फतहनगर । रविवार को नगर के धुणी बाईपास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर एक दिवसीय नि :शुल्क बाल रोग परामर्श का आयोजन किया जाएगा । मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार बाल रोग चिकित्सक डॉ पुनीत जैन पेसिफिक हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा । रविवार को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक इस सुविधा का निशुल्क लाभ लिया जा सकता है । गोस्वामी ने बताया कि दिसंबर व जनवरी माह में दूसरे व चौथे रविवार को इसी प्रकार का बाल चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के चल दूरभाष नंबर 9460574054 पर संपर्क किया जा सकता है ।
Read MoreArchives
फतहनगर । यहां के एक गैस सप्लायर का शुक्रवार की देर शाम निधन हो गया । पद्मावती गैस सर्विस पर कार्यरत गैस सप्लायर कन्हैयालाल सुवालका ने शुक्रवार प्रातःविशाक्त खा लिया था । इसकी जानकारी होते ही परिजन तत्काल मावली लेकर गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सुवालका को उदयपुर रेफर कर दिया गया । सुवालका को महाराणा भोपाल चिकित्सालय के आपात इकाई में भर्ती किया गया जहां पर दिनभर उपचार चला तथा रात दस बजे सुवालका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया । मृतक का अंतिम संस्कार सालेरा (गंगापुर ) उनके पैतृक गांव किया जाएगा ।
Read Moreफतहनगर। सुहानी सर्दी आंदोलन द्वारा शुक्रवार को मावली पंचायत समिति के धोला का धनेरिया स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के जरूरतमंद छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित किये गए। सुहानी सर्दी आंदोलन व प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत रा मा वि धनेरिया में नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया द्वारा संचालित सुहानी सर्दी आंदोलन व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बच्चों को स्वेटर वितरित किये गए। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कुँवर झाला,पूर्व सरपंच गोपाल सिंह झाला, एसएमसी सचिव गेहरीलाल जाट और संस्था प्रधान निर्भय सिंह,हीरालाल गुर्जर,चमन सिंह ,नारायण लाल शर्मा,मधुलता शर्मा,शिखा विजयवर्गीय,सौरभ गौतम,उमा देवी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे। विद्यालय परिवार व ग्रामवासियों द्वारा इस पुण्य कार्य हेतु प्रवीण रतलिया का आभार व्यक्त किया गया। ...
Read Moreनई दिल्ली. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बलरामपुर, उत्तरप्रदेश का दौरा करेंगे और 11 दिसंबर को लगभग एक बजे अपराह्न सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे। वर्ष 1978 में परियोजना पर काम शुरू हो गया था, लेकिन बजटीय समर्थन की निरंतरता, अंतर-विभागीय समन्वय और समुचित निगरानी के अभाव में, परियोजना टलती गई तथा लगभग चार दशक बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी थी। किसान कल्याण और उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय महत्त्व के लंबे समय से टलती आ रही है, परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के प्रधानमंत्री के नजरिये की बदौलत इस परियोजना पर आवश्यक ध्यान दिया गया। परिणामस्वरूप 2016 में, इस परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि संचयी योजना में शामिल किया गया और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस प्रयास में, नई नहरों के निर्माण के लिये नये सिरे से भूमि अधिग्रहण करने तथ...
Read Moreफतहनगर । विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के भैया – बहनों ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखे। इसमें 2047 में भारत कैसा हो तथा गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी के लिए योगदान विषय पर करीब 80 भैया – बहनों ने पोस्टकार्ड लिखे । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तुलसीराम लोहार ,शंकर लाल जाट, कैलाश आमेटा,मुकेश गर्ग, रोहित सालवी, एवम गौरीशंकर दाधीच आदि उपस्थित थे।
Read Moreउदयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवीनाग्राम नेला विद्यालय में गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय की कक्षा 9 एवं 10 में अध्ययनरत 49 बालिकाओं को निःषुल्क साईकिल प्रदान की गई। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रधान सज्जन कटारा ने राजस्थान सरकार की बालिका षिक्षा को बढावा देने हेतु दूर दराज क्षेत्र में रहने वाली बालिकाओं हेतु उपयोगी बताया। संस्थाप्रधान मुकेष कुमार पण्ड्या ने समस्त अतिथियों के सम्मान में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए विद्यालय की समस्त गतिविधियों पर प्रकाष डाला। कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि भगवती डांगी पार्षद, प्रमोद मेनारिया सहवृत पार्षद, मदन सिंह बाबरमल सहवृत पार्षद, प्रदीप त्रिपाठी, भागीरथजी, लालसिंह देवडा, उॅकार जी महाराज आदि रहे। कार्यक्रम में गोविन्द हरमोर एसएमसी अध्यक्ष एवं सरपंच प्रत्याषी, गोविन्द गमेती, राजेन्द्र नगारची, विनोद हरमोर, पुष्कर हरमोर, ...
