फतहनगर - सनवाड

द्वारिकाधीश मंदिर में आज सजेगा 65 क्विंटल सब्जियों से विशाल अन्नकूट, छप्पन भोग के होंगे दर्शन

फतेहनगर। धार्मिक नगरी फतेहनगर की ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा के तहत नगर के ठाकुर श्री सेठ श्री द्वारिकाधीश मंदिर में मंगलवार को भव्य अन्नकूट एवं छप्पन भोग महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं तथा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अनुसार इस वर्ष अन्नकूट प्रसाद के लिए लगभग 65 क्विंटल सब्जियों का उपयोग किया जाएगा। विशाल स्तर पर तैयार होने वाला अन्नकूट प्रसाद महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में आकर्षक सजावट एवं धार्मिक आयोजन भी होंगे।

अन्नकूट महोत्सव फतेहनगर की वर्षों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर ठाकुर जी के दर्शन करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।

श्री द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, भक्तजनों एवं कार्यकर्ताओं से मंगलवार को मंदिर पहुंचकर महोत्सव में भाग लेने तथा ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *