देश प्रदेश

सभी राजकीय समारोहों के अंत में राष्ट्रगान गाया जाएगा

जयपुर, 10 अक्टूबर। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के दौरान राज्य में आयोजित होने वाले समस्त राजकीय समारोहों के अंत में राष्ट्रगान का गायन किये जाने के निर्देश प्रदान किये हैं।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अब राज्य में होने वाले सभी राजकीय समारोह के अंत में राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। ...

Read More
देश प्रदेश

प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022-वीक्षक रखेंगे ओएमआर शीट खाली छोड़ने वालों पर विशेष नजर

जयपुर,10 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक 9 जिला मुख्यालयों पर प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा की गोपनीयता तथा शुचिता के दृष्टिगत आयोग द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम करने के दिशा-निर्देश संबंधित जिला प्रशासन को जारी किए जा चुके है।आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि परीक्षा दौरान खाली ओएमआर शीट  छोड़ने  वाले अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि कौनसे परीक्षार्थियों ने ओएमआर सीट पूरी खाली छोड़ी है। अगर ऐसा कहीं मिलता है तो वीक्षक ओएमआर शीट खाली छोड़ने का उल्लेख करते हुए हस्ताक्षर करेंगे। केंद्राधीक्षक ऐसे अभ्यर्थियों की सूची पृथक से तैयार कर आयोग को प्रेषित करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए ग्रुप-ए में 1 लाख 80 हजार, ग्रुप-बी व सी में...

Read More
देश प्रदेश

बांसवाड़ा में अनास नदी पर 182.56 करोड़ रूपए की लागत से बनेंगे एनिकट व पुल

जयपुर, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बांसवाड़ा के गराड़िया में अनास नदी पर एनिकट व पुल बनाने के लिए 182.56 करोड़ रूपए के बजट को मंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस मंजूरी से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही पुल के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने 152.56 करोड़ रूपए की लागत से गराड़िया एनिकट का निर्माण व 30 करोड़ रूपए की लागत से डूब क्षेत्र में आने वाले महुड़ी पुल के नवीन निर्माण हेतु यह स्वीकृति दी है। एनिकट के माध्यम से नदी के व्यर्थ बहने वाले पानी को रोककर कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट भाषण 2022-23 में बांसवाड़ा में अनास नदी पर गराड़िया एनिकट निर्माण की घोषणा की थी। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं कार्यशाला में चुंडावत ने किया प्रतिनिधित्व

फतहनगर. भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की जयपुर में सम्पन्न बैठक एवं कार्यशाला में उदयपुर देहात से देहात जिला संयोजक पूर्व पंचायत समिति सदस्य भवरसिंह चुण्डावत ने प्रतिनिधित्व किया. प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय इस कार्यशाला में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, सांसद दीया कुमारी, प्रदेश संयोजक मनीष पारीक, राजेन्द्रसिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर, अभिमन्युसिंह (जैसलमेर), शिवदानसिंह जोलावास, जोरावरसिंह राईकी समेत कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की. कार्यशाला में पर्यटन एवं संस्कृति सम्बन्धी विषयों पर चर्चा की गयी एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में 2 अक्टूबर को आयोजित होंगी चिरंजीवी ग्राम. वार्ड सभा,राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की संपूर्ण जानकारी : मुख्य सचिव

                जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी राज्य के प्रत्येक नागरिक को मिलनी चाहिए। जिससे बीमित नागरिक बीमार होने की स्थिति में समय पर योजना के माध्यम से चिकित्सालय में इलाज पाकर लाभांवित हो सके।                 मुख्य सचिव शनिवार को शासन सचिवालय से वीसी के माध्यम से जिला कलक्टर्स एवं संबंधित अधिकारियों को राज्य में 2 अक्टूबर, 2022 को आयोजित होने वाली चिरंजीवी ग्राम, वार्ड सभा के संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य के हर परिवार को कैशलैस इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजी...

Read More
देश प्रदेश

कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना में छात्राओं को राहतपंजीयन शुल्क, एक बारीय कर, सरचार्ज और ग्रीन टैक्स में मिली छूट

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बालिका शिक्षा प्रोत्साहन में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने अब कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में शामिल सभी स्कूटी योजनाओं में वितरित की जाने वाली स्कूटी के पंजीयन शुल्क, एक बारीय कर, सरजार्च एवं ग्रीन टैक्स में पूर्णतया छूट प्रदान की है। श्री गहलोत ने इस संबंध में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रस्तावित अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में केंद्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 81 के अनुसार दुपहिया वाहन के प्रथम रजिस्ट्रेशन हेतु फीस के रूप में 300 रूपये की राशि ली जाती है। वहीं, प्रति वाहन लगभग 5000 कर देय लगता है। ऐसे में छात्राओं को लगभग 5300 रूपये की छूट प्रदान की जाएगी।   राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी है...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान में नए सीएम का काउंटडाउन शुरू: आज शाम सीएम निवास पर विधायकों की बैठक

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन करने से पहले राजस्थान के नए सीएम के चयन की एक्सरसाइज शुरू हो गई है। रविवार शाम 7 बजे सीएम निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। माकन और खडगे विधायकों के साथ चर्चा करके नए सीएम के नाम पर राय जानेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट और सीपी जोशी के नाम की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, अब भी 19-20 के लेवल पर बात करें तो फिलहाल पायलट ही 20 नजर आ रहे हैं। गहलोत 28 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इससे पहले विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी और खड़गे की मौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को बल दे दिया है। गहलोत के नामांकन में पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पहुंचने को...

Read More
देश प्रदेश

अय्याशी का राज ना खुले इसलिए की अंकिता की हत्या

नई दिल्ली  । उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। 19 साल की अंकिता उसके रिसॉर्ट में रिशेप्सनिस्ट थी और वहां अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करने की धमकी देने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी थी। इधर, खबर है कि नाराज लोगों ने रिसॉर्ट के पास बनी पुलकित की फैक्ट्री में आग लगा दी है। इस मामले में पुलकित के दो साथी अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भास्कर भी अरेस्ट हुए हैं। पुलकित आर्य हाई प्रोफाइल सियासी परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता विनोद आर्य भाजपा नेता हैं और उत्तराखंड सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और यूपी के सह प्रभारी भी हैं। उसके भाई अंकित आर्य उत्तरा...

Read More
देश प्रदेश

गौवंशीय पशुओं में लम्पी रोग से बचाव हेतु 15 लाख 82 हजार पशुओं में टीकाकरण,मुख्य सचिव द्वारा जिला कलक्टरों के साथ की जायेगी स्थिति की समीक्षा

जयपुर। प्रदेश के गौवंशीय पशुओं में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग के शासन सचिव श्री पी.सी. किशन, ने पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी संभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये बैठक कर लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति एवं रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। श्री किशन ने बताया कि हमें इस चुनौति से निपटने लिए विभाग द्वारा मुश्तैदी से काम किया जा रहा है, ताकि पशुपालकों का नुकसान नही हो। शासन सचिव ने बताया किशनिवार को मुख्य सचिव द्वारा विडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये समस्त जिला कलक्टरों से विडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिये स्थिति की समीक्षा की जायेगी। शासन सचिव ने बताया कि स्थिति में निरन्तर सुधार हो रहा है, लेकिन मोनिटरिंग का दायरा बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। श्री किशन ने बताया कि पशुओं में फैल रही इस बीमारी के लिए औषधि किट बनाये ज...

Read More
देश प्रदेश

विशेष टीमें बनाकर निस्तारित किए जाएंगे प्रशासन शहरों के संग अभियान में शेष रहे प्रकरण : स्वायत्त शासन मंत्री

जयपुर । स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि सिरोही जिले में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 19 फरवरी 2022 तक 30 हजार 559 प्रकरणों में से 26 हजार 381 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। मात्र 4 हजार 188 प्रकरण शेष रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में सात नगर पालिकाएं हैं। जिस भी नगरपालिका में अधिक संख्या में प्रकरण बाकी रह गए हैं, वहां विशेष टीम बनाकर भेजी जाएगी तथा अभियान चलाकर लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। श्री धारीवाल ने प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में विधायक श्री संयम लोढ़ा द्वारा पूछे गये मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि आबूरोड की पालिका व न्यास क्षेत्र को मास्टर प्लान में जोनल प्लान स्वीकृत होकर नोटिफाई हो चुका है। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सिरोही जिले की उपलब्धियां एवं शेष रहे कार्यों का विवरण भी ...

Read More
देश प्रदेश

ई मित्र कियोस्क धारकों को निर्देश, जनआधार में एक से अधिक बार परिवर्तन

श्रीगंगानगर, 18 अगस्त। राजस्थान जन आधार प्राधिकरण के निर्देशानुसार जन आधार में निवासी के नाम, जन्म तिथि, लिंग व परिवार की श्रेणी, जाति में एक से अधिक बार परिवर्तन किया जा सकता है। डीओआईटी की संयुक्त निदेशक श्रीमती रूचि गोयल ने बताया कि राजस्थान जन आधार में नाम, जन्म तिथि, लिंग व परिवार की श्रेणी, जाति में परिवर्तन करवाने के लिये समस्त ई-मित्रा एवं आमजन की एसएसओ आईडी पर विकल्प उपलब्ध करवा दिया गया है। जिले के समस्त ई-मित्रा जन आधार प्राधिकरण द्वारा जारी प्रपत्रा 8 में वर्णित मेनुअल के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।  ...

Read More
देश प्रदेश

सलूंबर हादसे में मृतकों के परिवारों को पाँच-पाँच लाख की आर्थिक सहायता दी

उदयपुर 13 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस पर जुलूस के दौरान सलूंबर कस्बे के पास अदकालिया तिराहे पर विद्युत लाइन में फॉल्ट के कारण पेड़ पर प्रवाहित करंट लगने से दो युवकों की मृत्यु के मामले में आश्रितों को राज्य सरकार द्वारा पाँच-पाँच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। घटना में पवन उर्फ पप्पू निवासी डायला एवं भीमराज निवासी भैसों का नामला की उपचार के दौरान उदयपुर में मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा उदयपुर प्रवास के दौरान मृतकों के आश्रितों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के आर मीणा की त्वरित कार्यवाही से अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। तूफान के दौरान हुई विद्युत दुर्घटना में भी पाँच लाख ...

Read More
देश प्रदेश

अस्थाई आधार पर 200 पशु चिकित्साधिकारियों व 300 पशुधन सहायकों की होगी भर्ती

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में गौवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज जैसी महामारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए हर स्तर पर पुख्ता प्रबन्ध किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि लम्पी स्किन रोग से प्रभावित जिलों में आवश्यक अस्थाई आधार पर 500 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण किये जाने निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश के कई जिलों के पशुओं में लम्पी स्किन रोग का संक्रमण तेजी से फैला है, लेकिन जल्द से इस पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। सरकार द्वारा दवाईयों, चिकित्सकों, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार हर समय पशुपालकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम इस संक्रमण से भी निजात पा सकेंगे।  श्...

Read More
देश प्रदेश

पंच परमेष्ठी की आराधना में उमड़ा आस्था का महासागर

*रक्षाबंधन की  पूर्व संध्या पर चहुऔर नवकार महामंत्र की गूंज* *भीलवाड़ा* । रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बुधवार रात भीलवाड़ा के शांतिभवन में पंच परमेष्ठि देव की आराधना ने आस्था का ऐसा महासागर उमड़ा जिसकी भक्ति की लहरों ने ऐसी ऊंचाई छू ली कि नया कीर्तिमान कायम हो गया। आस्था और भक्ति के अनुपम संगम वाला ये नजारा समकित की यात्रा के प्रणेता श्रमण संघ के सलाहकार पूज्य सुमतिप्रकाशजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि वाणी के जादूगर गुरुदेव समकितमुनिजी मसा के भीलवाड़ा चातुर्मास के तहत गत 13 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रात 8.15 से 9.15 बजे तक चल रहे चौमुखी नवकार महामंत्र के 29वे दिन बुधवार रात दिखा। नवकार भक्ति- पंच परमेष्ठि की साधना के नजारे ने नया इतिहास रच दिया। रात 8.15 बजे जाप शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही विशाल प्रांगण भक्तों के सैलाब से छोटा पड़ता नजर आया पर प्रभु भक्ति के इस आयोजन में ...

Read More
देश प्रदेश

वोटर आईडी से आधार संख्या जोड़ने में पूरे देश में राजस्थान प्रथम

जयपुर। प्रदेश में अब तक 55 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) को  आधार कार्ड से जोड़ा गया है। मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से जोड़ने के अभियान में राजस्थान पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि एक अगस्त से प्रारंभ हुए इस अभियान में पूरे देश में अब तक 2 करोड़ 52 लाख मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक किए गए। जिसमें से राज्य में 55 लाख 86 हजार 710 मतदाताओं ने अपने आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ लिया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में इसके लिए ’’सीईओ से बीएलओ’’ तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रति प्रदेशवासियों में खासा उत्साह है और 9 अगस्त को एक ही दिन में 12 लाख 24 हजार 991 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि फॉर्म 6 बी के माध्यम से आधार संख्या को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने ...

Read More
देश प्रदेश

रक्षाबन्धन पर्व पर जेसीटीएसएल की बसों में बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा

जयपुर। रक्षाबन्धन के पर्व पर महिलाएं जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) द्वारा संचाचित सभी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से बालिकाओं एवं महिलाओं को रक्षाबन्धन के दिन 11 अगस्त (गुरूवार) को जेसीटीएसएल की समस्त श्रेणी की बसों (एसी, नॉन-एसी) में जयपुर शहर की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इससे पूर्व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण व एक्सप्रेस श्रेणी की बसों में भी रक्षाबन्धन के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क यात्रा के आदेश दिए गए हैं। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ने उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी लोगों को याद किया है, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी थी। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; उन सभी को याद कर रहा हूँ, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी थी। यह महात्मा गांधी की तस्वीर है, जो बॉम्बे में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के समय की है। (नेहरू स्मारक संग्रह से साभार) लोकनायक जेपी ने कहा, 9 अगस्त हमारी राष्ट्रीय क्रांति का ज्वलंत प्रतीक बन गया है। बापू की प्रेरणा से, भारत छोड़ो आंदोलन में जेपी और डॉ. लोहिया जैसे महान लोगों समेत समाज के सभी वर्गों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। ...

Read More
देश प्रदेश

गौवंश में आई महामारी में गौमाता को बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, हर स्तर पर उपचार के पुख्ता प्रबन्ध – गोपालन मंत्री

जयपुर। गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि गोवंश में आई महामारी के समय गोवंश को बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय गोवंश को बचाने के लिए बहुत ही संवेदनशील है एवं उन्होंने इस महामारी में गोवंश को बचाने के लिए हर स्तर पर उपचार के पुख्ता प्रबन्ध किए है। उन्होंने कहा कि गौवंश को बचाने के लिए हमें दवाईयों के साथ प्राचीन पद्धति के उपचार को भी काम में लेना है, जिससे की हम गौवंश को बचा सके, इसके लिए उन्होंने पशुपालकों को जागरूक कर बीमार पशुओं का फिटकरी की पानी से नहाने, नीम के पतों के पानी से नहाने एवं गुड का पानी पिलाने की सलाह दे।श्री जैन भाया सोमवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष जैसलमेर में आयोजित जिला अधिकारियों, गौशाला प्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री मेवाराम जैन, जिला कलक्टर ट...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र,मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा प्रदान किया जाए

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। श्री गहलोत ने आज प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 1913 में बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ में श्री गोविन्द गुरू के नेतृत्व में एकत्रित वनवासियों पर ब्रिटिश सेना द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें 1500 से अधिक वनवासियों ने अपना बलिदान दिया। वनवासियों के बलिदान एवं गोविन्द गुरू के योगदान को रेखांकित करने के लिए राज्य सरकार ने मानगढ़ धाम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाया है। साथ ही, मानगढ धाम तक मार्ग एवं इस स्थल के विकास के कार्य किये गए हैं।उल्लेखनीय है कि जनजाति/आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किये जाने की मांग लम्बे समय स...

Read More
देश प्रदेश

राजस्व मंत्री रामलाल जाट,जिला प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया रहे जिले के दौरे पर’ ’संत रविनाथ की मृत्यु की निष्पक्ष जांच जल्द पूर्ण कर दोषियों को सजा दिलवाने के दिए निर्देश’

जयपुर। राज्य के राजस्व मंत्री श्री राम लाल जाट एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया रविवार को जालोर जिले के दौरे पर रहे।राजस्व मंत्री श्री राम लाल जाट, प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया एवं भूराराम सीरवी ने राजपुरा ग्राम स्तिथ बाल हनुमान आश्रम के संत रविनाथ की मृत्यु की निष्पक्ष जांच के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी की मंशानुरूप आश्रम को  हरसंभव मदद दी जाएगी।राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि साधु - संत  समाज को राह दिखाते है यह  घटना दुखद है, आम जन एवं संत समाज की भावना के अनुरूप दोषियों के विरुद्ध जल्द जांच पूर्ण करवा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।     जिला प्रभारी मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामन...

Read More