Author Posts
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ राष्ट्रीय का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम आज

फतहनगर। रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ  का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम राजकीय मॉडल विद्यालय मावली में  प्रात: 8 बजे से 1 बजे तक होगा।  उपशाखा मावली अ के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि  इसमें कार्यकारिणी गठन के साथ ही संगठन, शिक्षक हित विषयों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा समापन दोपहर 1:00 किया जाएगा।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चुंडावत खेड़ी में सत्रारंभ वॉकपीठ का हुआ शुभारंभ

फतहनगर। मावली ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की  वॉकपीठ चुंडावत खेड़ी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रारम्भ हुई।  दो दिवसीय वॉकपीठ के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल थेI भाजपा देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे I अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर, कार्यवाहक पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार विजयवर्गीय, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार, भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी, मामले के पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत,  भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, भाजपा फतहनगर सनवाड़ मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन कुमार सेठिया, मावली पालिका अध्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बारिश की कामना को लेकर इंद्र का किया आह्वान, व्यापारियों ने हवन में दी आहुतियां

 फतहनगर। देश और प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद फतहनगर क्षेत्र में अल्प वृष्टि से चिंतित आमजन की भावनाओं के अनुसार यहां के नया बाजार में व्यापारियों ने इंद्र का आह्वान करने के लिए हवन किया।   पंडित मुकेश खंडेलवाल के सानिध्य में नया बाजार के बाबूलाल मंगल, जगदीश चंद्र मूंदड़ा, गोपाल सोनी, राजकुमार खंडेलवाल, मन्नालाल लावटी, राजेंद्र भंडारी सहित अन्य व्यापारियों ने हवन में बारी-बारी से आहुतियां देकर  इंद्र का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि फतहनगर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से अल्प वृष्टि के चलते न केवल जलाशय खाली रहे बल्कि भूमिगत जल स्तर बहुत ही नीचे चले जाने से लोगों ने जल संकट का सामना किया है। 2006 के बाद यहां का तालाब कभी भी लबालब नहीं हुआ। इस बार भी तालाब में केवल पेंदे में ही कुछ पानी भरा हुआ है। यदि तालाब नहीं भरता है तो नगर वासियों को जल संकट का सामना करना प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जनरल अवेयरनेस एवं करियर काउंसलिंग विषय पर सेमिनार आयोजित

फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में विद्यार्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एवं करियर काउंसलिंग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सेमिनार में कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार के मुख्य वक्ता भारतीय वायु सेवा के एयर मैन भगवतीलाल जाट थे। भगवती लाल जाट स्थानीय निवासी है एवं बद्री लाल जाट के सुपुत्र हैं। सेमिनार के दौरान भगवती लाल ने बच्चों के वर्तमान की कार्यप्रणाली एवं भविष्य के विकल्प के बारे में सुझाव दिए। बच्चों को देश प्रेम एवं सेना के अनुशासन से प्रेरित होकर अपने जीवन में अनुशासन लाने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के अंत में निदेशक अजय जैन ने भगवती लाल जाट का उपरना ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य पारुल वर्डिया ने किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कौशल विकास कार्यक्रम से बनेगा विद्यार्थियों का भविष्य:डॉ.अपर्णां कुमावत

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर में रेड रिबन क्लब सत्र 2025-26 के उद्घाटन समारोह में डॉ. अपर्णां कुमावत प्रोफेसर प्राणी शास्त्र विभाग राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि रेड रिबन क्लब का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व संचार और टीम निर्माण जैसे जीवन कौशल को सिखाना है, जिससे विद्यार्थी अपने सहपाठियों एवं समाज के लिए परिवर्तन के दूत बन सके। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि रेडरिबन क्लब युवाओं में सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है ताकि समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला सके। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ. ललित कुमावत के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में पौधे एवं ट्री गार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब प्रभारी रेखा मेहता, सह प्रभारी बद्रीला...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुष्पेन्द्र बडालमिया बने पी.टी.ए. अध्यक्ष

फतहनगर। रा.उ.मा.वि. सनवाड़ में आज सर्व सहमति से अभिभावक अध्यापक परिषद बैठक में पुष्पेन्द्र जैन बडालमिया को अध्यक्ष एवं संरक्षक नितिन सेठिया को बनाया गयाI बैठक में नगर के गणमान्य रोशन खटीक, मुकेश खटीक, पारस तातेड, संजय विसलोत, बालू लाल सेन, जसवंत सुराणा, देवेन्द्र चन्डालिया, ओम प्रकाश सेन, जितेंद्र, रमेश तेली, सुरेश आचार्य, लादु लाल, मिठूलाल प्रजापत, त्रिपाठी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती राजेंद्र कुँवर, सुरेश खटीक, महेश पालीवाल, चंद्रप्रकाश दुग्गड आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ब्लॉक निष्पादन बैठक: जर्जर भवनों के संबंध में उपखंड अधिकारी ने दिए निर्देश

फतहनगर। बुधवार को मावली खेमली ब्लॉक की संयुक्त ब्लॉक निष्पादन बैठक पंचायत समिति सभागार मावली में उपखण्ड अधिकारी श्री रमेश सीरवी पुनाडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी श्री पुनाड़िया ने शाला दर्पण रैकिंग पर विस्तार से समझाया कि किस तरह मावली खेमली ब्लॉक उदयपुर जिले में अव्वल स्थान पर आ सके। बैठक मे सभी संस्था प्रधानों को जर्जर भवनों के संबंध में दिये गये निर्देशो की पूर्णतः पालना करें। विद्यालय के खेल मैदानों में होने वाले अतिकगणों को चिन्हित कर उनको हटाने की आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। प्रत्येक विद्यार्थी का निर्धारित प्रारूप में चिकित्सा जांच कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनकी सूची मुख्य ब्लॉक चिक्तिसा अधिकारी को भेजने के दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सुथार ने ब्लॉक की सभी गतिविधियों के...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

फतहनगर। ईंटाली के समीप रानेरा महादेव तीर्थ स्थल ढूंढिया में भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत उदयपुर का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में आस पास के गांवों की बनी ग्राम समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ईंटाली, ढूंढिया, नांदोली खुर्द, रोहिड़ा, उड़ाखेड़ा, चायला खेड़ा, बड़गांव, चगेड़ी, मोरठ व खरताना के किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्रदान करने वाले भारतीय किसान संघ प्रांत संगठन मंत्री परमानंद, संगठन मंत्री बीकानेर  हीराराम कपिल देव, तहसील प्रमुख डॉ जगदीश चौधरी, कृषि वैज्ञानिक के.के. यादव,भारतीय किसान संघ वल्लभनगर तहसील प्रभारी,संनवाड़ तहसील अध्यक्ष  मोतीलाल जाट, तहसील मंत्री जगदीश चंद्र पुष्करणा, महिला प्रमुख लक्ष्मी पुष्करणा आदि थे। प्रशिक्षण चार सत्रों में आयोजित  किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने बताया कि संघ का मूल ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में जन्माष्टमी पर हुए जन्मोत्सव के कार्यक्रम,मटकी फोड़ में रोमांचित हुए श्रद्धालु

फतहनगर। यहां के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शाम 7 बजे भजन कीर्तन प्रारंभ हुए। भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में विविध झांकियां सजी। जन्मोत्सव तक कीर्तन होते रहे। रात ठीक 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने कान्हा को लाड लड़ाए। कान्हा के हाथों में विभिन्न प्रकार के खिलौने थमाए गए तथा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जन्मोत्सव के बाद महा आरती की गई तत्पश्चात पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन किए गए। यहां के अखाड़ा मंदिर पर भी मध्यरात्रि को जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर महन्त शिवशंकरदास ने कान्हा की आरती की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पंजेरी का प्रसाद ग्रहण किया। नि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया स्वतन्त्रता दिवस,भामाशाह ने दिया भोज

विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों ने की घोषणाएंफतहनगर। चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 79वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार द्वारा ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट की सलामी के बाद बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। आॅपरेशन सिंदूर को लेकर प्रस्तुत नाटिका ने भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की याद को ताजा कर दिया। इस नाटिका की जीवंत प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इसी प्रकार से सोशल मिडिया के दुष्प्रभाव को लेकर भी जोरदार नाटिका का मंचन किया गया। राजस्थानी एवं देशभक्ति से परिपूर्ण एक एक कार्यक्रम को दर्शक अपलक निहारते रहे। प्रत्येक कार्यक्रम पर बच्चों को खूब दाद मिली। संस्था प्रधान स्वर्णकार द्वारा विद्यालय की शैक्षिक,सह शैक्षिक एवं भौतिक उपलब्धियों को पटल पर रखा गया जिससे प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनराइज टीम ने फोड़ी 51 हजार की मटकी

-प्रताप गौरव केन्द्र में जन्माष्टमी मेले की धूम शुरू—स्वाधीनता दिवस के साथ हुआ आरंभ—शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने भी लिया मेले का आनंद—तीन दिवसीय मेले का समापन रविवार कोउदयपुर। स्वाधीनता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ ही प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में शुरू हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला दूसरे दिन शनिवार को और उल्लास और उमंग से भर गया। तीन दिवसीय अवकाश के चलते अन्य शहरों से आए पर्यटक भी जब गौरव केन्द्र दर्शन के लिए पहुंचे तो वे भी मेले का हिस्सा हो गए और उन्होंने गौरव केन्द्र दर्शन के साथ मेले का भी आनंद उठाया। शनिवार शाम को हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सनराइज टीम ने दूसरे राउंड में 23 फीट ऊंची मटकी फोड़कर 51 हजार रुपए का पुरस्कार हासिल किया। केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार प्रात: वेला में गौरव केन्द्र पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और स्वाध...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गुलाब ग्लोरी के स्कूली बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व

फतहनगर। गुलाब ग्लोरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतहनगर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गयाl  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के डायरेक्टर सत्यनारायण अग्रवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि सुरेश चौधरी, आर जांगीड़, अनीता अग्रवाल आदि थे।  विद्यालय के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं राधा कृष्ण बनकर अच्छी और भाव झांकी के साथ विद्यालय में आए। कार्यक्रम में महाभारत का चित्रण, कृष्ण सुदामा वृतांत काफी आकर्षक था l  मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गोविंदा आला रे की तर्ज पर गोविंदाओं द्वारा अपने-अपने ग्रुप के अनुसार प्रदर्शन किया गया। यथार्थ पालीवाल एंड ग्रुप ने इस प्रतियोगिता में मटकी फोड़ कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।  कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अर्धनारीश्वर की तर्ज पर राधा गोविंद की झांकी एवं श्रीनाथ जी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के मंदिरों में होगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, चंगेड़ी रोड़ राडाजी के प्रांगण में मटकी फोड़ का होगा आयोजन

फतहनगर । जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के मंदिरों में विविध आयोजन होंगे। नगर के प्रमुख मंदिर श्री द्वारकाधीश मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। द्वारकाधीश मंदिर कमेटी के अनुसार शाम 7:00 बजे से ही भजन संध्या शुरू हो जाएगी । कार्यक्रम के तहत लड्डू गोपाल का नवनिर्मित चांदी का सिंहासन ठाकुर जी को अर्पित किया जाएगा I मध्य रात्रि ठीक 12:00 बजे जन्मोत्सव व महा आरती होगी । द्वारकाधीश मंदिर कमेटी ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्तों को पधारने का निमंत्रण दिया है । इसी प्रकार से नगर के अखाड़ा मंदिर में भी मध्य रात्रि को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा । चंगेड़ी रोड स्थित राडाजी बावजी के प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार की शाम विशाल मटकी फोड़ का आयोजन रखा गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आजादी का अमृत महोत्सवः महाविद्यालय परिवार ने मनाया स्वतन्त्रता दिवस

फतहनगर। आजादी के अमृत महोत्सव श्रंृखला के अन्तर्गत 79 वां स्वतन्त्रता दिवस महावीर अम्बेष गुरू महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया।समारोह में मुख्य अतिथि कैलाश अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि जगदीश मून्दड़ा, प्रहलाद सोनी,कैलाश खण्डेलवाल,कंवरलाल पीपाड़ा रहे। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वन्दना से हुई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य डाॅ.ललित कुमावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शारदा जोशी और देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तिरंगा रेली का सनवाड़ में हुआ समापन,जनजाति मंत्री खराड़ी ने किया रेली का नेतृत्व

फतहनगर। मावली उपखंड मुख्यालय से निकली तिरंगा रेली का समापन सनवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या समारोह के साथ किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री बाबुलाल खराड़ी थे जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतिन सेठिया ने की। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली,पूर्व देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह आसोलिया,उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया,पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,रोशन सुथार, पालिका अधिशाषी अधिकारी छैलकुंवर चारण,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मु.ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर,महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल,मुकेश पहाड़िया, रोशन खटीक, अशोक मोर, थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,कैलाश गाडरी,रतनसिंह, गजेन्द्र सिंह रावल समेत अन्य प्रमुख लो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नि:शुल्क जूडो और कुश्ती प्रशिक्षण प्रारंभ

फतहनगर। विद्यानिकेतन विद्यालय में शारीरिक शिक्षक और राष्ट्रीय प्लेयर तुलसीराम गाडरी द्वारा फतेहनगर क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर जूडो और कुश्ती जैसी व्यक्तिगत स्पर्धा में बालकों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया ताकि ऐसे खेलो में हमारे क्षेत्र की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो सके I प्रशिक्षण प्राप्त होने के पश्चात ये प्रतिभाएं आगामी सितंबर माह में होने वाले जिला और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर फतेहनगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कोच तुलसीराम ने इन खेलो की सामान्य जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण के प्रथम दिन जेवाणा, मोरठ, भावली, सनवाड़, फतेहनगर क्षेत्र के स्वयंसेवक बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। कोच तुलसीराम गाडरी का गजेन्द्र सिंह राजपू , सुरेश आमेटा , शंभू लाल शर्मा द्वारा तिलक और उपरना पहनाकर स्वागत ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में निकली तिरंगा रेली,गांव-गांव हुआ तिरंगामय

फतहनगर। देशभक्ति का ज्वार आज युवा एवं स्कूली बच्चों में उस वक्त देखने को मिला जब नगर में निकली तिरंगा रेली में हर ओर जोशीले देशभक्ति से परिपूर्ण नारे गुंजायमान हो रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रेरित करना था। रैली की शुरुआत राउमावि फतहनगर से हुई जहां अलग अलग विद्यालयों के बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ चल रहे थे। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने सभी को नगर को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगरपा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने धरना प्रदर्शन कर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षकों की विभिन्न माँगों को लेकर गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। समय-समय पर राज्य सरकार से संवाद एवं वार्ताओं के बावजूद भी संतोषजनक परिणाम नहीं निकल पाने से संगठन ने आंदोलन का निर्णय लिया है। संगठन ने शिक्षकों की प्रमुख मांगों यथा शिक्षकों के सभी संवर्गों के स्थानांतरण (विशेषकर तृतीय श्रेणी), सभी संवर्गों की बकाया सभी वर्षों की पदोन्नति समयबद्ध रूप से शीघ्र करने, 2005 से 2010 के मध्य लगे शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों को बीएलओ सहित समस्त गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, पंचायत शिक्षकों एवं अन्य समस्त संविदा कार्मिकों को स्थायी करने, पूर्व में क्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृत करने, कंप्यूटर अनुदेशक का पदनाम परिवर्तन करने, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं तृतीय श्रेणी शारीर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नाग पंचमी पर सजा मनोहरी हिंडोलना

फतहनगर । नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में श्रावण मास के तहत चल रहे हिंडोलना मनोरथ के क्रम में मंगलवार को नागपंचमी के अवसर पर मनोहारी हिंडोलना का आयोजन किया गया। मंदिरके गर्भ गृह के सामने आसमानी पिछवई में सज्जित हिंडोलने में ठाकुरजी को नवनीत प्रिया जी के संग विराजित कर नाग के फन की छाया में सज्जित किया गया। आज के इस विशिष्ट मनोरथ के दर्शनार्थ श्रद्धालु मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही आते रहे। प्रभु श्री के शयन तक मंदिर में लोगों का आना जारी रहा । मंदिर पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने सेवा अर्पित की ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

संभाग स्तरीय प्रशासनिक बैठक :विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए. जानें के निर्देश

उदयपुर 28 जुलाई.जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर आज सोमवार को उदयपुर संभाग के सभी सीडीईओ,डीईओ मुख्यालय माध्यमिक, डीईओ प्रारंभिक तथा एडीपीसी समग्र शिक्षा की प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। संभाग स्तरीय इस बैठक में संयुक्त निदेशक श्रीमती रंजना कोठारी के साथ ही संभाग प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री के ओएसडी अभय सिंह राठौड़ ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों ने जिलेवार जर्जर भवनों व विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया गया। बैठक में जर्जर व असुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, ऐसी संस्थाओं में बच्चों की सुरक्षा के उपाय,डिजास्टर मैनेजमेंट,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का गठन,भवनों की सुरक्षा के सं...

Read More