देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की रेलवे बोर्ड चेयरमेन सुनित शर्मा से भेंट,रेलवे से संबधित विषयों पर की चर्चा

फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में रेल भवन में रेलवे बोर्ड चेयरमेन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनित शर्मा से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये विभिन्न विषयों के संबध में चर्चा की।
सांसद जोशी ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन के साथ चर्चा के दौरान बताया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ के लिये रोजाना के यात्रियों,कामगारों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिये दैनिक उपयोग में काम आने वाली लोकल गाड़ी संख्या 59605/06 जो कि चित्तौड़गढ़ से उदयपुर के मध्य चलती थी, लेकिन कॉरोना लॉकडाउन के समय बन्द हुई गाड़ीयों में यह गाड़ी भी बन्द हो गयी थी। इस ट्रेन का पुनः संचालित किये जाने के आदेश जारी करवाने का आग्रह किया।
उदयपुर तथा कोटा के लिये ई.एम.यु. ट्रेन को प्रारंभ किये जाने की आवश्यकता को दर्शाते हुये बताया कि इन शहरों के बीच के यात्रियों की संख्या बहुत अधिक हैं जिसमे में अधिकतर यात्री रोजाना को अपडाउन करते है। उदयपुर से प्रातःकाल रवाना होकर वाया चित्तौड़गढ़ होते हुये कोटा एवं दोपहर बाद कोटा से पुनः रवाना होकर रात्रि तक उदयपुर पहुंच जाये इस प्रकार की ई.एम.यु. ट्रेन को प्रारंभ किये जाने की आवश्यकता को बताया।
इसके साथ ही सांसद जोशी ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन से क्षेत्रवासियों की अत्याधिक मांग पर उदयपुरसिटी से अमृतसर व व्यास के लिये नयी गाड़ी चलाने तथा उदयपुरसिटी से वैष्णोदेवी के लिये कटरा तक नयी गाड़ी को प्रारंभ करने का आग्रह किया। मेवाड़ के उदयपुर चित्तौडगढ आदि स्थलों से जोधपुर व जैसलमेर जाने हेतुं जो ट्रेन 14809/10 जिसका संचालन जैसलमेर से जोधपुर तक हो रहा हैं उसको बढाकर उदयपुर तक किये जाने का आग्रह किया।
इसके साथ ही सांसद जोशी ने बड़ीसादड़ी-नीमच के लिये स्वीकृत हुये नवीन विद्युतिकृत रेलमार्ग के कार्य की स्थिति की समिक्षा की तथा कार्य में प्रगति के लिये बातचीत कि जिससे की यहॉ बड़ीसादड़ी, छोटीसादड़ी एवं आसपास के निवासियों को इस लाईन के कारण होने वाला लाभ शीघ्र मिल सके।
इसके अलावा सांसद जोशी ने संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार व वहॉ स्थानिय मांग एवं यात्रियों की संख्या के अनुरूप आरक्षित ट्रेनो के स्टोपेज हेतु आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *