फतहनगर - सनवाड

नव मतदाता अभियान अंतर्गत भाजपा की हुई कार्यशाला

फतहनगर.भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवम जिले के निर्देशानुसार् नव मतदाता अभियान के अंतर्गत आज भाजपा मण्डल फतेह नगर सनवाड द्वारा शिव मंदिर प्रताप चोराहा पर कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि अभियान सयोजक विधानसभा छोगा लाल जाट का भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने उपरना पहना कर स्वागत किया. जाट ने नव मतदाता अभियान की जानकारी दी. मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष ए सी मोर्चा मुकेश खटिक ने भी अभियान को बूथ तक तत्परता से पहुँचाने के लिए प्रेरित किया नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने अभियान मे अधिक से अधिक नव युवा मतदाता को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए कहा. बैठक मे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवम अभियान संयोजक दीपक बड़गुर्जर,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवरा,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत्,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, अभियान संयोजक युवा मोर्चा महामन्त्री शैलेश मीना,पार्षद विनोद धर्मावत, सोहन खटिक, विनोद चवाड़ा, अभियान सह सयोजक आशा यादव,मण्डल आई टी जगदीश पुरोहित,ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजू माली, युवा मोर्चा सूर्य प्रताप सिंह,श्रेयांश पोखरण, पंकज खटिक, दिनेश, प्रकाश, निलेश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक के अंत मे मण्डल अध्यक्ष बागला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *