देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से भेंट की

नई दिल्ली. चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में कृषि से संबधित विषयों पर चर्चा की।

सांसद जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राज्यमंत्री को संसदीय क्षेत्र समेत लहसुन उत्पादकों के हितों के लिए लहसुन के आयात को नियंत्रित करने का भी आग्रह किया जिससे लहसुन की खेती कर रहे किसानों को लहसुन की फसल में लाभ मिल सके। इसके साथ ही सांसद जोशी ने किसानों के हितों के संबध में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *