फतहनगर। लोह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ सरदार पटेल की जयंती मनाई तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, चेयरमैन प्रत्याशी प्रतिनिधि विकास सोनी, पार्षद सचिन खटीक, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, पूर्व पार्षद भंवरलाल सोनी, विनोद धर्मावत, गोवर्धन सोनी, बद्रीलाल सोनी, भाजपा एसटी मोर्चा के शैलेश मीणा, भगवानलाल माली, विनोद चावड़ा, राहुल पुरी गोस्वामी, प्रकाश देवड़ा, अंबालाल बंजारा, करण सिंह सिसोदिया, फतेहलाल स्वर्णकार, ओमप्रकाश टेलर, अशोक मोर एवं हर्षित पालीवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply