देश प्रदेश

इन्वेस्ट राजस्थान – 2022, भीलवाड़ा में आयोजित हुआ प्रदेश का पहला जिला स्तरीय इनवेस्टमेन्ट सम्मिट कार्यक्रम-होगा 10,000 करोड़ का निवेश

जयपुर। इन्वेस्ट राजस्थान - 2022 का प्रारम्भ सम्पूर्ण प्रदेश में मेनचेस्टर के रूप से पहचान बना चुके भीलवाड़ा जिले से बुधवार को हुआ । इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने जयपुर से वीसी के माध्यम से सम्मिट में आये अतिथियों एवं उद्यमियो को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का विजन राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र में विकास करना व प्रगति के नए आयाम स्थापित करना है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत की मंशानुरूप राजस्थान देश का प्रथम राज्य बना जहां उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश का बेहतर वातावरण बनाने व रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन्वेस्ट सम्मिट कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे एवं भीलवाड़ा से इसकी शुरुआत हुई है । श्रीमती रावत ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के सहयोग हेतु सदैव तत्पर है एवं राज्य सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र में कई योजनाएं चलाई ज...

Read More
देश प्रदेश

उपप्रवर्तक कोमल मुनि ने नाथद्वारा से किया विहार

नाथद्वारा ।  मेवाड़ उप प्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म सा ,श्री धिरजमुनि जी म सा , सेवाभावी श्री रमेश मुनि जी म सा का नाथद्धारा से विहार पावनधाम फतहनगर की ओर हुआ । गुरुदेव श्री अंबालाल जी म सा की पुण्यतिथि तक पावनधाम बिराजेगें गुरु भगवन्तं। आज सालोंर पहुंचने के भाव है ।  यह जानकारी नेमीचन्द धाकड़ ने दी । गुरुदेव के देवलोकगमन के बाद प्रथम विहार है ।

Read More
देश प्रदेश

डायनैमिक ग्राउण्ड वाटर रिसोर्स ऑफ राजस्थान, 2020’’ की रिपोर्ट पर चर्चा-पानी से संबंधित सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करें, गिरते हुए भू-जल स्तर को रोकने के उठाएं प्रभावी कदम -मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में ’’डायनैमिक ग्राउण्ड वाटर रिसोर्स ऑफ राजस्थान, 2020’’ की रिपोर्ट को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव श्री आर्य ने राज्य में गिरते हुए भू-जल स्तर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि पानी से संबंधित सभी विभागों को आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए राज्य के विभिन्न ब्लॉकों में गिरते हुए भू-जल स्तर को रोकने के साथ-साथ भू-जल स्तर को रिचार्ज करने सम्बंधी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाना चाहिए।  उन्हाेंने कहा कि सरकार के पुख्ता प्रयासों के साथ आम जनता को भी पानी के अत्यधिक दोहन पर अंकुश लगाने के साथ जल बचाने के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने बाड़मेर ब्लॉक के सेफ ब्लॉक से सीधे ओवर एक्सप्लोटेड ब्लॉक में बदल जाने पर भी चिन्ता व्यक्त की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य ...

Read More
देश प्रदेश

दीया कुमारी ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में किया जनसम्पर्क

राजसमंद । सांसद दिया कुमारी ने करौली जिले के नादौती पंचायत समिति क्षेत्र के गुढ़ा चंद्र जी में जनसंपर्क एवं ग्राम राजपुर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के समर्थन में जनसभा कर सभी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों श्री लोहड़च्या राम मीणा जी (प्रत्याशी जिला परिषद) एवं सुश्री कविता मीणा जी (प्रत्याशी पंचायत समिति) को पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की। भारी संख्या में पधारी जनता ने भी असीम प्रेम व आदर देकर भाजपा को ही विजय दिलाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क के दौरान श्री रामस्वरूप जी कोली पूर्व सांसद, बत्ती लाल जी पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री रमेश चंद जी मीणा पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री शेर सिंह जी रईसना एस टी मोर्चा प्रदेश महामंत्री, महेंद्र जी मीना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष करौली ,भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह जी गुडा,सुमरण सिंह जी मंडल अध्यक्ष, श्री हरिचरण मीणा जी मंडल अध्यक...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान के किसानों की आवाज उठी संसद में कृषि इनपुट सब्सिडी की अधिकतम सीमा 2 हैक्टेयर से बढ़ाकर 5 हैक्टेयर तक की जाए-राज्य सभा, सांसद

जयपुर, 14 दिसम्बर। सांसद श्री नीरज डांगी ने मंगलवार को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के जरिए राजस्थान के संदर्भ में कृषि इनपुट सब्सिडी की अधिकतम सीमा 2 हैक्टेयर से बढ़ाकर 5 हैक्टेयर तक किये जाने की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है परन्तु जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से यह प्रदेश देश में 24 वें स्थान पर है।  उन्होंने बताया कि राजस्थान का एक बड़ा भू-भाग रेगिस्तानी या शुष्क जलवायु वाला है। यहां भूमि की उत्पादकता बहुत कम है और आम तौर पर एक वर्ष में केवल एक ही फसल की जाती है। प्रदेश में बारिश बहुत कम होती है तथा पहले जो जिले मरू विकास कार्यक्रम का हिस्सा थे, वहां किसानों के पास जमीन तो बहुत है परन्तु इस भूमि को जोतना बहुत मुश्किल है एवं यह जमीन अनुत्पादक (अनप्रोडक्टिव) है।  राजस्थान के ये जिले अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, ज...

Read More
देश प्रदेश

भगवान परशुराम जी पर जारी हो डाक टिकट-सांसद जोशी

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान रखा विषयनई दिल्ली 14 दिसम्बर 2021 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में लोकसभा में शून्य काल के दौरान भगवान परशुराम जी पर डाक टिकट जारी करने को लेकर विषय सदन के समक्ष रखा।सांसद जोशी ने सदन में बताया कि हमारा देश ऋषि परम्परा का राष्ट्र है। श्रेष्ठ आर्य संस्कृति के समुच्चय ‘आर्यावर्त’ में सतयुग (कृतयुग), त्रैता, द्वापर, कलयुग में समय-समय पर अवतारों ने जन्म लिया ऋषि-मुनियों ने लोक का नेतृत्व कर जन-गणकों के साथ सत्पथ हेतु साधा। इन्हीं अन्वेषक ऋषियों के ज्ञान, तप, अन्वेषणो से भारत विश्व गुरू कहलाया। आर्य संस्कृति के प्रसार से ही ’वसुधैव कुटुम्बकम’ का स्वप्न साकार किया जा सकता है।आर्य संस्कृति के ध्वज वाहक अवतारों, प्रचेताओं, ऋषियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाने के लिये महान भारतीय संसद ने कई शुभ संकल्प पारित किये हैं। स्मृति स्वरूप डाक टिकट जारी किये, ऐ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने लोकसभा में उठाया सिक्सलेन पर विभिन्न गांवों के लिये अण्डरपास का विषय

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर 2021ः चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शुन्यकाल के दौरान सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये सिक्सलेन सड़क के किनारे बसे गावों में आवाजाही को लेकर आ रही समस्या के प्रति सदन का ध्यानाकर्षण कराया।सांसद जोशी ने चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्रवसियों की तरफ सिक्स लेन के हाईवे के लिये देश के प्रधानमंत्री एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का धन्यवाद देते हुये बताया की  उनके आग्रह पर किशनगढ़ से अहमदाबाद के लिये फोरलेन को सिक्स लेन में अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा हैं जो की लगभग पूर्ण होने को हैं, इस मार्ग के बनने से यहॉ के क्षेत्रवासियों को त्वरित आवागमन का सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।उन्होने सदन को अवगत कराया की स्थानिय निवासियों की मांग के आधार पर राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्धारित संख्या के अनुपात में कई गुना अ...

Read More
देश प्रदेश

राज्य सरकार आम जन को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए कृत संकल्पित-चिकित्सा मंत्री

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व आबकारी मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने कहा है कि राजस्थान प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाला देश का प्रथम राज्य है। उन्होंने कहा कि आमजन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का ओर अधिक विस्तार करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना चलाई गई है जिसके तहत  हर पात्र परिवार को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज के साथ बीमा कवर होगा।  श्री मीणा सोमवार को अलवर के राजगढ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीमला में श्रीमती प्रभाती देवी-रामजीलाल शर्मा द्वारा दान दी गई भूमि में लगभग 2 करोड 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला एवं ग्राम पंचायत बीगोता में नव क्रमोन्नत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन के अवसर प...

Read More
देश प्रदेश

संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात शख्स जलकर हुआ खाक

फतहनगर ।  राणावतो की सादड़ी के समीप सोमवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में अज्ञात व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सायंकाल राणावतों की सादड़ी के समीप लोगों ने एक शख्स को जलता हुआ देखा । इस पर लोगों ने एंबुलेंस एवं पुलिस को सूचित किया । फतेहनगर पालिका से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची तथा शख्स को एंबुलेंस में लेकर सनवाड़ अस्पताल पहुंचाया गया । अज्ञात शख्स पूरी तरह से झुलस चुका था जिसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है । उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल के पास ही एक बाइक भी मिली है । बाइक के रजि. नंRj27 SH0943 हैं ।

Read More
देश प्रदेश

भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दीया कुमारी का दौरा

जयपुर । सांसद दिया कुमारी ने करौली जिले के नादौती पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम शहर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावो में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। पूर्व सांसद श्री रामस्वरूप जी कोली, श्री बत्ती लाल जी पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री रमेश चंद जी मीणा पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री रामराज जी भाजपा विधायक प्रत्याशी टोडाभीम, श्री मान सिंह जी पूर्व विधायक गंगापुर सिटी, श्री महेंद्र जी मीना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष करौली, श्री सुमरण सिंह जी मंडल अध्यक्ष,श्री देवेंद्र सिंह जी जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती चित्रा गौड़ जी प्रत्याशी जिला परिषद, श्री कैलाश मीणा जी प्रत्याशी पंचायत समिति, श्री शेरसिंह जी रायसना, श्री राजेन्द्र जी मीना शेखपुरा सहित सभी कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने सरयू नहर परियोजना का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।   सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जाना हर भारतप्रेमी के लिए, हर राष्ट्रभक्त के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, 'जनरल बिपिन रावत जी देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितनी मेहनत कर रहे थे, पूरा देश उसका साक्षी रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हालांकि भारत दुख में है लेकिन दर्द सहते हुए भी हम ना अपनी गति रोकते हैं और ना प्रगति। भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं। देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का...

Read More
देश प्रदेश

अमित शाह ने उमिया माता मंदिर का किया शिलान्यास

अहमदाबाद । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। श्री अमित शाह ने अहमदाबाद के थलतेज में रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण भी किया। इससे पहले आज सुबह केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अहमदाबाद में उमिया माता मन्दिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री कल बलरामपुर के दौरे पर

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर, उत्तरप्रदेश का दौरा करेंगे और 11 दिसंबर को लगभग एक बजे अपराह्न सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 1978 में परियोजना पर काम शुरू हो गया था, लेकिन बजटीय समर्थन की निरंतरता, अंतर-विभागीय समन्वय और समुचित निगरानी के अभाव में, परियोजना टलती गई तथा लगभग चार दशक बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी थी। किसान कल्याण और उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय महत्त्व के लंबे समय से टलती आ रही है, परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रधानमंत्री के नजरिये की बदौलत इस परियोजना पर आवश्यक ध्यान दिया गया। परिणामस्वरूप 2016 में, इस परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि संचयी योजना में शामिल किया गया और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस प्रयास में, नई नहरों के निर्माण के लिये नये सिरे से भूमि अधिग्रहण करने तथ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से भेंट की

नई दिल्ली. चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में कृषि से संबधित विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राज्यमंत्री को संसदीय क्षेत्र समेत लहसुन उत्पादकों के हितों के लिए लहसुन के आयात को नियंत्रित करने का भी आग्रह किया जिससे लहसुन की खेती कर रहे किसानों को लहसुन की फसल में लाभ मिल सके। इसके साथ ही सांसद जोशी ने किसानों के हितों के संबध में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की रेलवे बोर्ड चेयरमेन सुनित शर्मा से भेंट,रेलवे से संबधित विषयों पर की चर्चा

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में रेल भवन में रेलवे बोर्ड चेयरमेन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनित शर्मा से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये विभिन्न विषयों के संबध में चर्चा की। सांसद जोशी ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन के साथ चर्चा के दौरान बताया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ के लिये रोजाना के यात्रियों,कामगारों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिये दैनिक उपयोग में काम आने वाली लोकल गाड़ी संख्या 59605/06 जो कि चित्तौड़गढ़ से उदयपुर के मध्य चलती थी, लेकिन कॉरोना लॉकडाउन के समय बन्द हुई गाड़ीयों में यह गाड़ी भी बन्द हो गयी थी। इस ट्रेन का पुनः संचालित किये जाने के आदेश जारी करवाने का आग्रह किया। उदयपुर तथा कोटा के लिये ई.एम.यु. ट्रेन को प्रारंभ किये जाने की आवश्यकता को दर्शाते हुये बताया कि इन शहरों के बीच के यात्रियों की संख्या बहुत अधिक हैं जिसमे में अधिकतर यात्री रोजाना क...

Read More
देश प्रदेश

पथिक विहार धाम में मदन मुनि की देह पंचतत्व में विलीन

नाथद्वारा। मेवाड़ प्रवर्तक जैन संत मदनमुनि महाराज की देह आज घोड़ा घाटी स्थित पथिक विहार में हजारों भक्तों की मौजूदगी में पंचतत्व में विलीन हो गई। मदनमुनि ने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की देर शाम संथारा सहित अंतिम संास ली थी। उनके देवलोक होने पर समूचा जैन समाज शोक मग्न हो गया था। गुरूवार को उनकी पार्थिव देह तड़के घोड़ा घाटी पहुंची तथा दर्शनों के लिए रखी गई। सुबह होने के साथ ही भक्तों का आना शुरू हुआ तथा देखते ही देखते भक्तों की भारी तादाद जमा हो गई। भक्तों ने दर्शनोपरान्त सजल नेत्रों से मेवाड़ महानायक को अंतिम विदाई दी। डोल यात्रा में भक्तों का रेला ही उमड़ पड़ा। बोलियां लगी तत्पश्चात 12.40 बजे मदनमुनि की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार के अवसर पर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं अन्य संत उपस्थित थे। ...

Read More
देश प्रदेश

मदनमुनि के अंतिम दर्शनों के लिए संत भी पहुंचे घोड़ाघाटी

घोड़ा घाटी । मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा पूज्य गुरुदेव मदन मुनि के अंतिम दर्शनों के लिए जैन समाज के कई संत भी घोड़ा घाटी पहुंचे हैं । पुज्य प्रवर्तक गुरुदेव श्री शुगन मुनिजी म. सा. उपप्रवर्तक श्री अमृत मुनिजी म. सा. सा आदि ठाना श्री मदन पथिक विहार धाम पधार चुके है । उपप्रवर्तक गुरुदेव श्री कोमल मुनिजी म. सा. से इन संतों का आत्मीय मिलन हुआ ।

Read More
देश प्रदेश

मदन मुनि के अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ रहा भक्तों का सैलाब

फतहनगर । अहमदाबाद से मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा मदन मुनि की पार्थिव देह के पथिक विहार घोड़ा घाटी पहुंचने के बाद उनके अंतिम दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड पड़ा है । देश के विभिन्न हिस्सों से उनके भक्त अंतिम दर्शनों के लिए घोड़ा घाटी पहुंच रहे हैं। नाथद्वारा के गली मोहल्लों से भी भक्तों के गुजरने का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है । घोड़ा घाटी के गली मोहल्ले भक्तों से आबाद हो गए हैं । आने वाले भक्त मदन मुनि के अंतिम दर्शनों के लिए लालायित हैं ।

Read More
देश प्रदेश

घोड़ाघाटी पहुंची मदन मुनि की पार्थिव देह

फतहनगर । मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा मदन मुनि की पार्थिव देह मध्य रात्रि को घोड़ा घाटी पहुंची जहां उनकी पार्थिव देह दर्शनों के लिए रखी गई है । लोग सुबह से ही उनके दर्शनों के लिए आने लगे हैं । देश के दूर दराज के स्थानों से श्रावक श्राविका के पहुंचने का क्रम बना हुआ है । मदन मुनि का अंतिम संस्कार विभिन्न क्रियाओं के बाद प्रातः 11:00 बजे होगा तथा इसके बाद गौतम प्रसादी होगी ।  पिछले वर्ष कोरोना के दौरान श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि के रूप में श्रमण संघ को बहुत बड़ी क्षति हुई थी । मदन मुनि के रूप में श्रमण संघ ने अपना अमूल्य रत्न खोया है । समूचा जैन समाज शोक मग्न है ।

Read More
देश प्रदेश

घोड़ा घाटी के पथिक विहार धाम में मदन मुनि का कल होगा अंतिम संस्कार

फतहनगर। मेवाड़ प्रवर्तक जैन संत मदनमुनि महाराज का अंतिम संस्कार गुरूवार को राजसमंद जिले के घोड़ा घाटी स्थित पथिक विहार धाम के प्रांगण में किया जाएगा। मदनमुनि ने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की देर शाम संथारा सहित अंतिम संास ली थी। समूचा जैन समाज इससे शोक मग्न हो गया। घोड़ा घाटी में लगभग 11 बीघा के इस विशाल पथिक विहार क्षेत्र में भूखंड के बीचो बीच मदन मुनि महाराज की अंतिम विदाई के लिए विशाल चौक का निर्माण किया गया है,जहां पर गुरूवार को प्रातः11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विदाई समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में भक्तों का देर रात तक घोड़ा घाटी पहुंचना जारी था। घोड़ा घाटी पथिक विहार के अध्यक्ष मांगीलाल लोढ़ा ने प्रातःकाल को बताया कि सुबह गुरुदेव को नाथद्वारा से सीधे घोड़ा घाटी लाया जाएगा,जहां पर डोल यात्रा के बाद बोलियों का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात गुरु...

Read More