भक्तों के लिए अन्नकूट महाप्रसाद का होगा आयोजन
फतहनगर। सनवाड़ स्थित श्री चारभुजा मंदिर में मंगलवार, 10 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 7:30 बजे अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन होगा।
श्री चारभुजा मंदिर मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में अन्नकूट महाप्रसाद की व्यवस्था सनवाड़ निवासी श्री शिवनारायण कोठारी, श्री सुनील कुमार कोठारी एवं श्री विनोद कुमार कोठारी की ओर से की जाएगी।
मंदिर मंडल की ओर से समस्त भक्तजनों को सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन करने एवं महाप्रसाद ग्रहण करने का आमंत्रण दिया गया है।
मंदिर मंडल अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply