फतहनगर - सनवाड

पर्यूषण पर्व पर जैन समाज ने मनाया संयम धर्म दिवस

अभिषेक, शांतिधारा व पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन, समाजजनों ने लिया धर्मलाभ

फतेहनगर। श्री सकल दिगंबर जैन समाज फतेहनगर की ओर से पर्यूषण पर्व के तहत शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कलश, अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजा-अर्चना का लाभ लिया।

कार्यक्रम पंडित अनुराग के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर में विधि-विधानपूर्वक अभिषेक, शांतिधारा एवं सत्य धर्म की पूजा की गई। प्रथम कलश की बोली मनोज कुमार, नीरज एवं सुधांशु की ओर से ली गई, जबकि द्वितीय कलश की बोली अशोक कुमार ने जिनेंद्र एवं प्रवीण के सानिध्य में ली।

इसी प्रकार प्रथम शांतिधारा का लाभ अमित कुमार, सुमित एवं परमित की ओर से लिया गया, जबकि द्वितीय शांतिधारा संजय कुमार ने स्वर्गीय चंद्रभान की ओर से की।

सायंकाल मंदिर परिसर में आरती के साथ संयम धर्म पर धार्मिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तर एवं अन्य आयोजन किए गए। इसमें समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने सहभागिता की। सभी समाजजनों ने श्रद्धापूर्वक धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *