राणेरा की पाल पर लगेगा श्रद्धा का मेला, कथा के साथ होंगे धार्मिक आयोजन
फतेहनगर। मावली तहसील की ग्राम पंचायत ढूंढिया एवं नांदोली खुर्द के अंतर्गत राणेरा की पाल स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में शुक्रवार, 13 नवंबर को मनसा पूर्ण महादेव व्रत का उद्यापन धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित होगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मंशार्पूर्ण महादेव की कथा का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन को लेकर आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। उद्यापन कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 5 हजार से 10 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते पूरे दिन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहने की उम्मीद है।
मंदिर विकास समिति ने की व्यवस्थाएं: आयोजन को लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर विकास समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहेगा, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply