फतहनगर - सनवाड

पदोन्नत सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रीना पोखरना को दी भावभीनी विदाई, लदानी में किया कार्य ग्रहण

फतहनगर. चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ  कार्यालय सहायक श्रीमती रीना पोखरना के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत होने पर भावभीनी विदाई दी गई. विद्यालय परिवार द्वारा श्रीमती पोखरना का स्वागत कर विदा किया गया.

श्रीमती पोखरना को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लदानी  में कार्य ग्रहण करवाया गया. जहां पर लदानी विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया. इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी चंगेडी मोहनलाल स्वर्णकार, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लदानी प्रभुलाल टाक, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मांगीलाल सांखला आदि ने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल जाट ने किया. इस मौके पर चंगेडी एवं लदानी विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *