फतहनगर - सनवाड

सांसद सीपी जोशी का 10 नवंबर को बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क दौरा, 10 स्थानों पर करेंगे संवाद

फतहनगर। पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सांसद सीपी जोशी मंगलवार, 10 नवंबर को बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं आमजन से जनसंपर्क करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनकर संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद जोशी सुबह 10:30 बजे अरनिया, 11:15 बजे कुम्हार खेड़ा, दोपहर 12 बजे हरिया खेड़ी, 12:45 बजे मंगलवाड़, दोपहर 1:30 बजे बिलोदा तथा 2:15 बजे भाणपा पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बड़वल, 4:45 बजे अमीरामा, 5:30 बजे पारसोली, 6:15 बजे लक्ष्मीपुरा तथा शाम 7:15 बजे चिकरड़ा में जनसंपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस दौरान सांसद जोशी ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *