फतहनगर - सनवाड

ग्राम पंचायत खरताणा के सरपंच मांगीलाल जाट ने संभाला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

फतहनगर। ग्राम पंचायत खरताणा के नवनियुक्त सरपंच मांगीलाल जाट के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका की चेयरमैन के पति एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वासनी कला सरपंच लक्ष्मण गुर्जर, जैवाणा सरपंच प्रतिनिधि जीतमल जाट, उपसरपंच लक्ष्मण जाट, बड़गांव सरपंच दिलीप जाट, उदाखेड़ा सरपंच माधुलाल, भाजपा महामंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बादलदेव सिंह राणावत तथा खरताणा उपसरपंच पुष्कर तेली सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान अतिथियों ने सरपंच मांगीलाल जाट को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द एवं उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *