फतहनगर - सनवाड

शुभकामना समारोह : बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए टिप्स

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में गुरुवार को शुभकामना समारोह का आयोजन कर बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने शिक्षकों द्वारा टिप्स दिए गए।

समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहन लाल स्वर्णकार ने की जबकि उप-प्रधानाचार्य कन्हैयालाल मेनारिया मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर बालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पालीवाल, श्रीमती संतोष गुप्ता एवं वरिष्ठ सहायक गोपालदास वैष्णव बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। 10वीं तथा 12वीं के बच्चों को गुड़ धनिया खिलाकर शुभकामनाऐं दीगनी। डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन की ओर से इन बच्चों को पेन प्रदान किए गए। बालिका गुडडी बानो, यामिनी सेन तथा कुसुम तेली ने विचार व्यक्त किए। 11वीं की बालिकाओं द्वारा विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन जगदीश सिंह ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *