फतहनगर - सनवाड

एसपीसी योजनाः थाना एवं पालिका प्रशासन की कार्य प्रणाली से अवगत हुए स्कूली बच्चे

फतहनगर। एसपीसी योजना के तहत शुक्रवार को चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालक-बालिकाएं शैक्षिक भ्रमण के तहत थाना एपं पालिका पहुंचे तथा कार्य प्रणाली से अवगत हुए। थाने में थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत एवं बीट अधिकारी सोनु ने बच्चों को माल खाना,बैरक,रोजनामचा,शस्त्रागार एवं आॅन लाइन प्राथमिकी आदि की जानकारी प्रदान की। इसके बाद बच्चों को पालिका का अवलोकन करवाया गया जहां पर पालिका के अधिकारियों द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान समेत राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बच्चों ने राजमाता सिंधिया पार्क का अवलोकन भी किया। इन बच्चों के साथ संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत,विद्यालय सहायक रमेशचन्द्र खटीक थे। विद्यालय से शैक्षिक भ्रमण दल को प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार ने रवाना किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रियासतकालीन परम्पराः सनवाड़ में निकली बादशाह की सवारी में शामिल हुए सैंकड़ों नर-नारी

फतहनगर। बुधवार को शीतला अष्ठमी के अवसर पर रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम को विराजित किया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले कर रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच रास्ते में कई जगह अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चैक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी तथा बादशाह को कैद कर लिया गया। बाद में नगरवासियों ने गैर नृत्य किया। इसके अलावा बादशाह क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में सुपर मार्केट का शुभारंभ

फतहनगर। फतहनगर-सनवाड चैकड़ी चैराहे के समीप सुपर मार्केट का शुभारंभ किया गया। इस सुपर मार्केट में पेट्रोलियम गैस उत्पाद के साथ-साथ आम आदमी की जरूरत का हर सामान मिलेगा। श्री सोमेश्वर भारत गैस के ललित बोरीवाल ने बताया कि आर्डर करने पर घर बैठे आपूर्ति भी की जाएगी। सुपर मार्केट का उद्घाटन गातोडधाम सेमारी के पीठाधीश्वर फलाहारी पन्नालाल महाराज,उपखण्ड अधिकारी श्रीकांत व्यास, पूर्व विधायक मावली प्रधान पृष्करलाल डांगी, अभाव अभियोग निराकरण समिति सदस्य सुरेश सुथार, पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत के हाथों किया गया। इस अवसर पर पार्षद नरेश जाट सहित अन्य लोग मौजूद थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौरव सेठ बने सकल जैन नवयुवक मण्डल अध्यक्ष

फतहनगर। सकल जैन नवयुवक मंडल की बैठक श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कल्याणसिंह पोखरना ने की। मुख्य अतिथि अशोक कटारिया, दिनेश सामर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.जेनेन्द्र जैन, रमेश मारु,पारसमल बाफना,कंवरलाल पीपाड़ा, सम्पत बाफना, चन्द्रप्रकाश दुग्गड़, जगदीश सेठ, अजय गोखरू, राजेश बाबेल, संजय छाबड़ा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री गौरव सेठ को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष-अजय तातेड़, सचिव- शुभम सेठ, मंत्री- कमलेश संचेती व प्रशांत डांगी, कोषाध्यक्ष- दीपेश आंचलिया, सहमंत्री राहुल सेठ व सूरज बाफना, सहकोषाध्यक्ष दिलीप दुग्गड़ व नितिन बाफना ,खेल मंत्री मीत कावड़िया, अजय सियाल, शैलेश धर्मावत व शुभम चपलोत, प्रचार मंत्री- भवांशु सुराणा, हितेश सेठ, राज कोठारी व वंस बाफना, मीडिया प्रभारी रजत चपलोत, रौनक गाडो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भगवान संग भक्तों ने खेला फाग, द्वारिकाधीश मंदिर में आज शाम को महा आरती व प्रसाद का होगा वितरण

फतहनगर। रविवार की अलसुबह नगर के श्रद्धालु भक्तों ने प्रभुश्री द्वारिकाधीश के संग फाग खेला। मंदिर में इसके लिए सुबह 6 बजे का समय नियत था लेकिन भक्तों का इस पर्व के प्रति उत्साह इतना था कि तय समय से पहले ही लोग मंदिर पहुंच गए तथा फागोत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। प्रभु द्वारिकाधीश को विराजित कर अबीर,गुलाल एवं पुष्प वर्षा के साथ आयोजन को उंचाईयां प्रदान की। महिला मण्डल द्वारा गुलाल उड़ाकर रास किया गया। प्रभुश्री के भजनों पर मंदिर में थिरकते भक्तों को देख हर कोई आनंदित हो रहा था। आनंद का ऐसा माहौल बना जैसे प्रभु के साथ भक्त बृज में हों। फाग के आयोजन में आज शाम 7 बजे महाआरती एवं फाग के प्रसाद के रूप में पकौड़ी का वितरण किया जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रंग पंचमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में होगा फागोत्सव

फतहनगर। नगर के द्वारिकाधीश मंदिर पर रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अनुसार प्रातः 6 बजे ठाकुरजी के संग फूलों की होली एवं फाग के भजनों पर रास होगा। सायंकाल 6.30बजे रंग पंचमी महोत्सव महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा। यह कार्यक्रम श्री द्वारिकाधीश मंदिर मण्डल एवं श्री द्वारिकाधीश महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसी तरह से महर्षि दयानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रज्ञानपुरी के सानिध्य में वन एवं फाग उत्सव होगा। इसके तहत दोपहर 12.30बजे से 4 बजे तक महाराज से वार्तालाप,सत्संग एवं आशीर्वाद का कार्यक्रम रहेगा। सायंकाल 5 बजे से हवन,भजन के साथ महाराज के कर कमलों द्वारा आशर्वाद स्वरूप पुष्पवर्षा का कार्यक्रम रहेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संभाग केसरी कुश्ती दंगल का अप्रेल में होगा आयोजन

फतहनगर। जिला कुश्ती संघ उदयपुर व सनवाड़- फतहनगर बालाजी हनुमान पहलवान ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार फतहनगर में महान संभाग केसरी कुश्ती दंगल का आयोजन अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। इसकी तारीख का एलान जल्द ही किया जाएगा। यह कुश्ती प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण के कुश्ती प्रशिक्षक डॉ हरीश राजौरा के नेतृत्व में की जाएगी। आयोजन सचिव भेरूसिंह रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित खिताब रहेंगे महान संभाग केसरी ़70 किलोग्राम से अधिकमहान संभाग कुमार 60-70 किलोग्राम तकमहान संभाग महिला केसरी़57 किलोग्राम से अधिकमहान संभाग महिला कुमारी 45-56 किलोग्राम तक वजन वर्ग बालक में 35,40,45,50,55,60 किलोग्राम तक रहेगा। इस प्रतियोगिता में उदयपुर,चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पहलवानों को पुरस्कार स्वरूप नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशव्यापी आह्वान पर स्थानीय उपशाखा की कार्यकारिणी ने विधायक धर्मनारायण जोशी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में सामन्त एवं खेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लागू करने, सभी राज्य कर्मचारियों को 8, 16, 24 एवं 32 एसीपी पदोन्नति का लाभ देने, पुरानी पेंशन की तकनीकी खामियों को दूर करने आदि मांगें रखी गई हैं। इस दौरान जिला सहसंगठन मंत्री शैलेश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष (मा.) शंकरलाल जाट लदाना, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, भीमसिंह राव, मंत्री रामरतन कोठारी, प्रदीप आमेटा, मदनलाल श्रीमाली, सोहनलाल जाट, प्रभुलाल जाट, हरीश दाधीच, मोहनलाल बंजारा आदि उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संग अभियान : किया पट्टा प्रदान

फतहनगर. प्रशासन शहरों के संग चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को पार्षद विनोद धर्मावत को अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा पट्टा प्रदान किया गया. इस अवसर पर पार्षद मनीष पालीवाल, लक्ष्मी लाल टाक, धीरज कुमार चितारा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Read More
फतहनगर - सनवाड

सफेद कोबरा का सुथार ने किया रेस्क्यू

फतहनगर। शीत ऋतु बीतने के साथ ही सांप अपने बिलों से निकलने लगे हैं। गुरूवार को तालाब रोड़ स्थित काॅलोनी में निकले सांप की सूचना मिलने पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंदलाल सुथार ने विशालकाय सफेद कोबरे का रेस्क्यू कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ा। सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने के कार्य में महारथ हासिल कर चुके गोविंदलाल सुथार कई वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं। फतहनगर के अलावा आस पास के गांवों में भी सुथार को इस कार्य के लिए लोग बुलाते हैं। सुथार को उपखण्ड स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। सुथार को इस कार्य के लिए चलदूरभाष नं.9929038118 पर काॅल किया जा सकता है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शुभकामना समारोह : बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए टिप्स

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में गुरुवार को शुभकामना समारोह का आयोजन कर बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने शिक्षकों द्वारा टिप्स दिए गए। समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहन लाल स्वर्णकार ने की जबकि उप-प्रधानाचार्य कन्हैयालाल मेनारिया मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर बालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पालीवाल, श्रीमती संतोष गुप्ता एवं वरिष्ठ सहायक गोपालदास वैष्णव बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। 10वीं तथा 12वीं के बच्चों को गुड़ धनिया खिलाकर शुभकामनाऐं दीगनी। डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन की ओर से इन बच्चों को पेन प्रदान किए गए। बालिका गुडडी बानो, यामिनी सेन तथा कुसुम तेली ने विचार व्यक्त किए। 11वीं की बालिकाओं द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन जगदीश सिंह ने किया

Read More
फतहनगर - सनवाड

अग्रवाल समाज ने धुलेण्डी पर किया होली मिलन एवं मनाया फागोत्सव

फतहनगर। अग्रवाल समाज द्वारा धुलेण्डी के अवसर पर चंगेड़ी रोड़ स्थित सत्यनारायण अग्रसेन वाटिका में फागोत्सव एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के युवा,महिला-पुरूष आदि शामिल हुए तथा एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए पारंपरिक डांस किया। यहां दिनभर समाजजन रंगोत्सव का लुत्फ लेते देखे गए। अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाशचन्द्र बंसल के अनुसार रंगों के इस त्यौहार पर समाज द्वारा इस कार्यक्रम को इस स्तर पर भव्यम आयोजित कर भाईचारे की एक मिशाल पैदा करते हुए आने वाली पीढ़ी को एक संदेश देने का प्रयास किया है कि होली उत्सव अपने परिवार के साथ मनाने का आनंद कुछ और ही है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ में विधि विधान से किया होली का दहन

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के फतहनगर एवं सनवाड़ कस्बे में आज शाम को विधि विधान से होली का दहन किया गया। सनवाड़ के रावला चैक में होली का दहन करने से पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया समेत कस्बे के गणमान्य लोगों द्वारा होली का पूजन कर अग्नि प्रज्जवलित की गयी। लोगों ने परिक्रमा की। इसी तरह से फतहनगर के सरदार पटेल स्टेडियम में होली का दहन शाम 7.30बजे किया गया। श्री द्वारिकाधीश मंदिर से पुजारी एवं गणमान्य लोग स्टेडियम पहुंचे तथा पूजा कर होली का दहन किया। अखाड़ा मंदिर के पास एवं सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर के समीप भी विधि विधान से होली का दहन किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में शाम 7.30बजे होगा होली का दहन

फतहनगर। होली का दहन आज शाम 7.30बजे सरदार पटेल स्टेडियम में होगा। श्री द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी के अनुसार नगरवासी द्वारिकाधीश मंदिर के पुजारी एवं गणमान्य लोगों को लेकर ढोल के ढमाकों के साथ स्टेडियम पहुंचेंगे जहां होली का विधि विधान से पूजन कर दहन करेंगे। इसी तरह से अखाड़ा मंदिर के पास एवं सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर के समीप होली का दहन किया जाएगा। होली का दहन होने के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो जाएगा। मंगलवार को धुलेण्डी होगी तथा लोग रंग खेंलेंगे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। बिन मौसम बारिश ने आज फिर किसानों के लिए चिंता पैदा कर दी है। आज यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इस समय खेतों में रबी की फसलें कटी पड़ी है। कई किसान फसलें काट रहे हैं। ऐसे में बारिश का आना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। खेतों में फसलें गीली हो गयी। हवाओं के कारण चद्दर भी उड़ गए। पिछले दिनों शीत लहर एवं ओलावृष्टि के कारण इस क्षेत्र के किसान काफी नुकसान उठा चुके हैं। पल-पल बदलते मौसम ने किसानों को गहरी परेशानी में डाल दियाहै। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष स्वर्णकार के बर्थ डे कार्यक्रम में सांसद,विधायक ने की शिरकत

फतहनगर। भाजपा उदयपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार के बर्थ डे कार्यक्रम में कई प्रमुख लोंगों ने शिरकत कर स्वर्णकार को दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आयोजन विनायक नगर स्थित गणेश मंदिर परिसर में किया गया। गणेश मंदिर में प्रभुश्री गणेशजी के समक्ष महा आरती कर केक काटा गया। यहां स्नेहभोज भी रखा गया। सांसद सी.पी.जोशी, विधायक धर्मनारायण जोशी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा स्वर्णकार को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विधानसभाा प्रभारी दिनेश कावड़िया,भाजपा डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,रतनसिंह कीतावत,भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,मावली मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष रोशनलाल सुथार,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी,भरतभानूसिंह देवड़ा,विजयप्रकाश विप्लवी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,मावली युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महामहिम कटारिया का डबोक एयरपोर्ट पर किया स्वागत

फतहनगर। असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया का होली के अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर पधारने पर महाराणा प्रताप हवाई अड्डा डबोक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, फतहनगर-सनवाड़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने कटारिया को सरोपा धारण करवाया तथा पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया ने उपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा मण्डल महामंत्री फुलचंद कुमावत,भाजपा एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक,पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनिल कुमार डांगी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष प्रजापत,आईटी सेल के जगदीश पुरोहित,भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री रोशनलाल खटीक आदि ने भी उपरना पहनाकर कटारिया का स्वागत किया। उदयपुर शहर से भाजपा नेता डाॅ.जिनेन्द्र शास्त्री,एससी मोर्चा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर व कोटा संभाग में आंधी-बारिश की संभावना

फतहनगर। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 6-7 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य में पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर, कोटा सम्भाग में 5-8 मार्च तथा जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में 6-8 मार्च आंधी बारिश की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में दिनांक 6-7 मार्च को एक बार पुनः मेघगर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने व कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं,आंधी भी दर्ज होने की संभावना है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मौसम का मिजाज पल पल बदलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

फतहनगर। शनिवार को सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया तथा दिन भर मौसम करवटें लेता रहा। दिन में हल्के छींटे भी गिरे लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए तथा ठण्डी हवाएं चलने लगी। मौसम के इस तरह होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। शाम को मौसम में काफी ठण्डक घुल गयी जिससे लोगों को पुनः उनी वस्त्र बाहर निकलाने पड़े। किसान इस बात से चिंतित हैं कि खेतों में गेहूं की कटी हुई फसलें पड़ी है। बारिश होने पर इन फसलों को नुकसान से नहीं बचाया जा सकेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दीपक बड़गुर्जर भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चैहान के निर्देशानुसार मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ने जिला कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए फतहनगर निवासी दीपक बड़गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। ...

Read More