Author Posts
फतहनगर - सनवाड

रख्यावल के नारायण डांगी का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में चयन

फतहनगर। मावली तहसील के रख्यावल गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है, क्योंकि गांव के बेटे ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन संस्थान उदयपुर के छात्र नारायण लाल डांगी उर्फ गणपत डांगी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेस्ट जोन हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक एल. एन. सी. टी. यूनिवर्सिटी भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी। रख्यावल के पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी जगपाल सिंह बगावत ने इस अवसर पर बताया कि पूरे गांव में गर्व और खुशी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाडी ने पूरे गांव को गौरवान्वित किया है और इनकी उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बन रही है। उन्होंने नारायण डांगी को बधाई देते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन और प्रतियोगिता में विजयी होने की शुभकामनाएं दी।प्रतियोगिता में चयनित नार...

Read More
फतहनगर - सनवाड

इलाज सबके लिए—सब जगह मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ऐतिहासिक एवं संवेदनशील पहल— मा योजना में अब पूरे देश में इलाज की सुविधा— गंभीर रोगियों को उपचार के लिए मिलेंगे बेहतर विकल्प— दूसरे राज्यों के 30 हजार से अधिक अस्पतालों का विशाल नेटवर्क शामिल

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में लागू की गई मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना अब पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है। योजना में शामिल करोड़ों परिवार अब देश के दूसरे राज्यों में भी निःशुल्क उपचार ले सकेंगे। मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के प्रयासों से अब इस योजना में देश के 30 हजार से अधिक अस्पतालों का बड़ा नेटवर्क शामिल हो गया है। इससे प्रदेश के नागरिकों को देश के नामी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। नि:शुल्क उपचार की दिशा में राज्य सरकार का यह बड़ा कदम है, जो यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा) प्रदेश के करोड़ों परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। केन्द्र सरकार की प्रधान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाशिवरात्रि मेले की तैयारी को लेकर समिति की बैठक रविवार को

फतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढूंढिया में राणेरा की पाल पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर 3 दिवसीय मेला पर्व का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि मेले की तैयारी को लेकर समिति की ओर से बैठक का आयोजन रविवार दिनांक 4.1.2026 को प्राप्त 11:00 बजे रखा गया,जिसमें समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा मेले की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगामी मेले की तैयारी हेतु समस्त कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे।। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उदयपुर के संदीप राठौड़ को लाइफटाइम ‘मरू रत्न’ सम्मान, जोधपुर में सजा राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 का भव्य मंच

उदयपुर-जोधपुर, 3 जनवरी। मरुस्थलीय पर्यावरण संरक्षण और जल–संवर्धन के क्षेत्र में जीवनभर समर्पित योगदान के लिए उदयपुर निवासी संदीप राठौड़ (ट्रैवल एवं लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर) को लाइफटाइम मरू रत्न पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री पुष्कर श्रीपुरोहित सुरजाज रूपदेवी स्मृति महिला महाविद्यालय एवं मरू पर्यावरण संरक्षण संस्थान (डेको) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मरू रत्न पुरस्कार–2025 समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।यह भव्य आयोजन 03 जनवरी 2026 को जोधपुर स्थित श्री पुष्कर महिला महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से हुआ। समारोह में पर्यावरण, जल संरक्षण, पशु सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि न्याया...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आरजीएचएस योजना में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई, 4 फार्मा स्टोर पर एफआईआर एवं 2 योजना से निलंबित, 14 कार्मिक निलंबित, 19 पर कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में आरजीएचएस योजना का निरंतर सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विगत सप्ताह में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 6 फार्मा स्टोर के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की है। चार फार्मा स्टोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है एवं 2 फार्मा स्टोर को योजना से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, योजना में गैर अनुचित तरीके से लाभ लेने पर 19 कार्डधारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई एवं रिकवरी के लिए पत्र लिखा है एवं 14 कार्मिकों को निलंबित किया गया है।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार आरजीएचएस जैसी जनकल्याणकारी योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा दुरुपयोग के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने उदयपुर के समोर बाग में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्यों से की भेंट

जयपुर, 02 जनवरी। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान  समोर बाग पहुंचे, जहाँ उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्यों से भेंट की। समोर बाग में रक्षा मंत्री की राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ व नाथद्वारा विधायक एवं मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात हुई। ------ ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का उदयपुर दौरा— शिक्षा और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त भारत का निर्माण, नैतिकता से विहीन शिक्षा समाज के किसी काम की नहीं— श्री राजनाथ सिंह —उदयपुर के बी.एन. कॉलेज मैदान में आयोजित भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए रक्षामंत्री

जयपुर, 2 जनवरी। शुक्रवार को उदयपुर शहर में विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा संचालित भूपाल नोबल संस्थान के 104वें स्थापना दिवस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।  समारोह में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में अपनी कृतियों के कारण विभूषित होता है। उन्होंने स्वयं को मूल रूप से शिक्षक बताते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से संवाद करने में विशेष आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाते हुए कहा कि जब लक्ष्य तय कर लिया जाए तो उसकी प्राप्ति तक न तो विचलित होना चाहिए और न ही टूटना चाहिए। रक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालयों को 'इंस्टीट्यूशन ऑफ इंस्टीट्यूशंस' बताते हुए आत्मनिर्भरता को जीवन की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं।  शिक्षा औ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

घर से निकला बालक लापता

फतहनगर। निकटवर्ती चंगेड़ी गांव से सब्जी लेने फतेहनगर को गया बालक पुनः घर नहीं लौटने पर परिवार जनों ने फतेहनगर थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई है। बालक मोनू प्रसाद के पिता शंकर प्रसाद ने पुलिस में दी प्राथमिकी में बताया कि मोनू प्रसाद 28 दिसंबर की सुबह सब्जी लेने फतेहनगर गया लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने आस पास खोजबीन भी की लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। यदि किसी को उक्त बालक कहीं भी दिखे तो मोबाइल नं. 6350510035 पर सूचित करें। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बुलेट ट्रेन परियोजना में महाराष्ट्र के पालघर में पहले पर्वतीय सुरंग निर्माण कार्य में उल्‍लेखनीय सफलता मिली: श्री अश्विनी वैष्णव

नईदिल्ली। केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई-अहमदाबाद तीव्र गति बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत महाराष्ट्र के पालघर में पहली पर्वतीय सुरंग निर्माण में उल्‍लेखनीय सफलता मिलने की घोषणा की। पालघर जिले में सबसे लंबी सुरंग में से एक, लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी पर्वतीय सुरंग-एमटी-5, विरार और बोइसर बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है।एमटी-5 सुरंग की खुदाई दोनों सिरों से अत्याधुनिक ड्रिल और ब्लास्ट विधि से 18 महीने में पूरा किया गया। इस विधि से खुदाई में जमीन की वास्तविक समय में निगरानी हो सकती है और वास्तविक स्थल स्थिति के आधार पर शॉटक्रेट, रॉक बोल्ट और लैटिस गर्डर जैसे सहायक प्रणालियां प्रयुक्‍त की जा सकती है। सुरंग निर्माण के दौरान, वायु-संचार, अग्नि सुरक्षा उपाय और उचित प्रवेश और नि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता- प्रदेश में अभी 1 लाख 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक उपलब्ध- डॉ किरोड़ी लाल -वागड़ व मेवाड़ क्षेत्र में यूरिया की मांग से अधिक आपूर्ति

जयपुर, 02 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा किसानों को समय पर यूरिया आपूर्ति के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखते हुए कम उपलब्धता एवं अधिक खपत वाले जिलों एवं ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिक्ता से पारदर्शिता के साथ वितरण करवाया जा रहा है। कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल इस कार्य की अनवरत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए विभाग के अधिकारी प्रदेशभर में पूर्ण सतर्कता से कार्य कर रहे हैं तथा खाद के अवैध भण्डारण, कालाबाजारी व यूरिया डाइवर्जन के प्रकरणों में कठोर कार्रवई की जा रही है।  राज्य में 1 लाख 19 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध- कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार से समनव्य स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति कर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर कपड़ा व्यापार संघ की बैठक में लिया गौ सेवा का निर्णय

 फतहनगर। कपड़ा व्यापार संघ फतहनगर की द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में कपड़ा व्यापार से जुड़े सभी व्यापारियों ने विभिन्न विषयों को लेकर विचार विमर्श किया। इस बैठक में प्रत्येक पूर्णिमा को अपना व्यवसाय पूर्व की भांति बंद रखने का निर्णय लिया गया। आगामी 11 जनवरी को कपड़ा व्यापार संघ की सार्वजनिक मीटिंग एवं स्नेहभोज किया जाएगा। वर्ष में दो बार पूर्णिमा को गौशाला में गौ माता की सेवा के लिए सहयोग करने का भी निर्णय किया गया। प्रति वर्ष 15 अगस्त को कपड़ा व्यापार संघ के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बैठक में अध्यक्ष शांतिलाल छिपा, शैलेश चपलोत, केशरीमल भंडारी,धर्मेश चपलोत, कांतिलाल खटवड़, बाबूलाल चौपड़ा, अशोक चपलोत, सत्यनारायण छिपा, गोपाल छिपा, बबलू कोठारी, रमेश मारू, ओम प्रकाश धनावत, पवन अग्रवाल आदि सभी व्यापारी उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री ने श्री मन्नथु पद्मनाभन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन्नथु पद्मनाभन को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन्नथु पद्मनाभन दूरदर्शी थे जिनका मानना ​​था कि वास्तविक प्रगति गरिमा, समानता और सामाजिक सुधार में निहित है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में पद्मनाभन के उल्लेखनीय प्रयासों पर प्रकाश डाला और कहा कि ये प्रयास राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि मन्नथु पद्मनाभन के आदर्श हमें ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं जो न्यायपूर्ण, दयालु और सद्भावपूर्ण हो। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा: “मन्नथु पद्मनाभन की जयंती पर हम आज उन्हें गहरी श्रद्धा के साथ याद कर रहे हैं। उनका सारा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय रेल का राष्ट्र को नव वर्ष का उपहार: गुवाहाटी और हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

नई दिल्ली। रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित बैठक में नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए घोषणा की कि असम के गुवाहाटी और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संपूर्ण परीक्षण, जांच और प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। जनवरी माह में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी इस मार्ग पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय रेल, राष्ट्र और इसके रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने यह भी बताया कि 2026  में कई यात्री-केंद्रित पहल शुरू की जाएंगी और यह भारतीय रेल के लिए बड़े सुधारों वाला वर्ष होगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ सालवी समाज संस्था के केलेण्डर का विमोचन

 फतहनगर।मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा कुंचोली फतहनगर के वार्षिक केलेण्डर 2026 का विमोचन सालवी समाज सराय आवरी माताजी मंदिर फतहनगर में किया गया। इस विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष मावली एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा थे जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद  गजेन्द्र सिंह रावल ने की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रिंसिपल रामचन्द्र खरताणा, चतुर्भुज सालवी मावली, मोहनलाल पीपावास अध्यक्ष, रतन लाल गरवा पीपावास सचिव मेवाड़ सालवी समाज संस्था साठ खेड़ा,हजारी लाल कूंचोली लकाऊ चोखला अध्यक्ष थे। संस्था सचिव रतन लाल पीपावास ने केलेण्डर के प्रकाशन पर प्रकाश डालते हुए सभी पधारे अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। पार्षद गजेन्द्र सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सामाजिक केलेण्डर की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा ने संगठित समाज की रुपरेखा को बताते हुए सामाजिक व...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बालिका सशक्तिकरण: लड़कियों ने जाना लोकल प्रशासन का कामकाज

फतहनगर। विकल्प संस्थान के बैनर तले लड़कियों के सशक्तिकरण के क्रम में गुरुवार को मावली विधानसभा क्षेत्र के खेमपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लड़कियों ने पंचायत, आंगनबाड़ी, हॉस्पिटल आदि के क्रियाकलापों की जानकारी ली।  पंचायत स्तर पर सरपंच  बाबूलाल गाडरी के साथ संवाद किया गया जिसमे लड़कियो ने गांव स्तर की समस्याओ को साझा किया। इसी के साथ आंगनवाड़ी पर एएनएम द्वारा लड़कियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई। लड़कियों को महावारी स्वच्छता को लेकर जागृत किया गया। साथ ही साथिन आशा सुथार द्वारा लड़कियो को समूह संगठन,बाल विवाह और हिंसा के मुद्दे पर जानकारी दी गई। विकल्प संस्थान की वैशाली सांखला द्वारा विकल्प हेल्पलाइन के बारे मे जानकारी दी गई  और टोल फ्री नंबर लड़कियो को प्रोवाइड करवाए गए। साथा ही कार्यक्रम मे खेमपुर गांव की 35 लड़कियो व सम...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में मावठ, नश्तर सी चुभी हवाऐ

फतहनगर। गुरुवार तड़‌के 4 बजे फतहनगर क्षेत्र में बारिश की बौछारें गिरी। सड़‌कें तर हो गयी वहीं आसमान में घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण सुबह 9 बजे तक सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। मावठ के कारण मौसम काफी ठण्डा हो गया। दिन में चटक धूप खिली लेकिन दोपहर बाद सूर्य और बाद‌लों में लुकाछिपी शुरु हो गयी। शाम होते-होते हवाएं नश्तर सी चुभने लगी तथा बाजारों में विरानी छा गयी। गली-मोहल्लों में लोग अलाव तापते दिखे। ठिठुरन के चलते सांझ ढलते ही लोग रजाईयों में जा दुबके। मौसम खराब होने से वृद्धों, अस्थमा रोगियो एवं हृदय रोगियों को खासी परेशानी हो रही है।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी की खुशी सोनी का पद्माक्षी अवार्ड के लिए चयन

फतहनगर।फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर की छात्रा खुशी सोनी पुत्री गोविंद सोनी का चयन पद्माक्षी अवार्ड के लिए हुआ है। इस अवार्ड के तहत छात्रा को राजस्थान सरकार की ओर से 75000/- रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। संस्थान निदेशक अजय जैन ने बताया कि छात्रा ने वर्ष 2025 की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 के कला संकाय में 97.20% अंक अर्जित किए थे एवं ओ.बी.सी. कैटेगरी में उदयपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लदानी में सांसद सीपी जोशी ने किये आठ लोकार्पण

फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के  लदानी में बुधवार को चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण किये। सम्पर्क सड़क एन एच 162  से खेमपुर वाया माल का खेड़ा, लदानी स्कूल में चारदीवारी निर्माण कार्य, टीन शैड निर्माण कार्य, कक्षा -कक्ष निर्माण कार्य, लदानी बड़ला वाला बावजी के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु भवन निर्माण कार्य,  लदानी एवं माल का खेड़ा में शमशान विकास कार्य सहित एक ही दिन एक साथ ही आठ कार्यों का लोकार्पण किया गया।लोकार्पण के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि पुष्कर लाल तेली देहात जिलाध्यक्ष एवं कृष्ण गोपाल पालीवाल थे। लदानी में लोकार्पण से पहले अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती के द्वीप प्रज्जवलन कर, माल्यार्पण...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में होने वाले लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित

फतहनगर। पालिका क्षेत्र में बुधवार को होने वाले शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी का मुख्य अतिथि मिलने वाला था। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बड़गांव में 18 जनवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन

-आरएसएस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहा है आयोजन  -16 जनवरी को निकलेगी वाहन रैली-18 को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा सम्मेलनउदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दुत्व, भारतीय मूल्यों और राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़गांव में 18 जनवरी 2026 को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को वृहद रूप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को प्रताप गौरव केन्द्र में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन समिति के अध्यक्ष ओमशंकर श्रीमाली (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी) एवं संयोजक डॉ. जगदीश बिश्नोई के नेतृत्व में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रयास होगा।बैठक में विभाग प्रचारक धनराज, प्...

Read More