फतहनगर. मौसम विभाग के अनुसार कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज एक बार पुनः दोपहर बाद मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph व हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 7-8 मार्च को एक बार पुनः आंधी बारिश गतिविधियों में बढ़ोतरी। 07 मार्च को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में मध्यम से तीव्र थंडरस्टॉर्म के साथ हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं की प्रबल संभावना।
Read MoreCategory: देश प्रदेश
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति ग्राम पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स व मदरसा पैराटीचर्स को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मियों, पैराटीचर्स एवं मदरसा पैराटीचर्स के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत ग्राम पंचायत सहायकों, शिक्षाकर्मियों, पैराटीचर्स व मदरसा पैराटीचर्स के मासिक मानदेय को बढ़ाकर 16900 रुपए कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ बीएड, बीएसटीसी अथवा डीएलईडी की शैक्षणिक योग्यता वाले संविदाकर्मियों को देय होगा। इसके अतिरिक्त, प्रस्ताव में शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स, ग्राम पंचायत सहायक एवं मदरसा पैराटीचर्स का पदनाम संशोधित कर क्रमशः सहायक शिक्षक, कनिष्ठ शिक्षक, पंचायत शिक्षक एवं शिक्षा अनुदेशक कर दिया गया है। साथ ही, इन सभी पदों पर कार्यरत संविदाकर्मियों को 9 वर्ष एवं 18 वर्ष की संविदा सेवा अवधि पूरी करने पर मासिक मानदेय बढ़ाकर क्रमशः 2960...
Read Moreअजमेर मंडल द्वारा माल लदान, मालभाड़ा और गतिशीलता में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल, समय पालन में अजमेर मंडल सम्पूर्ण भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर, फरवरी 2023 माह के उल्लेखनीय आंकड़े
अजमेर। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनकड़ के कुशल नेतृत्व तथा बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट, परिचालन विभाग तथा वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने माल लदान, मालभाड़ा आय और गतिशीलता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की हैं। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विजय सिंह के विशेष प्रयासों के फलस्वरुप माल लदान में अजमेर मंडल लगातार तीसरे महीने 1 मेट्रिक टन की लोडिंग हासिल की है। फरवरी-2023 तक अजमेर मंडल में 9.21 मिलियन टन की लोडिंग रही है, जो कि पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक है । यह पिछले वर्ष (2021-22) की इसी अवधि में 7.16 मिलियन टन से 28.6ः अधिक है साथ ही 8.92 मीट्रिक टन के आनुपातिक लक्ष्य से 3.3ः अधिक है। फरवरी 2023 में टन भार के संदर्भ में माल ढुलाई पिछले वर्ष की इसी अवधि के 0.670 एमटी के मुकाबले 1.022 एमटी यानी फरवरी 22, जो कि 0.86 एमटी के लक्ष्य के मुकाबले...
Read Moreफतहनगर. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां दर्ज की गई है। पश्चिमी राज में सर्वाधिक बारिश जायल में 16 मिमी, पूर्वी राज के आबूरोड में 8mm दर्ज। कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग में आज भी दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन गतिविधियां होने की संभावना है।
Read Moreपरीक्षा को लेकर वातावरण कोलाहल मुक्त रखा जाए,डी.जे. का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा
श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री सौरभ स्वामी ने जिला श्रीगंगानगर में वर्ष 2023 में निकट भविष्य में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं महाविद्यालयों की परीक्षायें होने जा रही है, को ध्यान में रखते हुए एवं छात्र शान्ति पूर्वक अध्ययन कर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इसके लिये वातावरण कोलाहल मुक्त रखने के लिए प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार राजस्थान ध्वनि नियन्त्रण (नोयसेंस कन्ट्रोल) अधिनियम, 1963 की धारा 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला श्रीगंगानगर में कोई भी व्यक्ति/संस्थाओं, मैरिज पैलेसों में यह आदेश जारी होने की तिथि से 31 मई 2023 तक प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ध्वनि विस्तार यंत्रो, (जिसमें कोलाहल उत्पन्न हो) का उपयोग नहीं कर सकेगा। रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक अधिनियम में पूर्व में ही प्रतिबन्धित है। मन्दिर, मस्जिद एवं गुरू...
Read Moreजयपुर। राजस्थान में भाजपा की ओर से जयपुर में विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश भर के कार्यकर्ता,युवा व महिला एवं सभी वर्ग के पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा व उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के अलावा प्रदेश भर की महिलाओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में हर परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से युवा वर्ग में आक्रोश है। नेताओं का कहना रहा कि प्रदेश सरकार अंतिम सांसे गिन रही हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस शासन को देख चुकी है और अब नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुत मिलना तय है। ...
Read Moreफतहनगर. मौसम विभाग ने तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया हैं जिसके अनुसार जयपुर, दौसा ,बूंदी,कोटा , टोंक,करौली, सवाईमाधोपुर ,बीकानेर ,जैसलमेर ,जोधपुर, चूरू,सीकर, नागौर, सिरोही, उदयपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूँदाबाँदी/हल्की बारिश की संभावना है ।
Read Moreकोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शुक्रवार की शाम संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में कोटा-अहमदाबाद के बीच नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। हरी झण्डी दिखाकर उन्होने रेल को कोटा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि गुजरात और राजस्थान के लोगों का आपस में गहरा जुड़ाव है। यह ट्रेन दोनों राज्यों के बीच उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में लाभदायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी भी उपस्थित थे। ...
Read Moreआर्थिक पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को दो वर्ष की स्कूटियों का वितरण जून माह तक -सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
जयपुर, 3 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में सामान्य श्रेणी से संबंधित आर्थिक पिछड़ा वर्ग (माध्यमिक शिक्षा) की पात्र आवेदक छात्राओं को वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 की बकाया स्कूटियों का वितरण आगामी जून माह तक करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके टंेडर हो गए हैं और वर्ष 21-22 की कट ऑफ की सूची पोर्टल पर जारी कर दी गई है और वर्ष 22-23 की कट ऑफ की अस्थाई सूची आगामी अप्रेल माह तक जारी कर दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि कालीबाई भील मेधा...
Read Moreप्रदेश में अवकाश के दिन भी खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय -आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य सुगमता व त्वरित रूप से हो सकेंगे
जयपुर, 3 मार्च। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्यों कि सुगमता को बढ़ाया है।आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य त्वरित रूप से हो सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों (जयपुर छोडकर) में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय आगामी एक अप्रेल से हर शनिवार को आधे दिन (मध्यान्ह पूर्व ) सामान्य कार्य दिवेसों के समान खुले रहेंगे। जयपुर जिले में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय वर्ष 2023-24 में आगामी एक अप्रेल से प्रत्येक शनिवार व रविवार को आधे दिवस (मध्यान्ह पूर्व ) में सामान्य कार्यदिवसों के समान खुले रहेंगे। महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने बताया कि राजकीय अवकाशों में भी कार्यालय खुलने से सभी प्रकार के दस्तावेजों के पंजीयन आदि से संबंधित कार्य किए जायेंगे। राज्य बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा की गयी बजट घोषणा को धरातल पर लाकर आ...
Read Moreपरबतसर में श्रमिकों के लंबित पंजीयन आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा -श्रम राज्यमंत्री
जयपुर, 3 मार्च। श्रम राज्यमंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि भवन एवं संनिर्माण कल्याण मंडल में हिताधिकारी के रूप में पंजीकरण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए श्रमिक के आवेदन करने पर श्रम निरीक्षक द्वारा मौके पर जाकर जांच करनी होती है जिसमें स्वाभाविक रूप से कुछ समय लगता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि परबतसर विधानसभा क्षेत्र में लंबित पंजीयन आवेदनों का पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। श्रम राज्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आवेदन में कमियां पाए जाने पर कमी की पूर्ति करने के लिए नियोजक को मोबाइल पर एसएमएस भी भेजे जाने की व्यवस्था है। इससे पहले विधायक श्री रामनिवास गावडिया के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में श्रम राज्यमंत्री...
Read Moreप्रस्ताव प्राप्त होने पर तिजारा विधानसभा क्षेत्र में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने पर विचार किया जाएगा -आयुर्वेद राज्यमंत्री
जयपुर, 3 मार्च। आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने पर मापदंडों के आधार पर ही अलवर जिले के तिजारा विधानसभा क्षेत्र में नवीन आयुर्वेद औषधालय खोलने के संबंध में विचार किया जा सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्ष 2023-24 के बजट में की गई घोषणा के आधार पर तिजारा में संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म की सुविधा प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। आयुर्वेद राज्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3783 आयुर्वेद चिकित्सालय एवं औषधालय संचालित हैं। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद औषधालयों एवं चिकित्सालयों की संख्या के लिहाज से भीलवाड़ा के बाद प्रदेश में अलवर जिला दूसरे स्थान पर है। अलवर में वर्तमान में 192 औषधालय एवं चिकित्...
Read Moreजयपुर। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने कहा कि राज्य सरकार ने काश्तकारों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर विभिन्न राजस्व नियमों का सरलीकरण किया है, जिससे वर्षों से लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सका। राजस्व विभाग में प्रशासनिक इकाईयों का वृहद विस्तार करते हुए गत 4 साल में 1292 राजस्व इकाइयों को सृजित किया गया, जिससे किसानों से संबंधित मामले सुगमता से निस्तारित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में 92 लाख 82 हजार व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। श्री जाट गुरूवार को विधानसभा में मांग संख्या 16 (राजस्व विभाग) की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने राजस्व विभाग की 20 अरब 35 करोड़ 20 लाख 11 हजार रूपये की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित कर दी। राजस्व मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के गत&n...
Read Moreऋणी किसानों का बीमा प्रीमियम समय पर जमा नहीं कराने वाले कार्मिकों को नहीं बख्शा जाएगा -सहकारिता मंत्री
जयपुर, 2 मार्च। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि रानीवाड़ा तहसील की करवाडा ग्राम सेवा सहकारी समिति के जिन कार्मिकों की लापरवाही की वजह से ऋणी किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रीमियम राशि का भुगतान निर्धारित समय में बीमा कंपनी को नहीं किया गया है। ऐसे कार्मिक जो जांच में दोषी पाये गये है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रकरण में किसानों के साथ अन्याय करने वाले किसी भी कार्मिक को बख्शा नहीं जाएगा। सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों पर जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक श्री नारायण सिंह देवल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति करवाडा द्वारा ऋणी किसानों का रबी 2022-23 के लिए प्रधानमंत्र...
Read Moreअधिकांश महिलाएं पहली बार जयपुर आई, राजीविका महिला समूह की विधानसभा अध्यक्ष से भेंट, जागरूक रहेंगे तब ही मिलेगा योजनाओं का लाभ – डॉ. सी.पी. जोशी
जयपुर। राजसमंद जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही को देखा। नाथद्वारा की ग्रामीण महिलाओं के इस समूह में से अधिकांश महिलाओं को पहली बार जयपुर आने का मौका मिला। राजीविका समूह की महिलाओं ने जयपुर भ्रमण कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी का आभार ज्ञापित किया। महिला समूह से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बात-चीत की। उनकी समस्याएं जानी और मौके पर ही राजसमन्द जिला प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर उनका समाधान कराया। डॉ. जोशी ने ग्रामीण महिलाओं का आव्हान किया कि वे जागरूक रहेंगी, तब ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जमाना बदल रहा है। ऐसी स्थिति में हमें हमारी सोच समाज के स्वस्थ सामाजिक परिवर्तन की और ब...
Read Moreप्रदेश में आगामी एक वर्ष में सभी सीनियर सैकण्डरी विद्यालयों में आईसीटी क्लासेज शुरू की जाएंगी -शिक्षा मंत्री
जयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रदेश के सभी 17 हजार 400 से अधिक सरकारी सीनियर सैकण्डरी विद्यालयों में आगामी एक वर्ष में आईसीटी क्लासेज प्रारम्भ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बीकानेर, उदयपुर एवं जयपुर में आईसीटी स्टूडियो स्थापित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के किसी भी विद्यालय में विषय अध्यापक के रिक्त पद होने की स्थिति में वर्चुअल माध्यम से अध्यापन का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थानांतरण नीति पर कार्य चल रहा है। यह नीति जल्दी ही सबके सामने होगी। शिक्षा मंत्री बुधवार को राज्य विधानसभा में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। सदन ने चर्चा के बाद प्राथमिक शिक्षा विभाग (मांग संख्या-20) की 189 अरब 85 कर...
Read Moreत्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्टर-एसपी ने ली बैठक,साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं पर्व-त्यौहार – कलक्टर
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में आगामी दिनों आने वाले प्रमुख पर्व व त्यौहार यथा होलिका दहन, धुलन्डी, शब-ए-बारात, चेटीचंड, रामनवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अंबेडकर जयंती, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, सेन जयंती, जुमातुल विदा, परशुराम जयंती एवं ईद उल फितर आदि के शांतिपूर्ण आयोजन के साथ कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एडीएम सिटी श्रीमती प्रभा गौतम, एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर, नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक, पंचायत समितियों के विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे। बैठक में कलक्टर मीणा ने अपने क्ष...
Read Moreजयपुर। राजसमन्द के नाथद्वारा के सरदार भगत सिंह सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही और विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को देखा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने छात्र-छात्राओं से परिचय लिया। डॉ. जोशी ने बच्चों से पूछा कि आप में से कौन विधायक बनना चाहता है। तीस बच्चों में से सबसे छोटी बच्ची प्रिया सोनी ने कहा कि वह विधायक बनना चाहती है। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा नाथद्वारा के विकास कार्यों पर बनाया गया रेखा चित्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी को भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक, श्री नरेश प्रजापत, प्राचार्य श्री हरिवल्लभ सहित छात्र-छात्राएं और अध्यापकगण मौजूद रहे। ...
Read Moreजयपुर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला गुरुवार को शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10 एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2022 में आयोजित की गई थीं।डॉ. कल्ला गुरुवार को शाम 4:00 बजे शिक्षा संकुल के ब्लॉक 5 में चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में यह परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। ...
Read Moreफतहनगर। रेलवे द्वारा इंदौर - उदयपुर-इंदौर प्रतिदिन रेलसेवा का विस्तार असारवा ( अहमदाबाद ) तक किया जा रहा है । यह विस्तार दिनांक 04.03.23 को उदयपुर से असारवा तक विषेष रेलसेवा के रूप में किया जा रहा है। नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 19329, इंदौर - असारवा रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से एवं गाडी संख्या 19330, असारवा - इंदौर रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से प्रतिदिन संचालित की जायेगी उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाडी संख्या 09329, उदयपुर - असारवा स्पेषल रेलसेवा दिनांक 04.03.23 को उदयपुर से प्रातः 07.30 बजे रवाना होकर 13.20 बजे असारवा पहुॅचेगी। नियमित रेलसेवा गाडी संख्या 19329, इंदौर- असारवा रेलसेवा दिनांक 04.03.23 से इंदौर से निर्धारित समय 17.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.15 बजे उदयपुर आगमन कर 05.00 बजे प्रस्थान कर 10.55 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19330, असारवा - इंदौर रेलसेवा द
Read More