फतहनगर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड फतेहनगर-सनवाड़ के तत्वावधान में हुतात्मा दिवस के अवसर पर कारसेवकों की पावन स्मृति में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर 1 नवंबर 2026 को भगत सिंह सर्किल स्थित सनवाड़ हॉस्पिटल में आयोजित होगा। रक्तदान शिविर का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने क्षेत्र के युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची पहचान भी है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
हुतात्मा दिवस पर कारसेवकों की शहादत को नमन करते हुए आयोजित किए जा रहे इस शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने सभी से इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाते हुए रक्तदान महादान करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply