फतहनगर.
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशव्यापी आह्वान पर स्थानीय उपशाखा की कार्यकारिणी ने विधायक धर्मनारायण जोशी को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में सामन्त एवं खेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक कर लागू करने, सभी राज्य कर्मचारियों को 8, 16, 24 एवं 32 एसीपी पदोन्नति का लाभ देने, पुरानी पेंशन की तकनीकी खामियों को दूर करने आदि मांगें रखी गई हैं।
इस दौरान जिला सहसंगठन मंत्री शैलेश कोठारी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष (मा.) शंकरलाल जाट लदाना, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, भीमसिंह राव, मंत्री रामरतन कोठारी, प्रदीप आमेटा, मदनलाल श्रीमाली, सोहनलाल जाट, प्रभुलाल जाट, हरीश दाधीच, मोहनलाल बंजारा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply