फतहनगर। रविवार की अलसुबह नगर के श्रद्धालु भक्तों ने प्रभुश्री द्वारिकाधीश के संग फाग खेला। मंदिर में इसके लिए सुबह 6 बजे का समय नियत था लेकिन भक्तों का इस पर्व के प्रति उत्साह इतना था कि तय समय से पहले ही लोग मंदिर पहुंच गए तथा फागोत्सव में अपनी भागीदारी निभाई। प्रभु द्वारिकाधीश को विराजित कर अबीर,गुलाल एवं पुष्प वर्षा के साथ आयोजन को उंचाईयां प्रदान की। महिला मण्डल द्वारा गुलाल उड़ाकर रास किया गया। प्रभुश्री के भजनों पर मंदिर में थिरकते भक्तों को देख हर कोई आनंदित हो रहा था। आनंद का ऐसा माहौल बना जैसे प्रभु के साथ भक्त बृज में हों। फाग के आयोजन में आज शाम 7 बजे महाआरती एवं फाग के प्रसाद के रूप में पकौड़ी का वितरण किया जाएगा।
भगवान संग भक्तों ने खेला फाग, द्वारिकाधीश मंदिर में आज शाम को महा आरती व प्रसाद का होगा वितरण

Leave a Reply