फतहनगर। पूर्व उपप्रधानमंत्री, लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार सायं सरदार पटेल स्टेडियम, वार्ड नंबर 14 में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दोनों महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल एवं इंदिरा गांधी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए तथा उन्होंने जिस सशक्त भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश चपलोत, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रौनक गर्ग, मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नालाल लावटी, पार्षद विकास लावटी, किशन गुर्जर, शरीफ भाई मंसूरी, मोहम्मद बोहरा, गोवर्धन खटीक, रतन मीणा, कमलेश भील, पूर्व पार्षद विनोद धर्मावत, सुनील मुंदड़ा, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष भंवरलाल सोनी, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश बार-बर, युवा कांग्रेस के रवि खटीक, भगवत सिंह राठौड़, राजेश त्रिपाठी, यूथ अध्यक्ष नितेश पुरी गोस्वामी, ब्लॉक महासचिव मदन प्रजापत, गोपाल सोनी, उमेश चेचानी, अरविंद मोर, विकास पीपाड़ा, राजू कंडारा, भगवतीलाल धोबी एवं पत्रकार नरेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply