फतहनगर. सिद्ध हनुमान मंदिर के स्वर्ण कलश आरोहण कार्यक्रम को लेकर आज मंदिर परिसर में स्थित वाटिका में प्रायश्चित स्नान का आयोजन किया गया. विधि विधान से वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रायश्चित स्नान करवाया गया. कार्यक्रम के लिए यज्ञशाला पूरी तरह से तैयार हो चुकी है. 26 जनवरी से 3 फरवरी तक स्वर्ण कलश आरोहण महोत्सव चलेगा. सभी धर्म प्रेमी लोगों से इस अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की गई है.
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर.भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवम जिले के निर्देशानुसार् नव मतदाता अभियान के अंतर्गत आज भाजपा मण्डल फतेह नगर सनवाड द्वारा शिव मंदिर प्रताप चोराहा पर कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि अभियान सयोजक विधानसभा छोगा लाल जाट का भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने उपरना पहना कर स्वागत किया. जाट ने नव मतदाता अभियान की जानकारी दी. मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष ए सी मोर्चा मुकेश खटिक ने भी अभियान को बूथ तक तत्परता से पहुँचाने के लिए प्रेरित किया नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने अभियान मे अधिक से अधिक नव युवा मतदाता को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए कहा. बैठक मे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवम अभियान संयोजक दीपक बड़गुर्जर,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत्,ओबीसी मोर्चा अ...
Read Moreउदयपुर, 24 जनवरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओे योजनान्तर्गत जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस मंगलवार को राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद् में मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि जिला कलक्टर ताराचन्द मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती प्रभा गौतम, ़महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक श्रीमती किर्ती राठौड़, राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शैलेन्द्र पण्ड्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसेडर सुश्री लब्धि सुराणा व सेव द गर्ल्स चाइल्ड् की ब्राण्ड एम्बेसेडर सुश्री दिव्यानी कटारा रहे। अतिथियों ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि बेटियों के लिए सकारात्मक सोच बनाने के लिए सभी माता-पिता को मिलक...
Read Moreफतहनगर। धोला का धनेरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव भामाशाह और प्रतिभा सामान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच गोपाल सिंह झाला,विशिष्ठ अतिथि शांतिलाल जाट, अमरचंद जाट, निर्भयसिंह सिसोदिया, भेरूलाल जटिया, गेहरीलाल जाट, भेरूलाल जाट, देवीलाल सालवी, गोपाल लौहार आदि ग्रामीण मौजूद थे। ...
Read Moreफतहनगर। निकटवर्ती बड़गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव उल्लास 2023 का आयोजन पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता जोशी ने की। इस अवसर पर गांव के गणमान्य गणेशलाल जाट, हरीश जाट, अशोक मंडोवरा, एसडीएमसी सदस्य शंकर जाट, हीरालाल लोहार, गुलाब जाट, प्राध्यापक सुनील कुमार विजयवर्गीय उपस्थित रहे। मंच संचालन गजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम में किशन तिवारी,हेमंत गुर्जर, आची यादव,दुर्गा शंकर, गोपीलाल मेनारिया,संजय दाधीच, हेमशंकर, हरिशंकर, रामलाल मेघवाल,नंदकिशोर,बंसीलाल जाट,नरेंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया एवं दहेज एक अभिशाप नाटक से सामाजिक संदेश प्रदान किया। प्रस्तुत कार्यक्रमों में बच्चों को पुरस्कार प्रदान ...
Read Moreफतहनगर। प्रशासक एवं मावली उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास द्वारा मंगलवार को स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति का निरीक्षण किया गया। उपखण्ड अधिकारी द्वारा कृषको को उपलब्ध करायी जाने वाली आधारभूत सुविधाओं के सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालन हेतु सचिव को निर्देशित किया। मण्डी प्रागणं में राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली राजीव गांधी कृषक साथी, किसान कलेवा एंव अन्य योजनाओं के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु भी कहा गया ताकि ताकि कृषको को अधिकाधिक लाभ मिल सकेे। ...
Read Moreखांडल विप्रा महासभा का शपथ समारोह संपन्न: फतहनगर के कैलाश खण्डेलवाल बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
फतहनगर। स्थानीय व्यवसायी कैलाश खण्डेलवाल अखिल भारतवर्षीय खांडल विप्र महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल बोचीवाल द्वारा जयपुर स्थित झारखंड मैरिज गार्डन एवं रिजॉर्ट्स में आयोजित कार्यक्रम में कैलाश खण्डेलवाल को शपथ ग्रहण करवाई।
Read Moreफतहनगर। 220 KV CTPT जल जाने के कारण सनवाड़ रीको में विद्युत आपूर्ति इस वक्त बंद है तथा इसके सायं 5 बजे बहाल होने की संभावना है। यह जानकारी फीडर इंचार्ज लक्ष्मणसिंह चैहान ने दी। ...
Read Moreफतहनगर। 19 जनवरी तक लग रहा था कि मौसम ठीक हो जाएगा तथा लोगों को ठण्ड से राहत मिलेगी लेकिन सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया तथा सुबह से ही कोहरा छा गया। सुबह 11 बजे तक भी कोहरा छाया रहा। सुबह वाहन चालक लाइटें जलाकर वाहन संचालित करते देखे गए। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। जो बच्चे स्कूल पहुंचे वे भी ठिठुरते देखे गए। सोमवार को दोपहर में सूर्य के दर्शन हुए लेकिन शाम होते होते पुनः वातावरण में ठण्डक घुल गयी तथा बाजार में विरानी छा गयी। गली मोहल्लों में लोग अलाव जलाकर ठिठुरन दूर करते देखे गए। ...
Read Moreफतहनगर. सोमवार को सुभाष जयंती के उपलक्ष में विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर के भैया- बहनों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। जिसकी शुरुआत स्थानीय विद्यालय के प्रबंध समिति के संरक्षक मनोहर लाल जी कावडिया ,सचिव मांगीलाल जी सांखला, सदस्य लक्ष्मी लाल जी अग्रवाल एवं पूर्व छात्र परिषद के संयोजक निखिल जी खंडेलवाल व शुभम जी मोर ने झंडी दिखाकर के की। संचलन नगर के मुख्य मार्गो प्रताप चौराहा, चंगेडी रोड ,महावीर कॉलेज, बस स्टैंड, मुख्य बाजार में होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा ।इस दौरान नगर में जगह-जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ संचलन का स्वागत किया गया। गोश् की धुन पर भैया बहनों ने कदम से कदम मिलाकर के चले संचलन में इस कार्यक्रम के समापन के साथ ही विद्यालय आने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारी में भी जुटा है जिसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है । गणतंत्र दिवस के समारोह में पधारने व...
Read Moreफतहनगर. मौसम का मिज़ाज़ बदलने के साथ ही नगर कोहरे की आगोश मे आ गया. सूर्योदय के बाद भी कोहरा छाया हुआ है. जनजीवन खासा प्रभावित है. स्कूली बच्चों को ठिठुरते देखा गया.
Read Moreफतहनगर। दूधालिया के मिडिल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसके अलावा देशभक्ति गीतों पर नन्हें बालकों ने सुन्दर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में फौजी डांस,आरंभ है प्रचण्ड,पंजाबी डांस,हर-हर शंभू सहित कई कार्यक्रम ऐसे थे कि दर्शकों को मजा आ गया। प्रत्येक प्रस्तुति पर दर्शकों ने बच्चें को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जीतसिं चुण्डावत थे जबकि अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की। पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत विशिष्ट अतिथि एवं नरेश जोशी प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपसरपंच रूपलाल गाडरी,वार्डपंच रूपलाल कुमावत,पूर्व एसएमसी अध्यक्ष मनोहरलाल गुर्जर,एसएमसी अध्यक्ष जगदीश मेघवाल,पूरण गुर्जर,शोभालाल कुमावत,चतरसिंह चारण,भगवान लाल गाडरी,शिक्षक नेता शंकर...
Read Moreफतहनगर। शनिवार को चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव उमंग रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में सुबह 11 बजे शुरू हुए वार्षिकोत्सव उमंग के मुख्य अतिथि रतनसिंह रावत थे जबकि अध्यक्षता संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने की। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (संयुक्त निदेशक उदयपुर संभाग) डाॅ.नरेन्द्र टाक,अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अंसार काजी,पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी ओमशंकर द्धिवेदी,बद्रीलाल जाट, भामाशाह राजुपुरी गोस्वामी,कैलाशचन्द्र कोठारी,रमेशचन्द्र जाट,रसीद खां,शिक्षक नेता शंकरलाल जाट,सेवानिवृत्त शिक्षक गणेशलाल जाट,श्रीमती रीना पोखरना,कमलाशंकर दाधीच आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बालक-बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। पारितोषिक वितरण सोहनलाल धोलिया की ओर से किया गया। प्रधानाच...
Read Moreफतहनगर। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी करणीसिंह ने युवाओं से इंदिरा गांधी शहरी के्रडिट कार्ड योजना का लाभ लेने की अपील की है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमत्री की बजट घोषणा 2021-22 की पालना में इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना प्रारम्भ की गयी है। इसमें शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेण्डर्स, बेरोजगारो एवं अनौपचारिक क्षेत्र में सेवाए देने वाले लोग हेयर ड्रेर्सर, रिक्शा चालक,कुम्हार,खाती, धोबी, रंग, पेंट करने वाले मिस्त्री एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में सेवा देने वाले लोग जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो एवं बैरोजगार भत्ता नही मिल रहा है,उन्हें बैंको के माध्यम से 50 हजार का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है। इस हेतु नगरपालिका कार्यालय मे निःशुल्क कैम्प का आयोजन प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक किया जा रहा है। कैम्प मे ई-मित्र के माध्यम से ...
Read Moreफतहनगर। व्यापारिक एवं धार्मिक नगरी के रूप में राजस्थान के मानचित्र पर अपनी पहचान रखने वाले फतहनगर के लिए रेलों का ठहराव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इनमें भी अहमदाबाद के लिए संचालित की जाने वाली प्रत्येक रेल का ठहराव किया जाना अति आवश्यक है। पावनधाम संस्थान के मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़ ने बताया कि अम्बेश पावनधाम प्रमुख धार्मिक स्थली है जहां पर गुजरात एवं महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में गुरू भक्त आते हैं। इन दोनों राज्यों के मुम्बई,सूरत एवं अहमदाबाद से काफी लोग हैं जो कि इस स्थली से जुड़े हुए हैं। आए दिन होने वाले कार्यक्रमों में इन लोगों का आना जाना लगा रहता है। फतहनगर रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद को आने-जाने वाली रेलों का ठहराव होने पर रेलवे को अच्छा खासा राजस्व मिलेगा। पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी का कहना है कि फतहनगर व्यापारिक नगरी भी है जहां पर कृषि उपज मण्डी एवं...
Read Moreपदोन्नत सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रीना पोखरना को दी भावभीनी विदाई, लदानी में किया कार्य ग्रहण
फतहनगर. चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ कार्यालय सहायक श्रीमती रीना पोखरना के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर भावभीनी विदाई दी गई. विद्यालय परिवार द्वारा श्रीमती पोखरना का स्वागत कर विदा किया गया. श्रीमती पोखरना को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी में कार्य ग्रहण करवाया गया. जहां पर लदानी विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया. इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंगेडी मोहनलाल स्वर्णकार, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लदानी प्रभुलाल टाक, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला आदि ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल जाट ने किया. इस मौके पर चंगेडी एवं लदानी विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा.
Read Moreफतहनगर. बजरंग मंडल के तत्वावधान में यहां के सिद्ध हनुमान मंदिर पर स्वर्ण कलश आरोहण कार्यक्रम आगामी दिनों होने वाला है. इसी कार्यक्रम के निमित्त मंगलवार को राधे राधे बाबा फतेहनगर पहुंचे. अपरान्ह 3 बजे परमपूज्य महामंडलेश्वर 1008 श्री राधे राधे बाबा महाराज के आगमन पर भगवा सर्कल पर स्वागत सत्कार किया गया. गुरुदेव द्वारा सर्कल पर ध्वज पूजन करके नवीन ध्वजारोहण किया गया।श्री सिद्ध हनुमान मंदिर तक की अगवानी शोभा यात्रा में चौपहिया दुपहिया वाहनों के साथ पुष्प वर्षा के साथ मार्ग में जगह जगह गुरुदेव का स्वागत किया गया।
Read Moreफतहनगर. युवा नेता धर्मेश चपलोत को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. उक्त मनोनयन पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी ने किया. धर्मेश चपलोत के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
Read Moreफतहनगर. मावली के लदानी में हरिओम पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के इनामी कूपन ड्रा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने भाग लिया। विशिष्ठ अतिथि मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी व पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत सहित सभी अतिथियों ने इनामी योजना के कूपन का ड्रा निकाला। मुख्य ड्रा मोटरसाइकिल का मावली निवासी कार्तिक के नाम निकला जिनको मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई। आयोजक रतन लाल डांगी एवं देवेंद्र डांगी ने अतिथियों का स्वागत किया।
Read Moreफतहनगर. सिद्ध हनुमान मंदिर पर नगरवासियों के सहयोग से महामंडलेश्वर श्री राधे राधे बाबा के सानिध्य में 26 जनवरी से 03 फरवरी तक स्वर्ण कलश आरोहण एवं श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। श्रीराम महायज्ञ हेतु विशाल यज्ञ शाला का निर्माण कार्य जारी है। कार्यक्रम के निमित्त मंगलवार को अपरान्ह 3 बजे श्री राधे राधे बाबा का आगमन होगा. भगवा सर्कल पर स्वागत सत्कार एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर तक की अगवानी शोभा यात्रा आयोजित की जायेगी
Read More