के कोषाध्यक्ष किशनलाल मेहता,महासचिव अशोक कुमार साबला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजमल सोनी,उपाध्यक्ष अम्बालाल चपलोत, संयुक्त सचिव लक्ष्मीनारायण पालीवाल,पर्यटन सचिव भगवतीलाल मण्डोवरा,सदस्य राजेन्द्र कुमार दक,ईश्वरलाल हिंगड़ विशिष्ट अतिथि एवं रमेशचन्द्र सोमानी,श्रीमती पुष्पा सोमानी, डाॅ.शशिकांत नागौरी,भगवतीलाल जोशी,प्रधानाचार्य वाक्पीठ सचिव प्रदीप कुमार नेगी,सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट,सेवानिवृत्त प्रोफेसर हस्तीमल कोठारी,महावीर अम्बेश महाविद्यालय के प्रधा...
Read Moreसनातन वह दिव्य ज्ञान है जो मानव मात्र के आत्म कल्याण एवं वैश्विक मंगल के लिए परम आवश्यक हैः रासेश्वरी देवी
फतहनगर। नगर के केआरजी सभागार में चल रही आध्यात्मिक जीवन उपयोगी प्रवचन श्रृखंला के अन्तर्गत प्रमुख प्रचारिका रासेश्वरी देवी ने बतलाया कि वेद प्रणीत सनातन धर्म वह दिव्य ज्ञान है जो मानव मात्र के आत्म कल्याण एवं वैश्विक मंगल के लिए परम आवश्यक है। संसार के सुख की व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया कि यह सुख वैसा ही है जैसा मृग मरीचिका। जिस प्रकार एक मृग रेगिस्तान में पानी के अभाव में भी पानी को देखकर उसकी ओर भागता जाता है पर वह उसे कभी प्राप्त नहीं कर पाता और प्यास से प्राण त्याग देता है। ठीक इसी प्रकार हम मृग रूपी मानव संसार रूपी रेगिस्तान के अंतर्गत सांसारिक वस्तुओं में सुख का अनुमान लगाकर उन्हें बटोरने में लगे हुए हैं परंतु उनसे कभी भी वास्तविक सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती है। कभी-कभी थोडे बहुत अल्पकालीन सुख का अनुभव अवश्य हो जाता हैं पर साथ में दुख का अनुभव भी करते है।ं माया के संसार में द...
Read More-सनवाड़ में फ्लोराइड युक्त जलापूर्ति से झड़ रहे हैं लोगों के दांत, हड्डियों में टेड़ापन-10 करोड रुपए की जोड़ा बावजी पेयजल योजना की स्वीकृति की मांगफतहनगर। फतहनगर और सनवाड कस्बे में पेयजल व्यवस्था में सुधार एवं 10 करोड रुपए की जोयड़ा बावजी योजना की जल्द वित्तीय स्वीकृति की मांग को लेकर मंगलवार को यहां किंग सेना प्रतिनिधि मंडल व कस्बे के प्रबुद्ध जनों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सम्पतसिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा।किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ अध्यक्ष गगनसिंह राव ने बताया कि फतहनगर व सनवाड कस्बे में वर्षों से पेयजल का भारी संकट है। सनवाड कस्बे में तो फ्लोराइड की मात्रा वाले जल की पेयजल आपूर्ति हो रही है जिससे लोगों के समय से पहले दांत झड़ रहे हैं व हड्डियों में टेड़ापन आ रहा है।पार्षद विनोद धर्मावत, सुनील मुंदडा ने कहा कि 30 हजार की आबादी वाले फतहनगर व सनवाड़ कस्बे में 48 घंटे में जलापूर्ति हो...
Read Moreफतहनगर। बामणिया बंजारा समाज का द्वितीय सामूहिक विवाह आगामी 6 मई को कपासन में होना है। सोमवार को इसके लिए तुलसी का पहले जोड़े के रूप में पंजीयन किया गया।भूपालसागर तहसील के बालद गांव में बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं विवाह कमेटी के सदस्य पहुंचे जहां पर श्रीमती मोहनी बाई एवं श्रमती लक्ष्मीबाई ने तुलसी विवाह की ईच्छा व्यक्त की जिस पर मौके पर ही गांव के लोगों की मौजूदगी में आवेदन पत्र भर की पंजीयन के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा पहला जोड़ा विवाह के लिए प्रदान करने पर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर भानुराम कच्छावा, नाथु दायमा, देवीलाल दायमा, सुखदेव गरासिया, भगवतीलाल कच्छावा, हिरालाल गौड, परशराम गौड़,भगवतीलाल, सोहन राठौड,रामलाल दायमा, लक्ष्मण चावडा, महेन्द्र दायमा, देवीलाल राठौड,नवलराम, प्रेम गौड, मोहन बगाडा, रोशन दायमा, मांगीलाल गौड, देवीलाल चावडा,...
Read Moreउदयपुर, 18 नवम्बर। मेवाड़ राजवंश के 76वें महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के देवलोकगमन से मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान में शोक की लहर है। उनके निधन ने मेवाड़ के इतिहास और संस्कृति के प्रति गहरी श्रद्धा रखने वालों को व्यथित किया है।भारतीय इतिहास संकलन समिति, चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारियों ने सोमवार को श्रद्धांजलि अर्पित करने समोर बाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में मेवाड़ की गौरवशाली परम्पराओं और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखा। महाराणा महेंद्र सिंह जी का जीवन मेवाड़ की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक था। उनके जीवन का आदर्श वाक्य ष्जो दृढ़ राखे धर्म को, ताहि राखे करतारष् उनके कार्यों में परिलक्षित होता था। वे न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति और विरासत के संरक्षण के प्रति भी पूर्णतः समर्पित...
Read Moreफतहनगर। बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेडी में कक्षा 8से 12वी कक्षा के विद्याथर््िायों को डिजिटल और वित्तीय प्रशिक्षण के साथ-साथ क्वीज और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उक्त आयोजन एल एण्ड टी फाइनेंस और मंजरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डिजीटल सखी परियोजना के तहत किया गया। प्रीति रेगर,किंतल पालीवाल एवं गंुजन रेगर प्रथम रही जबकि ज्योति जाट,मोनिका लौहार एवं डोली पालीवाल द्वितीय तथा नीलम रेगर,सपना रेगर एवं चंदा रेगर तृतीय रही। विजेता प्रतिभागी बालिकाओं को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार के हाथों से पारितोषिक प्रदान किए गए। इस अवसर पर व्याख्याता माधवलाल गाडरी,प्रभूलाल रेगर,बालिका स्कूल संस्था प्र...
Read Moreफतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में आगामी तीन दिन निलामी कार्य बंद रहेगा।मण्डी सचिव ने इस संदर्भ में बताया कि शुक्रवार को पूर्णिमा अवकाश के चलते एवं अगले दिन शनिवार का एवं 17 अक्टूबर को रविवार का अवकाश रहेगा। अवकाश के दौरान मण्डी में कृषि जिंसों का प्रवेश निषेध रहेगा। सोमवार से पुनः निलामी कार्य सुचारू हो जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सनवाड में सांस्कृतिक स्रोत प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पर्यावरण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला के मुख्य अतिथि रतन कुमार चाष्टा थे जबकि विशिष्ट अतिथि सुरेशचन्द्र शर्मा वनपाल रेंज मावली, रवि प्रकाश खारदडिया,रामलाल मीणा आदि थे। कार्यशाला की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य रजनी जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक दिनेश आमेटा द्वारा किया। मुख्य वक्ता सीसीआरटी के विशेषज्ञ डॉ. ललित नारायण आमेटा ने स्वच्छ भारत अभियान एवं उसके लक्ष्य पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वच्छ,हरित एवं सर्वोच्च भारत निर्माण पर चर्चा करते हुए सिंगल युज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने का संकल्प दिलाया एवं भारत सरकार द्वारा एक जुलाई 2022 से प्रतिबंध होने की जानकारी प्रदान की। एक रिसर्च के अनुसार एक बार डिस्पोजल कप से चाय पीने से 120 माइक्रो...
Read Moreफतहनगर। दीपावली के बाद से चल रहा छप्पनभोग का मनोरथ आज दो मंदिरों पर आयोजित होने के साथ ही इस आयोजन को विराम मिल गया। अन्नकूट का प्रसाद व सब्जी प्राप्त करने के लिए मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें छप्पनभोग के अलावा सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। यहां महाआरती में कॉलोनी समेत नगर के लोगों ने भाग लिया। महादेव का अभिषेक एवं शिव परिवार को सजाया गया। शिव परिवार के साथ भक्तों ने फोटोग्राफी का भी लुत्फ लिया।कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर भी आज छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें बालाजी के समक्ष विविध व्यंजनों के थाल सजाए गए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बालाजी की आंगी कर विशिष्ट श्रृंगार किया गया। बालाजी की प्रतिमा को सज्जित कर महा आर...
Read Moreफतहनगर। इन दिनों दिगम्बर जैन समाज के पर्यूषण चल रहे हैं। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा धर्म ध्यान किया जा रहा है। मंगलवार को दिगंबर जैन समाज ने तहसरा दिन आर्जव धर्म के रूप में मनाया। आज इस अवसर पर दिगम्बर जैन मंदिर में प्रातः अभिषेक एवं शांति धारा विधान के तहत प्रथम अभिषेक मदनलाल, विनोद कुमार,राजेश कुमार धर्मावत परिवार एवं शांतिधारा संजय कुमार,मनोज कुमार,सुजीत कुमार,हिमांशु कुमार छाबड़ा परिवार द्वारा तथा द्धितीय शांति धारा राजेन्द्र,मयंक बडजात्या परिवार ने की। शाम को मंदिर में आरती एवं शास्त्र प्रवचन एवं प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन अशोक छाबड़ा, प्रकाशचंद जैन,राजेन्द्र बडजात्या,अमित पाटोदी आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreकुंभलगढ़ विनायक को नूतने सोनी परिवार कल करेगा कुंभलगढ़ के लिए कूच, शताधिक वाहनों में होगें 1000 गणेश भक्त
फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं नगर में गणेश महोत्सव के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार नगरवासियों के साथ शनिवार की सुबह विनायक नूतने कुंभलगढ़ के लिए कूच करेंगे। सोनी के अनुसार 38वें साल इस बार भी शताधिक वाहनों के जत्थे के साथ 1000 भक्तों के कंुभलगढ़ पहुंचने का अनुमान है। सभी वाहन सुबह 7बजे द्वारिकाधीश मंदिर मैन चैराहा से रवाना होंगे। कुंभलगढ़ पहुंच कर प्रसादी का कार्यक्रम होगा तथा विनायक की पूजा अर्चना के बाद पूजित प्रतिमाएं फतहनगर लायी जाएगी। इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी भी पहुंचेगें।कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थापत्य कला से 1443 में महाराणा ने बनवाया गणेशजी का मंदिरः ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर स्थापत्य कला से तैयार मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान है। हालांकि यह मंदिर पूरे साल बंद ही रहता है, लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन फतहनगर से सोनी परिवार यहां कई सालों से आ...
Read Moreफतहनगर। लदानी में करीब डेढ़ दशक के बाद बुधवार को गवरी नृत्य का आयोजन किया गया। इस आयोजन को देखने गांव सहित आस पास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो अन्य गाँवों की गवरी नृत्य लदानी में होते रहे हैं लेकिन इस बार लदानी गाँव की गवरी हो इसकी सभी की प्रबल इच्छा थी। इसी को लेकर इस बार अच्छी तैयारी से गवरी का आयोजन किया गया। लदानी गाँव के सभी देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के पश्चात ही गवरी नृत्य का शुभारंभ किया गया। लदानी गोस्वामी परिवार के द्वारा मठ से गवरी हेतु परंपरा अनुसार भगवा दिया गया। लदानी के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों,मंदिरों के परिसर में गवरी नृत्य किया जा रहा है। गाँव के प्रमुख स्थलों, अन्य गाँवों में भी मांग व आग्रह के आधार पर गवरी नृत्य किया जाता है। लदानी गाँव की बहन बेटियों के ससुराल में बुलावे के आधार पर गवरी नृत्य किया जावेगा। आज लदानी श्री च...
Read Moreश्रीकृष्ण जन्माष्टमीः अखाड़ा मंदिर पर मटकी फोड़ ने किया रोमांचित, आधी रात गूंजा हाथी घोड़ा पालकी,जै कन्हैयालाल की
फतहनगर। यहां के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शाम 7 बजे भजन कीर्तन प्रारंभ हुए। भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में विविध झांकियां सजी। जन्मोत्सव तक कीर्तन होते रहे। रात ठीक 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने कान्हा को लाड लड़ाए। कान्हा के हाथों में विभिन्न प्रकार के खिलौने थमाए गए तथा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जन्मोत्सव के बाद महा आरती की गई तत्पश्चात पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन किए गए। यहां के अखाड़ा मंदिर पर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने लोगों को खूब रोमांचित किया। खूब गुलाल उड़ी तथा युवाओं की टोली ने मटकी फोड़ी। इसके बाद मध्यरात...
Read Moreफतहनगर. गुलाब ग्लोरी स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं राधा, कृष्ण, सुदामा आदि बनकर आए! कृष्ण जन्मोत्सव पर बालिक बालिकाओं द्वारा मन भावन नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें नंद बाबा, मां यशोदा, भगवान कृष्ण द्वारा शेषनाग पर नृत्य करना, द्रोपदी चीर हरण में द्रोपदी की रक्षा करना आदि नृत्य के साथ विभिन्न झांकियां बनाई गई ! कृष्ण को झूले में झुलाया गया ! संस्था की डायरेक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्री कृष्ण के जीवन से हमें सीख लेते हुए उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को जीवन में अनुसरण करना चाहिए! भगवान ने विकट परिस्थिति होते हुए मानव कल्याण के लिए भगवत गीता की रचना की जो कि कलयुग में एकमात्र मोक्ष प्राप्ति का साधन है ! इसी तरह से संस्था की प्रिंसिपल उदिता दे द्वारा कृष्ण जीवन पर प्रकाश डाला ! संस्था के हेड मास्टर आर के जगीर ने...
Read Moreफतहनगर। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ का कजली तीज पर समापन किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज गुरूवार को अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी स्वर्ण आभूषणों का श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण कंुडल,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में शंख,चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रहे थे। सायं सवा सात बजे अंधेरा घिरने के साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार खोले गए। पुजारी सत्यनारायण व कमल नयन पालीवाल द्वारा आरती की गई। आरती समापन के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं मनोरथ का दर्शन लाभ लेते हुए ठाकुरजी के जयकारे...
Read Moreफतहनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के द्वारिकाधीश को स्वर्ण पौशाक धरायी जाएगी।द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल के अनुसार हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी द्वारिकाधीश मंदिर पर जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा व दोपहर 12 बजे स्वर्ण पोशाक व स्वर्ण कँटला श्री द्वारिकाधीश को अर्पण किया जायेगा व लड्डू गोपाल को नव निर्मित स्वर्ण मुकट व चाँदी का झूला अर्पण किया जाएगा। इस अवसर पर द्वारिकाधीश व लड्डू गोपाल को छप्पन भोग धराया जाएगा। छप्पनभोग का कार्यक्रम भक्तो की उपस्थिति में धूमधाम से होगा। 26 अगस्त को रात्रि नौ बजे से संगीतमय भजन संध्या आयोजित की जाएगी। मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की महाआरती व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ...
Read More