देश प्रदेश

दीया कुमारी ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में किया जनसम्पर्क

राजसमंद । सांसद दिया कुमारी ने करौली जिले के नादौती पंचायत समिति क्षेत्र के गुढ़ा चंद्र जी में जनसंपर्क एवं ग्राम राजपुर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के समर्थन में जनसभा कर सभी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों श्री लोहड़च्या राम मीणा जी (प्रत्याशी जिला परिषद) एवं सुश्री कविता मीणा जी (प्रत्याशी पंचायत समिति) को पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की। भारी संख्या में पधारी जनता ने भी असीम प्रेम व आदर देकर भाजपा को ही विजय दिलाने का संकल्प लिया।

जनसंपर्क के दौरान श्री रामस्वरूप जी कोली पूर्व सांसद, बत्ती लाल जी पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री रमेश चंद जी मीणा पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री शेर सिंह जी रईसना एस टी मोर्चा प्रदेश महामंत्री, महेंद्र जी मीना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष करौली ,भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह जी गुडा,सुमरण सिंह जी मंडल अध्यक्ष, श्री हरिचरण मीणा जी मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह जी जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *