Author Posts
उदयपुर

राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में उदयपुर के विजेताओं का हुआ सम्मान

उदयपुर। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा है कि हर एक कला हमारे मानस को अजीब से संतोष से सिंचित करती है परंतु फोटोग्राफी एक ऐसी कला है जो इन सब कलाओं से उपर सर्वाेच्च आत्मतोष का विषय है। मेवाड़ मंगलवार को यहा सिटी पैलेस में पृथ्वीराज फाउंडेशन, अजमेर द्वारा आयोजित रूपेश डूडी मेमोरियल परिपक्व राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संचार प्रौद्योगिकी के इस दौर में हर एक व्यक्ति के भीतर फोटोग्राफर छिपा हुआ है पर एक उमदा फोटोग्राफर अपनी कल्पना, कला और कौशल से बेहतरिन क्लिक करता है। लक्षित बिंदु के बीच अच्छी तस्वीर क्लिक करने वाले ऐसे फोटोग्राफर प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करते हैं। उन्होंने उदयपुर जिले के चार फोटोग्राफर्स के एक साथ राष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में चयनित होने को गौरवमय...

Read More
उदयपुर

नवलखा महल देख अभिभूत हुई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य अंजना पंवार

उदयपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती अंजना पंवार ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान शहर के गुलाबबाग स्थित नवलखा महल का अवलोकन किया। वे यहां भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, धर्म व समाज आदि से जुडे विभिन्न तथ्यों का जीवंत दर्शन कर अभिभूत हो उठी। उन्होंने वहां श्रीमद् दयानन्द सत्यार्थ प्रकाश न्यास द्वारा सोलह संस्कारों की तैयार वीथिका देखी जिसमें गर्भाधान से लेकर अत्येष्टि तक की क्रिया को संस्कारों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक और उपयोगी बताया और न्यास के प्रयासों की सराहना की। श्रीमती पंवार ने वहां चित्रदीर्घा का अवलोकन करते हुए कहा कि महर्षि दयानन्द की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम के आन्दोलनकारी नेताओं ने प्रेरणा ली और देश को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान दिया। यहाँ तक की श्यामजी कृष्ण वर्मा, लाला लाजपतराय जैसे आन्दोनकारी नेता भी महर्...

Read More
देश प्रदेश

राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह, राज्यपाल से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी

 जयपुर। राजभवन में शुक्रवार को धुलण्डी के दिन उत्साह और उमंगपूर्वक होली मिलन समारोह मनाया गया । इस दौरान राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर उन्हें गुलाल लगाया। राज्यपाल के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित उनके परिवारजन भी होली उत्सव में शामिल हुए। राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। ...

Read More
मावली

शोक संदेशःश्रीमती भागवतीबाई अजमेरा का निधन

फतहनगर। इंटाली गांव के समाजसेवी राजमल, मनोज अजमेरा की माता जी का निधन हो गया है। स्वर्गीय शंकरलाल जी अजमेरा की धर्म पत्नी भागवती बाई का स्वर्गवास आज दिनांक 18/3/2022 को हुआ जिनकी अंतिम यात्रा 19/3/2022 को सुबह 11बजे निज आवास ईंटाली से निकाली जाएगी ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

धुलेण्डी पर फतहनगर में गली मोहल्लों में जमकर खेली होली

फतहनगर। धुलेण्डी पर आज नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में लोगों ने जमकर होली खेली। युवा टोलियों में बंट कर गुलाल अबीर के साथ मित्रों के यहां पहुंचे तथा रंग खेला। रंगोत्सव को लेकर युवाओं के साथ ही बच्चों में भी खूब उत्साह देखा गया। धुलेण्डी के साथ ही अब फागोत्सव की धूम रहेगी। इस बार शीतला सप्तमी पर बादशाह की सवारी का भी सनवाड़ में आनंद लिया जा सकेगा। ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर सांसद मीणा ने विधि विधान से किया होली का पूजन

उदयपुर। होलिका दहन के पावन पर्व के अवसर पर सांसद अर्जुनलाल मीणा ने निवास स्थान स्थित वीआइपी ग्रीन पार्क में आयोजित होलिका दहन के दौरान पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व पर यही कामना करता हूँ कि समाज में व्याप्त ईर्ष्या, घृणा और नकारात्मक शक्तियों का विनाश हो। चहुंओर प्रेम, स्नेह, सौहार्द के नव पुष्प पल्लवित हों। इस अवसर पर निगम पार्षद , भवन अनुज्ञा समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी एवं समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। ...

Read More
मावली

ईंटाली में रंगोत्सव पर युवाओं ने जमकर खेला रंग

ईंटाली(राहुल पुजारी)। मावली तहसील के ईंटाली गांव में होली के पर्व पर भगवान् श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान को गुलाल खिलाकर भव्य जुलूस के रूप में सभी व्यक्तियों ने गांव का भ्रमण किया। डीजे के साथ नृत्य का आनंद लिया। ढूंढ उत्सव के तहत मटकिया बांधी गई। मटकियों को फोड़ने में भी युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नारियल लेने की होड़ के साथ ही खीर व पकौड़ी का पोहा के रूप में अल्पाहार ग्रहण किया। साथ ही सभी ने गुलाल लगाकर आपस में सभी को होली के महा पर्व की शुभकामनाएं दी! ...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर ने देश में हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस पर केंद्रित वेबिनार का किया आयोजन, 800 से अधिक प्रोफेशनल हुए शामिल

उदयपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) उदयपुर ने हेल्थकेयर मैनेजमेंट की दुनिया में डिजिटल सॉल्यूशंस पर केंद्रित डिजिटल हेल्थस्केप वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में देश में प्रभावी हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए संभावित डिजिटल सॉल्यूशंस पर विचार-विमर्श किया गया। आईआईएम उदयपुर के सेंटर ऑफ हेल्थकेयर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। वेबिनार की थीम ‘रिथिंकिंग हेल्थकेयर मैनेजमेंट विद डिजिटल सॉल्यूशंस’ रखी गई और इसमें 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमंे आईआईएम उदयपुर के फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों के साथ-साथ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स, मेडिकल रिसर्चर्स और डिजिटल हेड्स थे। वेबिनार मंे शामिल लोगों को संबोधित करते हुए, आईआईएम उदयपुर के डायरेक्टर प्रो जनत शाह ने कहा, ‘‘यह दूसरा ऐसा वेबिनार है जिसका आयोजन आईआईएम उदयपु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मॉं इडाणा क्लब पारी का खेड़ा ने जीती बंजारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

फतहनगर। निकटवर्ती गिरधारीपुरा गांव में चल रही बंजारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मां ईडाणा क्लब पारी का खेड़ा ने मुंबई क्लब अलीबाग को पराजित कर जीत ली। ईडाणा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। ईडाणा क्लब की ओर से मंगलवाड़ के जगदीश चावड़ा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्कों एवं 14 चोकों की मदद से 122 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई क्लब अलीबाग की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। चार दिवसीय इस प्रीमियर लीग में 8 टीमों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड जगदीशराज श्रीमाली थे जबकि युथ कांग्रेस के मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग अति विशिष्ट अतिथि तथा नगर कांग्रेस कमेटी फतहनगर-सनवाड़ के उपाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत,यूथ कांग्रेस फतहनगर-सनवाड़ नगर अध्यक्ष नितेशप...

Read More
उदयपुर

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी

उदयपुर. अधिक मुनाफे के लालच में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कारवाई करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए जा रहे हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा निदेशालय जयपुर सुनील शर्मा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर घी, तेल, मावा, दूध, मिठाईयां, पनीर, मैदा एव अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जॉच हेतु प्रोगशाला में भिजवाए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कालड़वास इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 2 खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लि...

Read More
उदयपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने देखी द कश्मीर फाइल्स,भारत माता के लगे जयकारे

फतहनगर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाओं ने सेलिब्रेशन मॉल उदयपुर में पीवीआर थिएटर में द कश्मीर फाइल्स पिक्चर देखी। महिलाएं 90 के दशक में कश्मीर में हिन्दुओं के साथ हुए अत्याचारों से यबरू होकर भावुक हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने फिल्म प्रदर्शन के दौरान भारत माता के जयकारे लगाते हुए नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। ...

Read More
मावली

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर हुआ आयोजन, दिए दिशा निर्देश

मावली। कस्बे के ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय मावली में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनोहर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर राज्य सरकार की जन घोषणा क्रियान्विति एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त राजस्थान 100 दिवसीय कार्ययोजना निर्धारित की गई गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन को लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की कार्य योजना के विषय में सेन्सिटाईज किया गया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ डॉ.मनोहरसिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक हितेश सामर, आयुष चिकित्सक डॉ.विनोद कुमार शर्मा, ब्लॉक आशा फेसिलेटर तरूणा मेघवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। प्रेस वार्ता में बीसीएमओ डॉ.मनोहरसिंह ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नव वर्ष का स्वागत होगा धूमधाम सेः नव वर्ष स्वागत समिति का किया गठन

फतहनगर। बुधवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की एक बैठक हुई जिसमें नववर्ष स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें मंदिरों से प्रभात फेरी निकालना, नगर में रेखांकन करवाना, सेवा बस्ती में नववर्ष की बधाई संदेश भेजना,सर्व जाति के प्रमुखों को आग्रह करना कि अपना एक द्वार लगवाना,माता जी के मंदिर की सजावट,होर्डिंग लगाना, बैनर बनवाना,चौराहे की सजावट कर द्वार लगाना, घर के सामने रंगोली बनाना, नगर में ध्वजा पताका लगवाना, सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना आदि निर्णय समिति ने लिए है। नव वर्ष स्वागत समिति का संयोजक रोहित मारु सहसंयोजक शिवकुमार डीडवानिया, जीवन आर्यवीर को बनाया गया। बैठक में भारत सिंह झाला,हिम्मत सिंह राव, मनोहरलाल कावड़िया, मांगीलाल सांखला, रामलाल सोनी, राजेंद्रकुमार उनिया, रामदेव खटीक, मुकेश खटीक,रोशन खटीक, भाविन जैन, प्रह्लादसिंह राणा...

Read More
मावली

भाजयुमो मावली मडल की संशोधित कार्यकारिणी घोषित

मावली। बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया एव भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार की सहमति से मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने मावली मण्डल की संशोधित कार्यकरिणी की घोषणा की जिसमे महामन्त्री भगवती लाल मेनारिया,सोहनलाल गाडरी,उपाध्यक्ष बादल शर्मा,राहुल कुमठ,मण्डल मंत्री अशोक जोशी ,गोपाल जाट ,रवि सुथार ,,शोभा लाल जाट,प्रवक्ता जतिन टेलर,मीडिया प्रभारी उमा शंकर डाँगी,मीडिया सह प्रभारी देवीलाल राठोड़, कोषाध्यक्ष माधवलाल जाट, आईटी सेल संयोजक कमलेश पालीवाल,आईटी सेल सह संयोजक ओम पुरी गोस्वामी,संगठन मंत्री मनोज शोभावत,प्रचार प्रसार मंत्री शंकरलाल जाट,कार्यालय मंत्री रोनक सेन,कार्यालय सह मंत्री गोविंद सिंह दुलावत,खेल संयोजक दिलीप गुजर,कार्य समिति सदस्य भावेश पंचाल,हीरा लाल तेली की घोषणा की। ...

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में शामिल हितधारकों से वर्चुअल तौर पर मुलाकात की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑपरेशन गंगा में शामिल हितधारकों के साथ बातचीत की। ऑपरेशन गंगा के बल पर लगभग 23000 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ 18 देशों के 147 विदेशी नागरिकों को भी यूक्रेन से सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला। बातचीत के दौरान, यूक्रेन, पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया और हंगरी में भारतीय समुदाय और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने ऑपरेशन गंगा का हिस्सा बनने के अपने अनुभव, उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया और इस तरह के एक जटिल मानवीय ऑपरेशन में अपने योगदान पर संतोष और सम्मान की भावना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के नेताओं, स्वयंसेवी समूहों, कंपनियों, व्यक्ति विशेष और सरकारी अधिकारियों की अत्यधिक सराहना की, जिन्होंने ऑपरेशन की सफलता के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने ऑपरेशन गंगा में शामिल सभी हितधारकों द्वारा प्रदर्शित देशभक्ति के उत्साह, सामु...

Read More
देश प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विधायक श्री राजेन्द्र पारीक की कुशलक्षेम पूछी

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ईएचसीसी अस्पताल पहुंचकर वहांं भर्ती पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेन्द्र पारीक की कुशलक्षेम पूछी।श्री गहलोत ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और श्री पारीक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।   ...

Read More
उदयपुर

एडीएम प्रशासन ने किया कोटड़ा का दौरा, आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्मार्ट क्लास में होगा शिक्षण कार्य

उदयपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर ने मंगलवार को कोटड़ा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां शिक्षकों की कमी की समस्या को देखते हुए स्मार्ट क्लास के माध्यम से कोटड़ा क्षेत्र के बच्चों का शिक्षण कार्य सम्पादित करवाने की बात कही। एडीएम ने कहा कि क्षेत्र में जनजाति छात्रावास एवं अन्य कार्यालय संस्थान जहां वि़द्यार्थियों के बैठने एवं लाइट आदि की उपयुक्त व्यवस्था है वहां प्रशासन के प्रयासों से अंग्रेजी, गणित व विज्ञान आदि विषयों का अध्ययन कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम बुनकर ने बेकरिया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कोटड़ा थाना व जुड़ा चौकी में शांति समिति की बैठक ली और आगामी दिनों में आ रहे विभिन्न उत्सव-त्यौहार साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को...

Read More
उदयपुर

राजश्री योजनाः ऑनलाइन रिजेक्ट हुई प्रथम किश्त का ऑफलाइन भुगतान 31 तक

उदयपुर। उदयपुर के पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में राज्य सरकार की राजश्री योजना में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत रिजेक्ट प्रथम किश्त का भुगतान चिकित्सालय स्तर पर ऑफलाइन किया जाएगा। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. मधुबाला चौहान ने बताया कि इस दौरान वंचित प्रसूताएं सरकार द्वारा देय राशि की प्रथम किश्त का भुगतान 31 मार्च तक प्राप्त कर लाभान्वित हो सकती है। डॉ. चौहान ने बताया कि इस योजना में जीवित बालिका का जन्म होने पर प्रसूताओं को 2500 रुपये का भुगतान किया जाता है, परंतु ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कुछ प्रसूताओं का प्रथम किश्त का भुगतान रिजेक्ट हो गया जिससे वे द्वितीय किश्त के लाभ से वंचित हो रही है। इसके लिए चिकित्सालय स्तर पर इन पात्र प्रसूताओं को प्रथम किश्त का ऑफलाइन भुगतान 31 मार्च तक किया जाएगा। ...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय शाति समिति की बैठक में जिला कलक्टर-एसपी का आह्वान

साम्प्रदायिक सौहार्द्र व सद्भाव के साथ मनाए उत्सव व त्यौहार उदयपुर। आगामी दिनों होली, धुलण्डी व शब-ए-बारात पर्व एवं विभिन्न त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार भी मौजूद थे। कलक्टर-एसपी ने बैठक में मौजूद विभिन्न धर्माे के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों को साम्प्रदायिक सौहार्द्र व सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया। कलक्टर ने कहा कि इन त्यौहारों के दौरान सभी कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार आपके धर्म और संस्कृति के परिचायक है इन्हें प्रेम व भाईचारे के साथ मनाते हुए सद्भावना का परिचय दे। इसके साथ ही उ...

Read More
मावली

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मावली गांव के बालिका स्कूल में वार्षिकोत्सव सम्पन्न

मावली। कस्बे के रावला चौक में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में आज वार्षिकोत्सव 2022 का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षिक, सहशैक्षिक व खेल गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। मावली के पूर्व विधायक एवं वर्तमान प्रधान पुष्करलाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य नटवर लाल गुर्जर, मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, उपसरपंच भूपेंद्र गुर्जर, राजस्थान कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जालमचंद जैन, मावली किंग सेना युवा मोर्चा अध्यक्ष लव गुर्जर, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सत्यनारायण सिंह, आजाद हुसैन, मुंशी खान, वार्ड पंच हीरालाल खटीक, घनश्याम पुजारी, श्यामलाल आमेटा, शंकरलाल खटीक, बसंतीलाल श...

Read More