देश प्रदेश

नियमों में सरलीकरण से लंबित राजस्व प्रकरणों का जल्द होगा निस्तारण -राजस्व मंत्री – राजस्व मंत्री ने पाली में राजस्व एवं चरागाह विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की

जयपुर. राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्व से जुड़े नियमों में सरलीकरण किया है। इससे राजस्व से संबधित वर्षों से लंबित प्रकरण जल्द निस्तारित किये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप अधिकारीगण प्राथमिकता से राजस्व से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करें। राजस्व मंत्री शनिवार को पाली जिला परिषद सभागार में राजस्व से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।राजस्व मंत्री ने विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की एजेंडावार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप कैंप तथा ग्राम एवं उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में तीव्र गति से राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण करें जिससे कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में ‘धरा ऎप’ के ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ बैठक,राज्यपाल श्री कलराज मिश्र भी बैठक में सम्मिलित हुए

जयपुर, 6 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र  शनिवार को राष्ट्रपति भवन में  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर ली गयी बैठक में सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री मिश्र और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सहित बैठक में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, संस्कृति मंत्री श्री जी. कृष्ण रेड्डी और  अन्य राज्यों के राज्यपाल,  मुख्यमंत्रियों  ने भाग लिया। ...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने लोकसभा में प्रस्तुत किये 3 प्राईवेट मेंबर बिल

नई दिल्ली, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज लोकसभा में गैर सरकारी सदस्यों के विधायी कार्यो की चर्चा में भाग लेते हुये 3 गैर सरकारी विधेयक  जिसमें से पहला राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार हेतु विशेष वित्तिय सहायता विधेयक, 2022 दुसरा जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, 2022 तथा तीसरा हिंदू धार्मिक उपासना स्थल (पशुवध, मांस एवं अन्य मांसाहारी खाद्य के विपणन, व्यापार और उपभोग का प्रतिषेध) विधेयक, 2022 लोकसभा में प्रस्तुत किये।सांसद जोशी ने सदन में 3 गैर सरकारी विधेयक जिसमें राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार हेतु विशेष वित्तिय सहायता विधेयक, 2022 जिसमें राजस्थान राज्य में वन क्षेत्रों में जल-निकायों के विकास एवं पुनरूद्धार संबधी व्यय को पुरा करने के लिये राजस्थान सरकार को विशेष वित्तिय सहायता तथा तत्संबधी विषयों का उपबंध करने वा...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट,सिक्सलेन सड़क के लोकार्पण के लिये किया आमंत्रित

सेतु भारतम् में रेलमार्गो पर सड़क ऑवर व अण्डर ब्रिज,प्रतापगढ़ स्पर रोड़, चित्तौड़गढ़ रिंग रोड़, भारतमाला-2 आदि के संबध में की चर्चानई दिल्ली,चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज शुक्रवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ में राजमार्गो से संबधी विषयों पर चर्चा की तथा किशनगढ़ से अहमदाबाद के लिये निर्मित हुये सिक्स लेन सड़क के लिये लोकार्पण लिये आमंत्रित किया जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सितम्बर माह में आने के लिये आश्वस्त किया।सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री गड़करी से भेंट के दौरान संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में रेल लाईन से गुजर रहे महत्वपुर्ण मार्गो पर यातायात को सुगम एवं सुरक्षित करवानें के लिये सेतु-भारतम् योजना के तहत सड़क ओवर ब्रिज तथा सड़क अण्डर ब्रिजों के निर्माण किये जाने का आग्रह किया।सांसद जोशी ने मंत्री को प्रतापगढ़ ...

Read More
देश प्रदेश

मतदाता पहचान पत्र से आधार नंबर जोड़ने में राजस्थान पूरे देश में द्वितीय स्थान पर, निर्वाचन विभाग की नई पहल- आधार नंबर जोड़ने की दे रहे हैं हैंड्स ऑन जानकारी

जयपुर, 5 अगस्त। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मतदाता पहचान पत्र से आधार संख्या जोड़ने के लिए विशेष अभियान सीईओ से बीएलओ तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस अभियान के प्रति सकारात्मक माहौल है और एक अगस्त से प्रारंभ हुए इस अभियान में अब तक 12 लाख से अधिक मतदाता पहचान पत्रों को आधार संख्या से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में राजस्थान आधार संख्या जोड़ने में द्वितीय स्थान पर है।श्री गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा अभिनव पहल करते हुए इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, इआरओ, बूथ लेवल अधिकारियों(बीएलओ) द्वारा सरकारी, गैर सरकारी, निजी कार्यालयों, संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों में  वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से स्वयं ही आधार नंबर से मतदाता पहचान पत्र जोड़ने की हैंड्स ऑन जानकारी दी जा रही...

Read More
देश प्रदेश

कमिटेडः डिलीवर्ड’: राजस्थान के भविष्य को आकार देने के लिए 10 ट्रिलियन रुपए का निवेश

जयपुर,4 अगस्त 2022: राजस्थान औद्योगीकरण के नए युग की ओर एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है, ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022’ से पहले ही 10 ट्रिलियन रुपए से अधिक के प्रस्ताव तैयार हैं। राज्य सरकार की नीतियों के लाभों के चलते भूमि, संसाधन, बुनियादी ढांचे सहित सभी क्षेत्रों से निवेश प्रस्ताव आए हैं। राजस्थान सरकार अब अपने मेगा निवेश शिखर सम्मेलन के आदर्श वाक्य ’कमिटेडः डिलीवर्ड’ के अनुरूप प्रस्तावों को हकीकत में बदलने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने बताया, ‘7 और 8 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान सरकार जयपुर में ‘इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022’ की मेजबानी करेगी। यह स्टार्ट-अप, कृषि और कृषि प्रसंस्करण, भविष्य के लिए तैयार क्षेत्र, पर्यटन, एमएसएमई पर सम्मेलनों-सत्रों के दौरान विभिन्न उद्योगों-क्षेत्रों के 3000 प्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों पर विचार-विमर्श ...

Read More
देश प्रदेश

उत्तराखण्ड त्रासदी में मृतकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी नौकरी

- शैक्षणिक योग्यता अनुसार सीधी भर्ती वाले पदों पर नियुक्ति जयपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 2013 में उत्तराखण्ड में आई बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले तथा स्थाई रूप से लापता हुए राजस्थान के मूल निवासियों के आश्रितों को अनुकंपात्मक नौकरी देने का संवेदनशील निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पे-मेट्रिक्स लेवल-1 से लेवल-9 तक की राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवाओं के अंतर्गत आने वाले सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति दी जा सकेगी। उक्त निर्णय से मृतक श्रद्धालुओं के आश्रितों को सम्बल तथा वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी।  ...

Read More
देश प्रदेश

शिक्षा विभाग और Filo Edtech Pvt Ltd के बीच MOU, एप के माध्यम से उदयपुर समेत 5 जिलों के 10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा, ऑनलाइन एजुकेशन से जुड़ सकेंगे विद्यार्थी

जयपुर, 30 जुलाई। राजस्थान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन काम कर रही है। इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए राजकीय विद्यालयों को ऑनलाइन एजुकेशन से जोड़ने की दिशा में शिक्षा विभाग और Filo Edtech Pvt Ltd के बीचMOUपर हस्ताक्षर किये गए। शिक्षा मंत्री श्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस एमओयू के तहत राजस्थान के 5 जिलों अलवर, अजमेर, जयपुर, कोटा एवं उदयपुर के कक्षा 9 से 12 तक के 10 हजार विद्यार्थियों को 1 वर्ष के लिए डिजिटल लर्निग प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया जाएगा। FILO LEARNING APP के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षकों से जोड़ा जाएगा। इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष भर 24 घंटे शिक्षकों तक पहुंच प्राप्त होगी। यह प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं...

Read More
देश प्रदेश

जनआधार कार्ड में करवा सकेंगे एक से अधिक बार परिवर्तन,जिला कलक्टर और जिला जन आधार योजना अधिकारी कर सकेंगे संशोधन

श्रीगंगानगर, 29 जुलाई। राजस्थान सरकार ने जन आधार कार्ड में एक से ज्यादा बार संशोधन का विकल्प शुरू किया है। इसके लिए जिला कलेक्टर और जिला जन आधार योजना अधिकारी को अधिकार दिया गया है। अभी जन आधार में केवल एक बार ही संशोधन करवा सकते हैं।जिला कलक्टर श्रीमती रूक्मणि रियार सिहाग जन आधार कार्ड बनवाते समय परिवार के मुखिया का नाम या सदस्य का नाम, जन्मतिथि, लिंग या जाति को लेकर कई बार ई-मित्रा संचालक या अन्य किसी कारण से गलती रह जाती थी, जिसे एक बार सुधार करवाने का प्रावधान होता था। एक बार संशोधन करवाने के बाद भी अगर कोई गलती रह जाती या परिवर्तन करवाना होता था तो वह नहीं करवा सकते थे। इसके लिए जन आधार पोर्टल पर कोई दूसरा विकल्प नहीं था।ऐसी गलतियों को जन आधार में ठीक करवाने के लिए लोग परेशान हो रहे थे। अब इस संबंध में राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने आदेश जारी कर...

Read More
देश प्रदेश

राजस्व मंडल 138 तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश

जयपुर। राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार राजस्थान के  138 तहसीलदार एवं कार्यवाहक तहसीलदारों के स्थानान्तरण  आदेश गुरुवार को जारी किए गए हैं। राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि सभी तबादले राज्यहित एवं प्रशासनिक कारणों से किये गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।राजस्व मंडल की अतिरिक्त निबंधक श्रीमती दीप्ति शर्मा ने बताया कि तबादला सूची राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देखी जा सकती है। ...

Read More
देश प्रदेश

गेस्ट फेकल्टी पर अध्यापन कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

भीलवाडा 28 जुलाई। जिले में संचालित विभाग के राजकीय छात्रावासों में गणित व विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय के लिए छात्र व छात्राओं को अध्यापन करवाने के लिए विषय विशेषज्ञों को गेस्ट फेकल्टी पर अध्यापन कराने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री सत्यपाल जांगिड़ ने बताया कि आवेदन पत्र कार्यालय समय में 01 अगस्त से प्राप्त कर 14 अगस्त तक जमा करवाए जा सकते है।---000--- ...

Read More
देश प्रदेश

मतदाता सूची में नाम जुड़वाना हुआ आसान:17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कर सकेंगे आवेदन

जयपुर, 28 जुलाई। ऐसे युवा जो 17 वर्ष के हो चुके हैं, अब उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरे होने का इंतजार नहीं करना होगा। ऐसे युवा अब 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं । मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यदि कोई युवा 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करता है तो पहले उसे 01 जनवरी 2023...

Read More
देश प्रदेश

नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल श्री मिश्र ने भाग लिया

जयपुर, 25 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार सुबह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित देश की 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। राज्यपाल श्री मिश्र ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।   ...

Read More
देश प्रदेश

कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं से 30 नवम्बर तक छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित

जयपुर, 25 जुलाई। राज्य सरकार ने कृषि विषय लेकर अध्ययन करने वाली छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि के आवेदन पत्र मांगे हैं। इसके लिए ‘‘राज किसान साथी‘‘ पोर्टल पर 30 नवम्बर तक जिले के उप निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद को आवेदन करना होगा।प्रति वर्ष मिलेगी प्रोत्साहन राशिकृषि विषय लेकर 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं में अध्ययन कर रही छात्राओं को 5 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। कृषि विज्ञान में स्नातक, उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण आदि विषयों में अध्यनरत छात्राओं को 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिये जायेंगे । कृषि स्नाकोत्तर शिक्षा में 2 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 12 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्रदान किये जायेंगे। कृषि विषय में पी.एच.डी. कर रही छात्राओं को 15 हजार रूपये प्रतिवर्ष 3 साल तक दिये जाने का प्रावधान है।प्रोत्साहन राशि के लिए ’’राज किसान साथी ’’पोर्टल पर क...

Read More
देश प्रदेश

चौथा स्तंभ निष्पक्ष होकर निभाएं अपनी भूमिका – मुख्यमंत्री

जयपुर, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता का आजादी के आन्दोलन से लेकर आज तक देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतिहास गवाह है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, जयनारायण व्यास, हरिदेव जोशी सहित कई नाम ऎसे है जिन्होंने पत्रकारिता के जरिए देश की प्रगति के लिए लिखा। उन्होंने कहा कि चौथा स्तंभ निष्पक्ष होकर अपनी भूमिका निभाएं। राज्य सरकार हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी है। श्री गहलोत रविवार को होटल जयपुर मैरियट में दैनिक भास्कर जयपुर द्वारा ‘प्राइड ऑफ राजस्थान‘ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका से कोई इनकार नहीं किया जा सकता है। पत्रकारिता में आलोचना तथ्यों के आधार पर ही होनी चाहिए, जिससे सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-ढ़ाणी तक पहुंचाने में मीड...

Read More
देश प्रदेश

आईएफडब्ल्यू जे भीलवाड़ा द्वारा ज़िला पत्रकार सम्मेलन का सफल आयोजन, राजस्व मंत्री सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग

              भीलवाड़ा । इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट शाखा भीलवाड़ा का जिला पत्रकार सम्मेलन रोडवेज बस स्टैंड स्थित अग्रवाल उत्सव भवन में  आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, सांसद श्री सुभाष बहेडिया सहित जिले के पत्रकार मौजूद रहे।                                राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने में मीडिया की प्रमुख भूमिका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है तथा  लोकतंत्र में निरंतर निखार लाने का कार्य किया है।          राजस्व मंत्री ने भारत की आजादी में समाचार पत्रों के योगदान को याद किया। उन्होंने उन्होंने यंग इंडिया, हरिजन, मराठा, केसरी नवजीवन इंडिया इत्यादि समाचार पत्रों के बारे में बताया। श्री जाट ने मीडिया क...

Read More
देश प्रदेश

पर्यटन और शिक्षा मंत्री ने विजयदास बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये

जयपुर। पर्यटन मंत्री श्री विश्वेन्द्र सिंह, शिक्षा मंत्री श्री बुलाकी दास कल्ला, भरतपुर सांसद श्रीमती रंजीता कोली, अलवर सांसद श्री बाबा बालकनाथ, भरतपुर जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री श्याम सिंह ने विजयदास बाबा की पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।आदि पर्वत और कनकांचल मुद्दे पर चले आन्दोलन में पसोपा में 20 जुलाई को आत्मदाह का प्रयास करने वाले विजयदास बाबा का शनिवार तड़के नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में 2 बजकर 19 मिनट पर निधन हो गया। शाम को उनका मथुरा जिले के बरसाना में मान मन्दिर से सम्बद्ध नई गौशाला में अन्तिम संस्कार किया गया।इससे पूर्व एसडीएम श्री संजय गोयल उनकी पार्थिव देह को सफदरजंग अस्पताल से लेकर कामां स्थित विमल कुंड पहुंचे। वहां से उनकी पार्थिव देह को बरसाना स्थित गौशाला लाया गया, जहां श्री श्याम लक्ष्मी गौ चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में उनके अन्...

Read More
देश प्रदेश

वसुंधरा ने लगवाई प्रिकॉशन डोज

जयपुर. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प ‘स्वस्थ भारत’ को साकार करने के लिए आयोजित प्रिकॉशन डॉज अभियान के तहत आज तीसरी डॉज लगवाई। वसुंधरा ने  सोशल मीडिया पर प्रिकॉशन डोज़  लगवाने का फोटो शेयर करते हुए कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से मेरा निवेदन है कि आप भी प्रिकॉशन डॉज जरूर लगवाएं तथा कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत बनाएं।  

Read More
देश प्रदेश

भूतपूर्व सैनिक तीन वर्ष से पूर्व राशि जमा करवाकर खातेदारी ले सकेंगे -उपनिवेशन मंत्री

जयपुर, 22 जुलाई। भूतपूर्व सैनिक अब सामान्य की तरह अपनी राशि जमा करवाकर तीन वर्ष की अवधि से पूर्व खातेदारी ले सकेंगे। इसको लेकर उपनिवेशन विभाग ने नए आदेश जारी किए हैं। उपनिवेशन विभाग मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने बताया कि सामान्य आवंटन के लिए वर्ष 2000 में नियमों में संशोधन किया गया था। जिसमें कमांड एरिया के लिए 2 हजार प्रति बीघा एवं अनकमांड एरिया के लिए एक हजार रुपए प्रति बीघा अतिरिक्त राशि जमा करवाकर 3 वर्ष की अवधि से पहले खातेदारी ली जा सकेगी। वहीं पूर्व सैनिकों के लिए 3 वर्ष की अवधि पूर्ण करनी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की ओर से अवगत कराया गया था कि सामान्य आवंटी की तरह पूर्व सैनिकों को इसका लाभ दिया जाए। इस पर विभाग ने पूर्व सैनिकों को भी सामान्य आवंटियों की तरह नियम...

Read More
देश प्रदेश

पी.टी.ई.टी 2022 परीक्षा परिणाम जारी,जयपुर के अनुराग शर्मा ने प्री बी.एड (दो वर्षीय) तथा सीकर के अकबर अली ने इन्टीग्रेटेड (चार वर्षीय) पाठ्यक्रम में किया टॉप

जयपुर, 22 जुलाई। जोधपुर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर द्वारा राज्य के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम (2 वर्षीय) तथा 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड. एवं बी.एससी. बी.एड पाठ्यक्रम (पी.टी.ई.टी.) प्रवेश परीक्षा परिणाम पी. टी.ई.टी. घोषित किया गया है।उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालय भवन में ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया तथा सभी अभ्यर्थियों को शुभकामाएँ दीं। पी.टी.ई.टी. 2022 समन्वयक प्रो. शिशुपाल सिंह भादू ने बताया कि  बी.एड. (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम में जयपुर के अनुराग शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि अलवर के अंशु सिंह राजपूत ने द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर दो अभ्यर्थी हनुमानगढ़ के धर्मप्रीत सिंह व अलवर के हितेश कुमार गजवानी रहे। उन्होंने बताया कि 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड. एव...

Read More