पंकज अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, कपिल अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं रिंकेंन अग्रवाल प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त
फतेहनगर। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश इकाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान युवा अग्रवाल सम्मेलन में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई है। फतेहनगर के घनश्याम मंगल के सुपुत्र एवं सीए यशवंत मंगल को प्रदेश युवा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। यशवंत मंगल के प्रदेश युवा अध्यक्ष बनने पर फतेहनगर सहित अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। सम्मेलन की नवीन कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के पंकज अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री, पिंडवाड़ा के कपिल अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा पिंडवाड़ा के रिंकेंन अग्रवाल को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. गुप्ता, प्रदेश चेयरमैन नितिन बंसल, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल सहित समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि नवीन पदाधिकारी युवा अग्रवाल समाज को संगठित करने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा समाजहित में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply