फतहनगर। एसपीसी योजना के तहत शुक्रवार को चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बालक-बालिकाएं शैक्षिक भ्रमण के तहत थाना एपं पालिका पहुंचे तथा कार्य प्रणाली से अवगत हुए।
थाने में थानाधिकारी उदयसिंह चुण्डावत एवं बीट अधिकारी सोनु ने बच्चों को माल खाना,बैरक,रोजनामचा,शस्त्रागार एवं आॅन लाइन प्राथमिकी आदि की जानकारी प्रदान की। इसके बाद बच्चों को पालिका का अवलोकन करवाया गया जहां पर पालिका के अधिकारियों द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान समेत राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। बच्चों ने राजमाता सिंधिया पार्क का अवलोकन भी किया। इन बच्चों के साथ संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत,विद्यालय सहायक रमेशचन्द्र खटीक थे। विद्यालय से शैक्षिक भ्रमण दल को प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार ने रवाना किया।
एसपीसी योजनाः थाना एवं पालिका प्रशासन की कार्य प्रणाली से अवगत हुए स्कूली बच्चे

Leave a Reply