इंदौर के सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा जोशी के नेकदिल की तारीफ सलूंबर 8 जून : इंदौर में अल सुबह 4:30 बजे के करीब अखबार वितरण करने वाले हॉकर निकेश कुमार का किसी वाहन से एक्सीडेंड हो गया ओर वे लहूलुहान अवस्था में अचेत पड़े रहे सुनसान रोड पर ।करीब 20 से 25 मिनिट तक मार्ग में घायलावस्था में पड़े हॉकर निकेश कुमार को कोई मदद नहीं मिल पाई ।तभी इंदौर यात्रा पर गए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने मार्ग में भीड़ देखीं और गाड़ी रोकी तो वहां लहूलुहान अवस्था में अधेड़ व्यक्ति को देखा तो उन्होंने घटना को काफी देर होने ओर रक्त लगातार बहते देख बिना किसी मदद के इंतजार के तुरंत वहां खड़े लोगों की सहायता से उन्हें अपनी गाड़ी में लिटाया । उस एरिया के भाजपा के बूथ क्रमांक 237 के बूथ अध्यक्ष भारत नायडू ने गाड़ी में रखे भाजपा के साहित्य और नेम प्लेट से पहचाना ओर सहायक बने ,। जिला उपाध्यक्ष जोशी औ...
Read Moreadmin
ब्लॉक स्तरीय बंदे गंगा कार्यक्रमःप्रभात फेरी एवं पीपल पूजन के साथ दिया जागरूकता का संदेश
मावली। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में मावली ब्लाॅक मुख्यालय पर वंदे गंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम पीपल पूजन एवं इसके पश्चात श्रमदान कर राजकीय कार्यालय की साफ सफाई का कार्य किया गया। जल संरक्षण कार्यशाला में तहसीलदार भंवरलाल मीना द्वारा शपथ दिलाई गई। वंदे गंगा प्रभात फेरी को तहसीलदार मीना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रैली कोऑर्डिनेटर जगदीशचंद्र पालीवाल,नोडल अधिकारी नवीन मीणा, नायब तहसीलदार प्रवीण मीणा, कैलाश सुथार सहायक विकास अधिकारी क्षेत्रीय वन अधिकारी के साथ अन्य विभागों के अधिकारी एवं योगेश जैन, कन्हैया शर्मा,रामरतन कोठारी, गोपाल गर्ग एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। वंदे गंगा रैली उपखंड कार्यालय से पर्यावरण जागरूकता के नारों के साथ पुराना बस स्टैंड पर समाप्त ...
Read Moreलदाना खाटूश्याम दर्शन को नंगे पांव पैदल पहूँचे भक्त,फतहनगर में निर्जला एकादशी पर हुए दान पुण्य
फतहनगर। निर्जला एकादशी के अवसर पर नगर में श्रद्धालुओं द्वारा दान पुण्य एवं व्रत इत्यादि किए गए। द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी का दरबार सजा जहां एकादशी का व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की चहल पहल रही। दर्शन लाभ लिया। लदानी के निकटवर्ती गाँव लदाना बासनी कला सड़क किनारे बने खाटूश्याम मंदिर दर्शन को दिनों दिन भक्तों को कतारों में लगना पड़ रहा है। निर्जला एकादशी पर प्रातःकाल से ही दूर-दूर से भक्तों को पैदल नंगे पाँव बड़े ही उत्साह में देखा गया। श्रद्धालु अपनी ईच्छानुसार प्रसाद, मिठाई, श्री फल, फूल माला, अगरबत्ती, धूप, पान आदि भेंट चढ़ाते देखे गए। नन्हे मुन्ने बाल गोपाल, महिलाओं, युवाओं, भक्तों को भजन कीर्तन करते हुए गीत गाते हुए आनन्द में देखें गए। निर्जला एकादशी पर खाटूश्याम दर्शन कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की संख्या अधिक होने के कारण महिलाओं एवं पुरूषों की प्रथक-प्रथक कतारें लगी। भी...
Read Moreवन्दे गंगा जल संरक्षण अभियानः फतहनगर गौशाला में किया श्रमदान,गायों के लिए किया लापसी व हरे चारे का वितरण
फतहनगर। राज्य सरकार की योजना के अनुसार इन दिनों मावली ब्लाॅक में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को फतहनगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उपखंड स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, उपखंड अधिकारी रमेशचंद्र सीरवी,फतहनगर-सनवाड मंडल अध्यक्ष एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,मावली विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र गाड़री, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह राव, तहसीलदार भंवरलाल मीना, नायब तहसीलदार संपतसिंह भाटी, अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण, गौशाला के अध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल बतौर अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण पर उपखंड अधिकारी सीरवी,कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने अपने विचार रखें। सेठिया ने फतेहनगर तालाब के...
Read Moreउदयपुर,7 जून। उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी फ्रेंड्स समिति, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सरोकारों को समर्पित सेमिनार शृंखला ‘मंथन दृ समस्या से समाधान तक’ का शुभारंभ रविवार, 8 जून को होने जा रहा है।संगठन के अध्यक्ष मयंक मूंदड़ा ने बताया कि इस शृंखला का रविवार को प्रथम सोपान होगा। यह संवाद सत्र दोपहर 2रू30 बजे से विद्या भवन ऑडिटोरियम, देवाली फतेहपुरा, उदयपुर में होगा।कोषाध्यक्ष सुदर्शन लड्ढा ने बताया कि इस अवसर पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा आज के बदलते सामाजिक परिप्रेक्ष्य में संबंधों की वास्तविकता, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, मानसिक एवं भावनात्मक शोषण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।फ्रेंड्स समिति के तरुण असावा ने बताया कि मुख्य वक्ता भीलवाड़ा के समाजसेवी सुभाष बाहेती व यशोदा मंडोवरा होंगी। मुख्य अतिथि दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्य...
Read Moreफतहनगर। राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर उदयपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आज प्रातः 09 बजे बागोलिया तालाब बडियार में तालाब का अवलोकन एवं श्रमदान के साथ ही पौधारोपण किया गया। जन जागरण के तहत किसान विचार संगोष्ठी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार भंवरलाल मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, कनिष्ठ जल अभियंता, सहायक विकास अधिकारी, वन विभाग अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे। अभियान के तहत दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन मावली पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जन सेवा के तहत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पानी पिलाकर जन सेवा की गई। ...
Read Moreफतहनगर। वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पालिका अधिशाषी अधिकारी छैल कंवर चारण और उपाध्यक्ष नितिन सेठिया के नेतृत्व में सनवाड़ के कुंभ सागर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इसमें आमजन, पालिका स्टाफ एवं श्रमिकों द्वारा श्रमदान किया गया। साथ ही जल संरक्षण एंव जल अभियान संकल्प लिया गया और स्वच्छ भारत हरित भारत ग्रीन शपथ, वंदे गंगा शपथ का आयोजन किया गया। साथ ही शहर के कई सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका कार्यालय में पड़ी वेस्ट पानी की टंकियों का पुनः उपयोग करते हुए उनमें पौधारोपण का कार्य कर सभी को प्लास्टिक को इस्तेमाल न करने और पुरानी वस्तुओ का पुनः उपयोग करने का संदेश दिया गया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान को आगे बढ़ाते हुए 12जून को कुम्भ सागर ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com *सांसद सीपी जोशी ने वरिष्ठ आईएएस आलोक के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की* नई दिल्ली 03 जून। लोकसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज दिल्ली में लोकसभा याचिका समिति बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न याचिकाओं पर विचार विमर्श किया गया तथा आगे की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सांसद नीतेश पटेल, राजू बिस्ट, गुरमीत सिंह मीत, बस्तीपति नागराजू, डॉ. राजकुमार सांगवान, श्रीमती कमलजीत सहरावत, श्री देवेश शाक्य एवं श्रीमती मंजू शर्मा उपस्थित रहे। सांसद सीपी जोशी ने दिल्ली स्थित बीकानेर हाऊस में राजस्थान ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व वरिष्ठ आईएएस आलोक की शोक सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
Read Moreनई दिल्ली.चुनाव आयोग अब अनुमानित मतदान प्रतिशत रुझानों को अद्यतन करने के लिए सुव्यवस्थित, प्रौद्योगिकी-संचालित प्रणाली शुरू कर रहा है। यह नई प्रक्रिया पहले की मैन्युअल रिपोर्टिंग विधियों से जुड़े समय अंतराल को काफी कम करती है। यह पहल समय पर सार्वजनिक संचार सुनिश्चित करने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार विभिन्न अवसरों पर इसकी आवश्यकता को रेखांकित करते रहे हैं। चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49एस के वैधानिक ढांचे के तहत, पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) को दर्ज किए गए मतों का विवरण देने वाला फॉर्म 17सी, उम्मीदवारों द्वारा नामित मतदान एजेंट (जो मतदान का समाप्त होने पर मतदान केंद्र पर उपस्थित होते हैं) को देना अनिवार्य है। इस कानूनी आवश्यकता में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, मतदान प्रतिशत रुझान की वीटीआर ऐप को अपडेट करने की प्रक्रिया को ...
Read Moreमहेश नवमी पर रक्तदान करेगा माहेश्वरी समाज-चित्रकूट नगर स्थित महेश सेवा संस्थान में होगा आयोजन
उदयपुर, 3 जून। माहेश्वरी समाज अपना उत्पत्ति दिवस महेश नवमी (ज्येष्ठ शुक्ल नवमी) बुधवार 4 जून को मनाएगा। इस अवसर पर विभिन्न पूजा-अनुष्ठान के साथ समाजजन रक्तदान के साथ इस पावन दिवस का आरंभ करेंगे। रक्तदान शहर के चित्रकूट नगर स्थित महेश सेवा संस्थान परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी ने बताया कि महेश सेवा संस्थान द्वारा स्व. श्रीकृष्ण कुमार काबरा स्मृति न्यास के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक का रखा गया है। राठी ने बताया कि समाज के इस पावन पर्व पर सभी से रक्तदान का आह्वान किया गया।न्यास के ट्रस्टी राकेश काबरा ने बताया कि महेश नवमी सहित विभिन्न अवसरों पर न्यास की ओर से होने वाला यह 29वां रक्तदान शिविर होगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान का महत्व सभी जानते हैं और रक्तदान के प्रति लगातार जागरूकता भी बढ...
Read Moreफतहनगर। आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते ईंटाली जीएसएस से निकलने वाले समस्त फीडरों से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम फतहनगर के कनिष्ठ अभियंता महिपालसिंह ने दी। ...
Read Moreबामणिया बंजारा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,बिन्दोली में उमड़ा समाजजनों का हुजूम
फतहनगर। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को कपासन में आयोजित द्वितीय सामुहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात राज्यों के तुलसी सहित 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। महाराणा प्रताप चैराहा कपासन पर स्थित एसआर वाटिका में मंगलवार सुबह बिन्दौली, तोरण, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर तुलसी महारानी संग शालिग्रामजी का विवाहोत्सव भी सम्पन्न हुआ। तुलसी महारानी की बारात बामणिया कलां गांव से चारभुजाजी मंदिर से आई थी। पंडित किशन खंडेलवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाहोत्सव की विभिन्न रस्में सम्पन्न करवाई। समारोह में बामणिया बंजारा समाज के लगभग पांच हजार महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। नगरपालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, एसआर वाटिका के संचालक नन्दकिशोर सोनी, धनश्याम सोनी,आशीष सोनी,चंदा सोनी आदि ने भगवान शालिग्रामजी की प...
Read Moreफतहनगर। आलोक दीप स्कूल मावली में राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ, अंबेडकर सेवा समिति सहित कई संगठनों की सोमवार को बैठक हुई जिसमें आंबेडकर सेवा समिति के संयोजक डॉ. खेमराज कड़ेला के मार्गदर्शन में समिति के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश वसीटा, महामंत्री पद पर एडवोकेट खुबीलाल बढ़ारिया व कोषाध्यक्ष पद पर भैरूलाल मेघवाल को निर्विरोध चुना गया। आंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कडेला ने कहा कि उपखंड पर बाबा साहब की स्टेच्यू व पुस्तकालय खोलने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। सभी ने विचार-विमर्श कर कई प्रस्ताव रखे। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष कैलाश चंद्र खटीक, बाबूलाल सालवी, जगदीश सालवी, भू-वैज्ञानिक कपिल वसीटा, नंदलाल खटीक, पवन खटीक, हरिकिशन वर्मा, चंद्रेश वसीटा, शाखा प्रबंधक अभिषेक वसीटा, सुमन वर्मा, भैरू...
Read Moreफतहनगर। बड़गांव कांटे के समीप खेतों में आग लगने से 14 बीघा का भूसा जलकर राख हो गया।भीलाखेड़ा राजस्व क्षेत्र में रोहिड़ा निवासी पृथ्वीराज मेनारिया का खेत स्थित है। मेनारिया ने बताया कि गेहूँ निकालने के बाद भूसा घर ले जाना था लेकिन परिवार में मौत हो जाने से भूसा घर नहीं ले जा पाए। यह भूसा आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। आग के कारण गेहरीलाल मेनारिया के खेत में पड़ा 4 बीघा फसल का भूसा भी जल गया। आस-पास के लोगों ने पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई। आग के कारण केबल व पाइप भी जल गए। इस संदर्भ में थाने में प्राथमिकी भी दी गयी है। ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को नगर के चंगेड़ी रोड़ पर गौ शाला के सामने अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण अफरा तफरी मच गयी। सुबह महावीर काॅलेज के मैदान से आग की लपटें शुरू हुई तथा तेज हवा के कारण देखते ही देखते आस पास के सभी खेतों में आग फैल गयी। आग हवा के कारण उदासी आश्रम के सामने के खेतों तक पहुंच गयी। आस पास के खेतों में पड़े सिंचाई के पाइप बचाने लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बिजली बंद के कारण पानी की व्यवस्था करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। दूर-दूर के पानी की बाल्टियां लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया। नगरपालिका की दमकल के खराब होने से भवाल फैक्ट्री की दमकल को मंगवाया गया जिसने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर थाने का जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। आग के कारण एक खेत पर रखा खंूखला व बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां जल कर खाक हो गयी जबकि आस पास के खेतों की बाड़ जल गयी एवं हरे ...
Read Moreतिवारी गुर्जरगौड़ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव, शास्त्री यातायात प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त
फतहनगर। अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने सत्र 2025-2029 के लिए अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी, लगभग 3 दशक से महासभा के माध्यम से समाजसेवा कर रहे शिवरतन तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव, युवा समाजसेवी मनोज शास्त्री को यातायात प्रकोष्ठ का प्रभारी,नरेंद्र त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी व विनोद कुमार श्रोत्रीय, मनीष तिवारी, धरणीधर तिवारी को फिलहाल कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इनके पदों की घोषणा पहली मीटिंग में की जाएगी। कार्यकारिणी में नाथद्वारा से रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रहलाद त्रिपाठी व अशोक कुमार त्रिपाठी को भी शामिल किया गया है। ...
Read Moreफतहनगर। बुधवार को यहां जीएसएस पर रखरखाव कार्य के चलते पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभिंयता के अनुसार रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8बजे से दोपहर 1बजे तक रीको फतहनगर,फतहनगर शहर,चैकड़ी,कच्ची बस्ती, चुण्डावत खेड़ी,जोयड़ा,चंगेड़ी,हीरावास,नया बंगला,गिरधारीपुरा,धुणी,इंदिरा काॅलोनी, ओगना का खेड़ा आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। ...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को गुलाब ग्लोरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी संरक्षण दिवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बालक बालिकाओं द्वारा पृथ्वी के संरक्षण के बारे में पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालक बालिकाओं द्वारा पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण एवं बचाव के बारे में पोस्टर तैयार किए गए। विभिन्न स्लोगंस तैयार किए गए जिसका मुख्य उद्देश्य था जंगल है तो मंगल है,जल है तो कल है। इसी के साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए जिससे पक्षियों की उच्च तापमान से बचने एवं पानी पीने की व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही विद्यालय में वृक्षारोपण करते हुए पृथ्वी के संरक्षण की शपथ ली गई। कार्यक्रम में संस्था निदेशक अनिता अग्रवाल,पीआरओ राजेश गर्ग एवं दिया अग्रवाल द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। खेड़ाखंूट चामुंडा माता मंदिर चायला खेड़ा(ईटाली) परिसर में भामाशाह द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया।यह वाटर कूलर स्वर्गीय रामलाल पटेल की स्मृति में उनके पुत्र रामचंद्र पटेल के द्वारा भेंट किया गया। इससे माता के दरबार में आने वाले भक्तों को शीतल पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान शंकरलाल पीपाड़ा,लक्ष्मीलाल अजमेरा,रामचंद्र जनवा,भेरूलाल गहलोत, भरत कुमार मेनारिया,गिरधारीलाल अजमेरा,नारायण लाल जानवा आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय में लॉयंस क्लब के प्रांतीय अधिवेशन में आगामी वर्ष 2025-26 की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान फतहनगर निवासी अजय मोर को क्लब का संभागीय अध्यक्ष बनाया गया। प्रांतपाल राम किशोर गर्ग ने उदयपुर और बाँसवाड़ा संभाग के बारह क्लबो के लिये संभागीय अध्यक्ष के पद हेतु अजय मोर को नियुक्त किया। मोर के साथ 3 क्षेत्रीय अध्यक्ष इन बारह क्लब के सेवा कार्य का विकास और समीक्षा करेंगे। अजय मोर वर्तमान मे फतहनगर क्लब के सचिव हैं। मोर पूर्व में प्रांतीय सभापति, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्लब अध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रांतीय अधिवेशन में फतहनगर क्लब अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, सचिव दिनेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल (गुलाब), सत्यनारायण गर्ग और अनिल दाखेड़ा ने भाग लिया। मोर को उक्त दायित्च दिए जाने पर फतहनगर क्लब के सभी सदस्यों ने प्रांतपाल राम किशोर गर्ग का आभार व्...
Read More