फतहनगर - सनवाड

राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने इनामी योजना का खोला ड्रा

फतहनगर. मावली के लदानी में हरिओम पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के इनामी कूपन ड्रा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने भाग लिया। विशिष्ठ अतिथि मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्कर लाल डांगी,पूर्व विधायक दलीचंद डांगी व पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत सहित सभी अतिथियों ने इनामी योजना के कूपन का ड्रा निकाला। मुख्य ड्रा मोटरसाइकिल का मावली निवासी कार्तिक के नाम निकला जिनको मोटरसाइकिल की चाबी सौंपी गई। आयोजक रतन लाल डांगी एवं देवेंद्र डांगी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *