Author Posts
फतहनगर - सनवाड

लक्ष्यराज का राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयन

फतहनगर।  नगर के फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय के आठवीं में अध्ययनरत छात्र लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल दमामी का राष्ट्र स्तरीय वालीबॉल टीम में चयन हुआ है।      निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यालय की बॉयज अंडर - 14 वॉलीबॉल टीम उदयपुर जिले में विजेता रही थी व छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट प्लेयर का अवार्ड अर्जित किया था। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में आयोज्य है। यह राजस्थान टीम में उदयपुर जिले से चयनित एकमात्र छात्र हैं। छात्र की इस उपलब्धि के लिए संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा विद्यालय में स्वागत किया गया। जिला वालीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल, राजस्थान वॉलीबॉल संघ के सहसचिव प्रभुलाल जाट, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोईवाल, पूर्व शारी...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में आज रहेगी विद्युत कटौती

फतहनगर। सोमवार को 132 केवी जीएसएस सनवाड़ के पावर ट्रांसफार्मर के कार्य के चलते फतहनगर,सनवाड़, ईंटाली,जेवाणा, रीको सनवाड़ एवं रीको फतेहनगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 से शाम 5:00 तक बंद रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम फतेहनगर के कनिष्ठ अभियंता ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज

 फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वासनी माफी में शुक्रवार को शीतकालीन मेघवाल प्रीमियर लीग तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अध्यक्ष घनश्याम मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रत्याशी मावली कृष्ण गोपाल पालीवाल थे जबकि  कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका के वाइस चेयरमैन नितिन सेठिया ने की। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद विनोद धर्मावत, गजेंद्रसिंह रावल, सोहन लाल खटीक, पार्षद प्रतिनिधि डूंगर मीणा, शैलेश मीणा, शरीफ़ थे। संस्था के व्यवस्थापक मगन मेघवाल,सचिव हेमंत मेघवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 10टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर हो रहे है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर पालिका में मनाया सुशासन दिवस, पट्टों का किया वितरण  

फतहनगर। दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शपथ दिलाई गई।  कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मंजू देवी भील  उपाध्यक्ष नितिन सेठिया और अधिशासी अधिकारी छैल कवर चारण के साथ सभी पालिका कार्मिक उपस्थित रहे। इसके अलावा विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल द्वारा शहरी समस्या समाधान शिविर के तहत शिविर में बनाए गए पट्टों का वितरण किया गया। पालीवाल ने पालिका परिसर में कपड़े की थैलियों को वितरित कर प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करने और प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरण को नुकसान के बारे में जानकारी दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में शिरकत करने फतहनगर से महिलाओं ने किया चित्तौड़ के लिए प्रस्थान 

फतहनगर। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव चितौड़ के लिए शुक्रवार को फतहनगर से शिरकत करने के लिए भाजपा जिला मंत्री रितु अग्रवाल के नेतृत्व में दो बसों में महिलाओं ने चित्तौड़ के लिए प्रस्थान किया।  बसों की रवानगी विधानसभा प्रत्याशी रहे कृष्ण गोपाल पालीवाल, पालिका अध्यक्ष मंजू भील, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, सोहनलाल खटीक, सचिन मीणा, नटवर अग्रवाल, राजेश टेलर व श्रेयांश पोखरना ने पार्टी ध्वज लहराकर की।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा)का जिला अधिवेशन संपन्न

फतहनगर। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद रेसा का जिला अधिवेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गरीब नगर उदयपुर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अध्यक्ष संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर जोशी,  मुख्य अतिथि उपनिदेशक प्रमोद सुथार, विशिष्ट अतिथि सीडीईओ प्रतिभा गुप्ता, सीबीईओ गिर्वा दुर्गेश मेनारिया, सीबीईओ बड़गांव दीपक गौड़ तथा सेवानिवृत्ति एडीपीसी इकबाल शेख  रहे।जिला अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र टाक ने बताया कि संगठन द्वारा विभाग में युवा अधिकारियों की पूर्ति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी पद पर सीधी भर्ती न कर उप प्रधानाचार्य के पद पर सीधी भर्ती की जावे। संगठन द्वारा नवगठित जिला एवं ब्लॉक कार्यालय में डीईओ एवं सीबीईओ के पद स्वीकृत कर पदस्थापन की मांग की गई जिससे प्रभावी पर्यवेक्षण के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो। सीडीईओ प्रतिभा गुप्ता ने शिक्षा विभाग में हो रहे  नवाचारों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने विचार साझा क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

द प्रोग्रेसिव नेशन के अंतर्गत हुआ पैंतीसवां हेयर डोनेशन

फतहनगर(विकास चावड़ा)। द प्रोग्रेसिव नेशन के अंतर्गत अब तक पैंतीसवा हेयर डोनेशन हुआ। संस्था विगत तीन वर्षों से विभिन्न सेवा उपक्रमों में कार्य कर रही है। फतहनगर निवासी खुशबू मीणा एवं मोनिका सुहालका अपने 12 इंच बाल कैंसर पीड़ितों की विंग बनाने के लिए दान किए। दोनों युवतियों ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। एनजीओ की को-फाउंडर पारुल वर्डिया ने बताया की यह केश कैंसर पीड़ितों के लिए मुफ़्त विग बनाने में काम लिए जाएंगे। विग बनाने का यह कार्य मुंबई स्थित एनजीओ द्वारा किया जाता है। एनजीओ के फाउंडर अभिषेक भंडारी ने बताया की कैंसर पीड़ितों के कीमोथेरेपी के दौरान बाल उड़ जाते हैं। बाजार से विग खरीदने का खर्चा 28 से 30 हज़ार तक का आता है। नि:शुल्क विग के लिए 12 इंच बालों की आवश्यकता होती है। संस्था द्वारा हर आयु वर्ग के लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहित कि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के लक्ष्यराज दमामी का राष्ट्र स्तरीय वॉलीबॉल कैंप में चयन

 फतहनगर।  फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की 8वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र लक्ष्यराज दमामी पुत्र टिंकल दमामी का राष्ट्र स्तरीय वालीबॉल कैंप में चयन हुआ है। निदेशक अजय जैन ने बताया कि विद्यालय की बॉयज अंडर - 14 वॉलीबॉल टीम उदयपुर जिले में विजेता रही थी व छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट प्लेयर का अवार्ड अर्जित किया था। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल 14 वर्ष के कैंप का आयोजन रा.बा.उ. प्रा.वि., सिंहासन, पिपराली, सीकर के तत्वावधान में होगा व प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में आयोज्य है। छात्र ने नगर का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा विद्यालय में स्वागत किया गया। जिला वालीबॉल संघ के सच...

Read More
फतहनगर - सनवाड

निराश्रित बालकों ने मनाया पतंग उत्सव 

फतहनगर। समिधा निराश्रित बाल गृह सालेरा के बच्चों द्वारा रविवार को पतंग उत्सव मनाया गया जिसमें बाल गृह के बच्चों ने व्यापक स्तर पर पतंगे उड़ाई और खींच तिल्ली के लड्डुओं का प्रसाद भी वितरण किया गया। समिधा के संस्थापक डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि मकर संक्रांति तक यह उत्सव निरंतर चलेगा। पतंग महोत्सव के दौरान बच्चों के साथ संपूर्ण स्टाफ और आस पास के सामाजिक संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  कार्यक्रम में चंद्रगुप्त सिंह चौहान, सुनीता राठौड, दिलीप दामामी, रानी जाट,मोनिका, चांदी गाडरी, दलीचंद गाडरी,सीमा गाडरी, पिंकी भील, विरासत अली,वीर अर्जुन डांगी और मोनू गाडोलिया  भी उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 33 वां दीक्षांत समारोह

आजीवन नया सीखते रहना, मानवता के कल्याण के लिए कार्य करना ही विद्यार्थी का सच्चा कर्तव्य- राज्यपाल उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत शिक्षा की समाप्ति नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है, जहाँ से विद्यार्थी अपने अर्जित ज्ञान को समाज और देश के हित में प्रयोग करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने रविवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024 के अंतर्गत विभिन्न संकायों के 91 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रायोजित स्मृति पुरस्कार एवं 255 शोधार्थियों को पीएच.डी. प्रदान की । राज्यपाल ने तैत्तिरीय उपनिषद् का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें आचार्य द्वारा दी जाने वाली अंतिम शिक्षा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उपनिषद...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राज्यपाल ने प्रदान की विप्लवी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि

उदयपुर, 21दिसम्बर। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी को सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के 33वें दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति व राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी क₹(पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद जी कटारिया, कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद जी सारस्वत, उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान सरकार की मंत्री श्रीमती मंजू जी बाघमार मंचासीन थे।ज्ञातव्य है कि विप्लवी ने डॉ. बालूदान बारहठ के निर्देशन में दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, उन्हें दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या व पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा द्वारा भी सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. विप्लवी व डॉ. कुंजन आचार्य की सहलिखित पुस्तक ' पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय' को राजस्थ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देगी भारत को नई दिशा

‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर शिक्षा क्षेत्र में दो साल में उठाए अभूतपूर्व कदम मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा/जयपुर, 20 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल अक्षरों का ज्ञान नहीं है, बल्कि वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर राष्ट्र के भविष्य को रोशन करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए हैं। यह नीति 21वीं सदी के भारत को नई दिशा देगी। श्री शर्मा शनिवार को बांसवाड़ा के लियो इंटरनेशनल संस्थान में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के महत्व को लेकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह विजनरी विस्टा में 930 विद्यार्थियों ने लिया भाग, प्रतिभा का किया प्रदर्शन

फतहनगर।   फतह एकेडमी में शनिवार को ओपन एग्जिबिशन फतह विजनरी विस्टा का आयोजन किया गया। एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने कला, वाणिज्य, विज्ञान, गणित , हिंदी , सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, संस्कृत, पर्यावरण अध्ययन एवं क्राफ्ट संबंधित मॉडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था निदेशक अजय जैन ने बताया कि विषय अध्यापकों के निर्देशन में लगभग 930 विद्यार्थियों ने इस एग्जीबिशन में भाग लिया व 450 के लगभग मॉडल प्रदर्शित किए गए। एग्जीबिशन में विज्ञान मॉडल्स में फार्म टू फैक्ट्री, फ्री एनर्जी सिस्टम, डी. एन. ए., सस्टेनेबल डेवलेपमेंट,  वॉटर साइकिल, वॉटर इंडिकेटर, पवन चक्की, वेस्ट टू इलेक्ट्रिसिटी आदि कई मॉडल प्रदर्शित किए। गणितीय मॉडल्स में बच्चों ने ट्रिग्नोमेट्री रेशियों, डिवाइडिंग मशीन, पाइथागोरस थ्योरम, सर्किल थ्योरम  मॉडल, मैथ्स पार्क, शेप्स आदि कई मॉडल प्रदर्शित किए। आर्ट एंड क्राफ्ट ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

परिंदों की रंगीन दुनिया से रूबरू करवायेगा जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026

31 जनवरी को कानोता कैंप रिसोर्ट में जुटेंगे सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और पर्यावरण विशेषज्ञ जयपुर। प्रकृति, पक्षियों और जैव विविधता के संरक्षण का संदेश लेकर ग्रीन पीपल सोसायटी (GPS) के जयपुर चैप्टर द्वारा जयपुर बर्ड फेस्टिवल–2026 का भव्य आयोजन शनिवार, 31 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। यह रंगारंग और ज्ञानवर्धक आयोजन कानोता कैंप रिसोर्ट, जामडोली (जयपुर) में सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। फेस्टिवल संयोजक और ग्रीन पीपल सोसाइटी के उपाध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस विक्रम सिंह ने बताया कि जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA), पर्यटन विभाग एवं RIICO द्वारा प्रायोजित इस फेस्टिवल का आयोजन वन विभाग व WWF इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीन पीपल सोसायटी द्वारा लंबे समय से उदयपुर बर्ड फेस्टिवल जैसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की अलख ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौ शाला में गायों की सेवा के साथ किया हवन

फतहनगर। श्रीकृष्ण महावीर गौ रक्षा समिति के तत्वावधान में  राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रीकृष्णं महावीर गौशाला में सोमवार को गौ सेवा, गौ पूजन एवं हवन का आयोजन किया।  अखाड़ा मंदिर के महंत शिव शंकरदास के सानिध्य में हवन सम्पन्न हुआ। हवन पंडित मुकेश शर्मा ने विधि-विधान के साथ करवाया तथा गौ माता का पूजन किया गया। इस अवसर पर गायों को हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम में वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, देहात जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह असोलिया, विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देहात जिला उपाध्यक्ष रोशन सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, मंडल महामंत्री रोशन खटीक, अशोक मोर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, मनोहर लाल कावड़िया, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, गौ रक्षा समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल, जगदीश मून्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहरी समस्या समाधान शिविर: सफाई अभियान चलाकर किया शहरी समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ

 फतहनगर। राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों की कठिनाइयों के निवारण प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में "शहरी समस्या समाधान शिविर 2025” अभियान नगरपालिका फतेहनगर सनवाड़ कार्यालय क्षेत्र में 16 दिसंबर 2025 से आरंभ होकर 24 दिसंबर 2025 तक नगरपालिका परिसर में किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे पालिका परिसर की कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान द्वारा की गई। शिविर के प्रचार प्रसार हेतु औटोटिपर मे धुन बजवा कर और होर्डिंग्स के माध्यम से किया जा रहा है। शिविर में लंबित पत्रावली के निस्तारण के लिए विशेष टीम बनाकर पालिका द्वारा किया जाएगा। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को शिविर के बारे में सूचित भी किया गया है। कर्मचारी को अवकाश नहीं लेने के निर्देश दिए गए है। अभियान मे किए जाने वाले कार्यों का विवरण कुछ इस प्रकार है: शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाये ज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा कर लौटी हिमानी का हुआ भव्य स्वागत

फतहनगर।15 दिसंबर को मॉक विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाकर मंगलवार प्रातः लोपड़ा विद्यालय की छात्रा हिमानी श्रीमाली मावली पहुंची। मावली चौराहे पर कस्बे वासियों, सवानियां ग्राम वासियों, परिवार जनों एवं विद्यालय परिवार की तरफ से हिमानी का भव्य स्वागत किया गया।  इस अवसर पर हिमानी ने अपने अनुभवों पर विचार व्यक्त किये। स्वागत कार्यक्रम में छगन लाल श्रीमाली,सुरेश चंद्र श्रीमाली, अशोक चंद्र श्रीमाली, माला रामावत, किशोर सिंह चुंडावत, विनोद कुमार टेलर, जगदीश श्रीमाली, नारायण गाडरी, प्रमोद श्रीमाली, मदन लाल श्रीमाली, शंकरलाल खटीक, प्रमोद श्रीमाली, जयप्रकाश बोकडिया, राजकुमार श्रीमाली, भगवती प्रसाद शर्मा, रोशन पालीवाल, सोहनलाल निमेल, बुधराम गुर्जर, महेश श्रीमाली, ललित श्रीमाली आदि उपस्थित थे। मावली चौराहे से हिमानी श्रीमाली अपने गांव सवानिया पहुंची जहां पर महिलाओं ने आरती उतार क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विश्व हिन्दू परिषद का  प्रान्तीय आवासीय संस्कृत शिविर नाथद्वारा में  25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर  तक

फतहनगर। विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रांत के संस्कृत आयाम द्वारा प्रान्तीय आवासीय संस्कृत शिविर का आयोजन आगामी 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर  तक किया जाएगा । यह शिविर विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा में आयोजित होगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विद्यार्थियों में रुचि जागृत करना है। शिविर में संस्कृत भाषा का अभ्यास, व्याकरण शिक्षण, ज्योतिषशास्त्र का अध्ययन, श्रीमद्भगवद्गीता का स्वाध्याय, व्यक्तित्व विकास तथा संस्कारयुक्त स्वर-ज्ञान जैसे विषयों पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में दशम कक्षा उत्तीर्ण अथवा संस्कृत भाषा में रुचि रखने वाले विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। शिविर शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। शिविरार्थियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी, वहीं बालक एवं बालिकाओं ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर क्षेत्र में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

 फतहनगर। 132 केवी जीएसएस सनवाड़ के कार्य के चलते बुधवार को क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम फतेहनगर के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार फतहनगर सिटी, रीको फतेहनगर, रीको सनवाड़, सनवाड़ सिटी,सनवाड़ चौकड़ी,विनायक नगर, रेलवे स्टेशन, हीरावास, गिरधारीपुरा, भूमलावास,ओगना का खेड़ा,शिवसिंह जी का खेड़ा,गौज्यारी,मोरठ, मानखंड,खरताना, जेवाणा,धोला का धनेरिया, हनुमानपुरा,फलीचड़ा, इंदिरा कॉलोनी, चंगेड़ी, चुंडावत खेड़ी, कच्ची बस्ती, खेमपुर, लदानी,वासनी कलां,आमली, बिका खेड़ा, लदाना, तिलम संघ, पिपलिया आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली की बेटी हिमानी ने विधान सभा में निभाई नेता प्रतिपक्ष की भूमिका, सदन तालियों से गूंज उठा

फतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील के छोटे से गांव सवानिया की रहने वाली हिमानी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। हिमानी वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोपड़ा में कक्षा 12वीं की छात्रा है। हिमानी का चयन जिला स्तरीय “प्रबल कार्यक्रम” के अंतर्गत हुआ था। इस कार्यक्रम के माध्यम से हिमानी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए युवा संसद में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष सत्र में हिमानी ने राजस्थान विधानसभा, जयपुर में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाते हुए अत्यंत प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, RCSE निदेशक सुश्री अनुपमा जोरवाल, शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुणाल सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक ए...

Read More