देश प्रदेश

राजस्थान में नए सीएम का काउंटडाउन शुरू: आज शाम सीएम निवास पर विधायकों की बैठक

जयपुर.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन करने से पहले राजस्थान के नए सीएम के चयन की एक्सरसाइज शुरू हो गई है। रविवार शाम 7 बजे सीएम निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। माकन और खडगे विधायकों के साथ चर्चा करके नए सीएम के नाम पर राय जानेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट और सीपी जोशी के नाम की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, अब भी 19-20 के लेवल पर बात करें तो फिलहाल पायलट ही 20 नजर आ रहे हैं। गहलोत 28 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इससे पहले विधायक दल की बैठक में प्रदेश प्रभारी और खड़गे की मौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को बल दे दिया है। गहलोत के नामांकन में पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। कांग्रेस विधायक और मंत्री 27 सितंबर को ही दिल्ली पहुंच रहे हैं। इससे पहले प्रदेश प्रभारी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक बुलाने को नए सीएम की एक्सरसाइज से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *