देश प्रदेश

पथिक विहार धाम में मदन मुनि की देह पंचतत्व में विलीन

नाथद्वारा। मेवाड़ प्रवर्तक जैन संत मदनमुनि महाराज की देह आज घोड़ा घाटी स्थित पथिक विहार में हजारों भक्तों की मौजूदगी में पंचतत्व में विलीन हो गई। मदनमुनि ने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की देर शाम संथारा सहित अंतिम संास ली थी। उनके देवलोक होने पर समूचा जैन समाज शोक मग्न हो गया था।
गुरूवार को उनकी पार्थिव देह तड़के घोड़ा घाटी पहुंची तथा दर्शनों के लिए रखी गई। सुबह होने के साथ ही भक्तों का आना शुरू हुआ तथा देखते ही देखते भक्तों की भारी तादाद जमा हो गई। भक्तों ने दर्शनोपरान्त सजल नेत्रों से मेवाड़ महानायक को अंतिम विदाई दी। डोल यात्रा में भक्तों का रेला ही उमड़ पड़ा। बोलियां लगी तत्पश्चात 12.40 बजे मदनमुनि की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार के अवसर पर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं अन्य संत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *