फतहनगर - सनवाड

गोवर्धन पूजा के तहत की गौ सेवा

फतहनगर। गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से की गई। इस अवसर पर आज सुबह घरों के मुख्य द्वार के ठीक सामने महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान से पूजा की। ग्रामीण इलाकों में किसानों ने बैलों को नहला कर सींग पर रंग व शरीर पर मेहन्दी लगाई एवं आकर्षक मोड़ व बेड़ बांध कर गले में घंटियां पहनाई। यहां के श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गौ सेवकों ने गौ सेवा की तथा गायों का पूजन इत्यादि किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में हर्षोल्लास से मना दीपोत्सव

फतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही लेकिन भीड़ भाड़ नहीं थी। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार ,प्रताप चैराहा ,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। मुख्य चैराहा पर पुलिस के जवान भी देखे गए जो कि आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए मुस्तैद नजर आए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सर्दी की दस्तक के साथ ही सीताफल की आवक शुरू

फतहनगर। सर्दी में आम आदमी की खास पसन्द सीताफल की आवक शुरू हो गई है। बाजार में यत्र तत्र सीताफल बेचने वाले देखे जा सकते हैं। प्रारंभिक दौर में सीताफल का उठाव कमजोर है लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी बिक्री भी बढ़ेगी। क्षेत्र में सीताफल को ग्रामीणों द्वार खासा पसन्द किया जाता है। सीताफल के पेड़ों पर ही पके फल स्वाद में मिठास लिए होते हैं। चित्तौड़ के किले पर सीताफल के काफी पेड़ हैं जहां के सीताफल मीठे भी होते हैं। पर्यटक इन्हें विशेष रूप से पसन्द भी करते हैं। ...

Read More
देश प्रदेश

फतहनगर में पावन धाम की स्थापना कर गुरुदेव की यादों को सहेज गए मेवाड़ महानायक सौभाग्य मुनि

http://www.fatehnagarnews.com (शंकरलाल चावड़ा) श्रमण संघीय महामंत्री पूज्य गुरूदेव श्री सौभाग्यमुनि का फतहनगर के लिए योगदान किसी भी मायने से कमत्तर नहीं आंका जा सकता। गुरूदेव का लगाव अपनी जन्म भूमि आकोला एवं दीक्षा स्थली कड़िया से भी अधिक फतहनगर के लिए रहा है। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. के फतहनगर में देवलोक होने के बाद जिस तरह से फतहनगर में उनके स्मृति स्थल पावनधाम की स्थापना की गई उसके बाद से सौभाग्यमुनि इसे विकसित करने की योजनाओं को लेकर ही व्यस्त नजर आते। उनका चातुर्मास जहां कहीं भी होता वहां समाज को सुदृढ़ करने एवं स्थानक स्थापित करने का तो उनके मन में रहता ही था लेकिन साथ ही समाज के भामाशाहों को फतहनगर पावनधाम के विकास के लिए प्रेरित करने में भी वे पीछे नहीं रहे। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य गुरूदेव श्री अम्बालालजी म.सा. का देवलोक गमन विक्रम संवत् 2050 पौष शुक्ला च

Read More
फतहनगर - सनवाड

कल होगा विनायक प्रतिमाओं का विसर्जन,अंतिम दिन 108 दीपक से की महा आरती

फतहनगर। मंगलवार को अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर विनायक प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। विसर्जन की पूर्व संध्या पर सोमवार को यहां के गणपति चैक पर विनायक को विशिष्ट श्रृंगार धराया गया एवं 108 दीपक से महा आरती की गई। इस अवसर पर गणपति महोत्सव सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। इसी तरह से स्टेडियम के समीप विजय हाइट्स द्वारा भी आज मनोहारी झांकी का अंतिम आयोजन किया गया। विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर पर गणेश सेना के तत्वावधान में चल रहे आयोजन के तहत आज विनायक की विशाल प्रतिमा को पुजारी नंदलाल शर्मा द्वारा सज्ज्ति किया गया। इसके अलावा भक्तों ने आज अपने घरों में अंतिम रूप से आरती एवं धार्मिक आयोजन को अंजाम दिया। मंगलवार को सभी आयोजन अपने-अपने स्तर पर विनायक प्रतिमाओं को सरोवर पर ले जाकर विसर्जन करेंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जलझूलनी पर कारों में बिराजित होकर सरोवर पहुंचे ठाकुरजी

फतहनगर। कोरोना के चलते इस बार जलझूलनी का कार्यक्रम भी परम्परागत तरीके से नहीं हो पाया। यह पहला मौका था जब अथाह भक्तों की भीड़ नदारद थी। गिने चुने भक्तों के साथ वेवाण भी नहीं सजा बल्कि ठाकुरजी को कारों में विराजित कर सरोवर ले जाया गया। अखाड़ा मंदिर से ठाकुरजी कार में रवाना हुए तथा द्वारिकाधीश मंदिर से प्रभु द्वारिकाधीश दूसरी कार में बिराजे। इसके बाद आगे आगे ढोल वादक और पीछे दोनों ही कारें तथा गिने चुने भक्त चले। द्वारिकाधीश मंदिर से पुराना बाजार होते हुए सरोवर पहुंचे जहां पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखा तथा साथ आए श्रद्धालुओं को सरोवर पर जाने से पहले ही रोक दिया तथा निर्धारित संख्या में भी घाट पर ठाकुरजी के साथ भक्तों को जाने दिया गया। जो श्रद्धालु दर्शनों के लिए तालाब पर पहुंचे उन्हें तालाब के दूसरे छोर से ही आरती व दर्शनों का लाभ मिला। हालांकि लौटते समय पुराने बाजार में एक स्थान पर ठाकुर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गणेशोत्सवः नित्य ही सज रहा राजा का दरबार

फतहनगर। यहां के गणपति चैक पर आयोजित होने वाले गणेशोत्सव पर भी इस बार कोरोना का साया है। पिछले दो दशक से यहां विनायक की स्थापना के साथ ही विविध धार्मिक आयोजन दस दिनों तक होते आए हैं लेकिन इस बार कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए राजा का दरबार ही सजाया जा रहा है। पुराना बाजार सजा है तथा नित्य की विनायक का विशिष्ट श्रृंगार होता है। गणपति महोत्सव समिति के लोग शाम को आरती करते हैं तथा उस रास्ते निकलने वाले लोग विनायक के विशिष्ट श्रृंगार के दर्शन करते हैं। यहां कोरोना के कारण अब श्रद्धालुओं का दर्शनों के लिए रेला नहीं उमड़ता। गणपति महोत्सव समिति भी इस आयोजन को खण्डित नहीं करना चाहती। इस कारण से आयोजन तो हो रहा है लेकिन गाइड लाइन के अनुसार। चाहे श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शनों के लिए न भी आ पाए लेकिन इस आयोजन में लगे लोग पूरी तन्मयता के साथ लगे हैं। यही कारण है कि रोजाना विनायक का मन मोहक श्रृंगार किया ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में निकला चारभुजानाथ का वेवाण

फतहनगर। जलझूलनी एकादशी पर शनिवार को सनवाड़ कस्बे में चारभुजानाथ का वेवाण निकला गया। इस आयोजन में भी कोरोना गाइड लाइन का पूरा ख्याल रखा गया तथा सीमित संख्या में ही श्रद्धालु शामिल हुए। ठाकुरजी के जयकारों के साथ निकली रामरेवाड़ी का वेवाण कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरा। लोगों ने अपने घरों की दहलीज से ही प्रभु चारभुजा के दर्शन किए। राम रेवाड़ी निकाले जाने के दौरान गुलाल अबीर भी भक्तों ने खूब लगाई। आस पास के गांवों में भी जल झूलनी पर आयोजन किए गए तथा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही लोगों ने शिरकत की। ...

Read More
मावली

खबर का असरः गे्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास

फतहनगर(विकास चावड़ा)। फतहनगर से चंगेड़ी मार्ग खस्ताहल की खबर प्रकाशन के बाद ग्रेवल के जरिए राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। चंगेड़ी गांव से फतहनगर के उदासी आश्रम तक जहां जहां भी गढ्ढे हो रहे थे वहां ग्रेवल डाल दी गई है। खराब सड़क को लेकर पिछले दिनों चंगेड़ी सरपंच ने भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया था। इसके बाद सरपंच श्रीमती सुमित्रा जाट ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की जिस पर अब ठेकेदार द्वारा गढ्ढों में गेवल डलवाया जा रहा है। स्वीकृत सड़क का काम चंगेड़ी में सी.सी.निर्माण के बाद से बंद पड़ा है। उच्चाधिकारियों ने सरपंच को भरोसा दिलवाया है कि बारिश के बाद सड़क का काम शुरू करवा दिया जाएगा। उदासी आश्रम से फतहनगर तक की सड़क नगरपालिका क्षेत्र में आती है। गौ शाला के सामने स्थित यह सड़क भी खराब हो चली है। इसकी भी मरम्मत की जानी चाहिए। पिछले दिनों ही इस सी.सी.सड़क पर ईंटों से भरे ट्...

Read More
भूपालसागर

आसमान में बिखरी इन्द्र धनुषी छटा को केमरे में कैद करने लगी होड़

फतहनगर। निकटस्थ राणावतों की सादड़ी में कल शाम को आसमान में इन्द्र धनुष उभर आया। रिमझिम बौछारों एवं हरियाली के बीच उभरे इन्द्र धनुष ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। कई लोगों ने इस मनोरम दृश्य को अपने मोबाइल के केमरे में कैद किया। इस दृश्य को कैद करने के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखा गया। यह प्रकृति की मनोरम छटा राणावतों की सादड़ी निवासी शिक्षक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने अपने मोबाइल में कैद कर मुहैया करवाई। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गणेशोत्सवः सनवाड़ गजानंदजी के दरबार में लड्डु का लगा भोग

फतहनगर। कोरोना के चलते सनवाड़ के गजानंदजी के मंदिर पर सामान्य आयोजन करते हुए हवन,अभिषेक,श्रृंगार एवं शाम को विनायक के समक्ष लड्डु धराकर आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। हवन एवं अभिषेक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,रौनक गर्ग,नीतिन सेठिया,ओम प्रकाश बारबर,गोपाल सोनी, माधवलाल जाट समेत अन्य श्रद्धालुओं ने शिरकत की। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बछ बारस पर किया गाय-बछड़ें का पूजन

फतहनगर। यहां बच्छ बारस पर रविवार को गली मोहल्लों में महिलाओं ने गौ वत्स का पूजन कर परिक्रमाएं की। सुबह महिलाएं थाल सजाकर समूह में गौ पालकों के यहां पहुंची तथा गौ वत्स का पूजन कर कहानियों का श्रवण किया। महिलाओं ने भोजन में चाकू से काटे गए किसी भी खाद्य का उपयोग नहीं किया। नगर समेत आस पास के गांवों में भी बच्छ बारस का पर्व मनाया गया। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में पहुंच कर भी महिलाओं ने गौ वत्स का पूजन किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जन्माष्टमी पर मंदिरों में हुए जन्मोत्सव के आयोजन

फतहनगर। जन्माष्टमी पर प्रभुश्री कृष्ण के जन्मोत्सव के आयोजन मंदिरों में ही भक्तों की सीमित संख्या में हुए। गलियों में कान्हा के जन्मोत्सव के आयोजन कोरोना के चलते कहीं भी नजर नहीं आए। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में मुख्य आयोजन किया गया जहां पर मंदिर को आकर्षक विद्युतसज्जा के साथ सजाया गया। परम्परा के अनुसार सायंकाल झांकी सजी तथा एक झांकी कारागृह की बनी जहां मध्यरात्रि को कारागृह के ताले खुलने एवं कृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमल नयन पालीवाल के अलावा भक्तों ने नंदलाल को झुलाया तथा लाड़ लड़ाए। ऐसा ही आयोजन अखाड़ा मंदिर में भी किया गया जहां महन्त रामचन्द्रदास के सानिध्य में कान्हा के जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन कर पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया। सनवाड़ के विभिन्न मंदिरों में भी जन्मोत्सव के आयोजन किए गए। इंटाली गांव में मंदिरों पर आकर्षक रोशनी की गई ए...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कजली तीज पर हुआ हिण्डोलना मनोरथ का समापन

फतहनगर(विकास चावड़ा)। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ आज सम्पन्न हुए। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण आभूषण,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रहे थे। सायं सवा सात बजे अंधेरा घिरने के साथ ही मंदिर के कपाट खोले गए। पुजारी सत्यनारायण व कमल नयन पालीवाल द्वारा आरती की गई। आरती समापन के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं मनोरथ का दर्शन लाभ लेते हुए ठाकुरजी के जयकारे लगाए। कीर्तनकारों द्वारा ठाकुरजी के शयन तक कीर्त...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रावण के अंतिम सोमवार को शिवालय में लगा भक्तों का जमावड़ा

फतहनगर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आज नगर के शिवालय भक्तों से आबाद रहे। श्रावण मास में इन शिवालयों में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान भी आज विधि विधानपूवर्क सम्पन्न हो गए। आज नगर के अखाड़ा स्थित मंदिर में अभिषेक के बाद भोले का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। महा आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। प्रसाद वितरण के साथ ही यहां आयोजन को विराम दिया गया। इसी तरह से सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर, नेहरू बाल उद्यान स्थित महा कालेश्वर मंदिर,धुणी स्थित शिवालय में अभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ ही श्रावण मास के तहत चल रहे आयोजनों को विराम दिया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

हिण्डोलना मनोरथः नयनाभिराम मनोरथ का कजली तीज पर होगा समापन

फतहनगर। यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में इन दिनों नयनाभिराम हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन पूरे चरम पर हैं। सावन मास के दौरान नित नए मनोहारी मनोरथ के क्रम में आज विशेष मनोरथ किया गया। चंदन की पत्तियों एवं फूलों के बंगले में किए गए आयोजन में ठाकुरजी एवं नवनीत प्रियाजी को सुसज्जित हिण्डोलने में विराजित कर पुजारी कमल नयन पालीवाल एवं सत्यनारायण पालीवाल ने सेवा अर्पित की। हिण्डोलना मनोरथ में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की आवक प्रभावित हो रही है लेकिन आयोजकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। यही कारण है कि रोजाना एक से एक आयोजन हो रहा है। रक्षाबंधन पर भी विशेष आयोजन होगा। उक्त आयोजन कजली तीज पर सम्पन्न होगा। इधर श्रावण मास के तहत शिव मंदिरों पर भी रोजाना शिव भक्तों द्वारा पूजा अर्चना एवं अभिषेक के आयोजन किए जा रहे हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बादशाह की सवारी में दिखा युवाओं का जोश,सवारी देखने उमड़ा सैलाब

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का सोमवार को सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चैक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी तथा बादशाह को कैद कर लिया गया। बाद में नगरवासियों ने गैर नृत्य किया। इसके अलावा बादशाह की बेगम बने क

Read More
फतहनगर - सनवाड

तालाब की ओर ध्यान देने का किया आग्रह

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। तालाब बचाओ संघर्ष समिति ने जनप्रतिनिधियों से नगर के तालाब की ओर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा है कि 40 वर्षों से तालाब की जमीन अतिक्रमियों के कब्जे मे हैं। यह तालाब नगर का प्रमुख जलाशय है जहां वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है लेकिन इसके घाट दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। घाट के आस पास गंदगी का अंबार लगा है। तालाब क्षेत्र में लगी लाइटें आधी से अधिक बंद पड़ी है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सिक्ख समाज ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी का पर्व

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर सोमवार की शाम आवरीमाता क्षेत्र स्थित नानक निवास पर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी के अवसर पर नानक निवास पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां सिक्ख समाज द्वारा सामूहिक अरदास के अलावा शबद् एवं कीर्तन किया गया। पंज प्यारों का रूप धारण कर उनका स्मरण किया गया। कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट की गई तथा शाम को लोहड़ी जलाई गई। लोहड़ी पर अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई गई। लोहड़ी की सभी सिक्ख समाज के महिला एवं पुरूषों ने परिक्रमा की। लोहड़ी का पर्व वैसे तो पंजाब एवं हरियाणा में मनाया जाता है लेकिन इस दिन देश के विभिन्न भागों में निवासरत सिक्ख समाज के लोग लोहड़ी मनाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार करते हैं। लोहड़ी की परिक्रमा के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद कल्याण सिंह पोखरन

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर-कोटा ट्रेन को नियमित करने हेतु सांसद जोशी ने लिखा पत्र

https://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। सांसद सी.पी.जोशी ने उदयपुर-कोटा उदयपुर रोजाना चलने वाली यात्री गाड़ी को नियमित करने के लिये रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया। संासद जोशी ने बताया कि रेलवे द्वारा उदयपुर से कोटा एवं कोटा से उदयपुर के लिये गाड़ी संख्या 09679-09680 आरम्भ की गई। इस गाडी के आरम्भ होने से यात्रियों को उदयपुर से कोटा एवं कोटा से उदयपुर आने एवं जाने के लिये अत्यंत सुलभ साधन उपलब्ध हो पाया। रेलवे द्वारा इस गाड़ी को 31 दिसम्बर 2019 के पष्चात् से नहीं चलाया जा रहा हैं। सांसद जोषी ने बताया कि उन्हीं के आग्रह पर यह ट्रेन आरम्भ की गई जिससे क्षेत्र की जनता को इसका बहुत लाभ मिल रहा हैं। लोग इससे यात्रा कर रहें हैं। इसलिये इसे नियमित संचालित किये जाने के लिये रेलमंत्री पीयुष गोयल, रेलवे बोर्ड मेंबर ट्राफिक पी.एस. मिश्रा को पत्र लिखकर अवगत करवाया।

Read More