Read Moreफतहनगर। सोमेश्वर महादेव मंदिर पर अगले महीनों में आने वाले पर्वों एवं छप्पनभोग के आय व्यय को लेकर संबंधित बेठक हुई। रामकिशन मंडोवरा ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, साथ ही में मकर संक्रांति पर्व की पुर्व संध्या पर सुंदर कांड या भजन कीर्तन कराने का प्रस्ताव पारित किया और पुर्व संध्या पर मंदिर के सदस्यों द्वारा पारिवारिक स्नेह भोज सशुल्क करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सीडीएस श्री बीपीन रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ...
Read Moreमंगलवाड़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता के माध्यम से दिया संदेश
डूंगला। सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोकसंर्पक ब्युरो उदयपुर द्वारा चितौड़गढ़ जिले की डूंगला पंचायत समिति की मंगलवाड़ ग्राम पचांयत में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज निबंध,चित्रकला,़ मेंहदी, ़रंगोली प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा महिलाओ का गोद भराई, प्रवेश उत्सव का आयोजन कर आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता के महत्व पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलवाड के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। उसमें से कुमकुम प्रजापत, खुशी राठौड, केसर प्रजापत, ज्योती रेगर, टीना लौहार विजय रही। इसी प्रकार आजादी के अमृत महोत्सव पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सलोनी, हेमलता वैष्णव, ललिता लौहार, भावना लौहार, सुमन कुवंर विजेता रही। महिलाओं के बीच आयोजित मेहदी एवं रगोंली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए आजादी क...
Read Moreसांसद जोशी ने की केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से भेंट की
नई दिल्ली. चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में कृषि से संबधित विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राज्यमंत्री को संसदीय क्षेत्र समेत लहसुन उत्पादकों के हितों के लिए लहसुन के आयात को नियंत्रित करने का भी आग्रह किया जिससे लहसुन की खेती कर रहे किसानों को लहसुन की फसल में लाभ मिल सके। इसके साथ ही सांसद जोशी ने किसानों के हितों के संबध में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। ...
Read Moreसांसद जोशी ने की रेलवे बोर्ड चेयरमेन सुनित शर्मा से भेंट,रेलवे से संबधित विषयों पर की चर्चा
फतहनगर। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में रेल भवन में रेलवे बोर्ड चेयरमेन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनित शर्मा से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये विभिन्न विषयों के संबध में चर्चा की। सांसद जोशी ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन के साथ चर्चा के दौरान बताया कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ के लिये रोजाना के यात्रियों,कामगारों, कर्मचारियों एवं छात्रों के लिये दैनिक उपयोग में काम आने वाली लोकल गाड़ी संख्या 59605/06 जो कि चित्तौड़गढ़ से उदयपुर के मध्य चलती थी, लेकिन कॉरोना लॉकडाउन के समय बन्द हुई गाड़ीयों में यह गाड़ी भी बन्द हो गयी थी। इस ट्रेन का पुनः संचालित किये जाने के आदेश जारी करवाने का आग्रह किया। उदयपुर तथा कोटा के लिये ई.एम.यु. ट्रेन को प्रारंभ किये जाने की आवश्यकता को दर्शाते हुये बताया कि इन शहरों के बीच के यात्रियों की संख्या बहुत अधिक हैं जिसमे में अधिकतर यात्री रोजाना क...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा शहीद हुए जनरल बिपिन रावत,उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों जवानों को श्रद्धांजलि सभा के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शोकसभा में नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री फूलचंद कुमावत, रामचंद्र महलाना,पूर्व चेयरमेन कल्याण पोखरना,एस टी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक बड़गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष हरीश सिंघल,आई टी संयोजक जगदीश पुरोहित,हेमेंद्र राणावत,ओबीसी मोर्चा मंत्री प्रकाश देवड़ा,श्रेयांस पोखरना,ओमप्रकाश शर्मा,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ...
Read Moreनाथद्वारा। मेवाड़ प्रवर्तक जैन संत मदनमुनि महाराज की देह आज घोड़ा घाटी स्थित पथिक विहार में हजारों भक्तों की मौजूदगी में पंचतत्व में विलीन हो गई। मदनमुनि ने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की देर शाम संथारा सहित अंतिम संास ली थी। उनके देवलोक होने पर समूचा जैन समाज शोक मग्न हो गया था। गुरूवार को उनकी पार्थिव देह तड़के घोड़ा घाटी पहुंची तथा दर्शनों के लिए रखी गई। सुबह होने के साथ ही भक्तों का आना शुरू हुआ तथा देखते ही देखते भक्तों की भारी तादाद जमा हो गई। भक्तों ने दर्शनोपरान्त सजल नेत्रों से मेवाड़ महानायक को अंतिम विदाई दी। डोल यात्रा में भक्तों का रेला ही उमड़ पड़ा। बोलियां लगी तत्पश्चात 12.40 बजे मदनमुनि की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी गई। अंतिम संस्कार के अवसर पर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं अन्य संत उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। शनिवार को स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में निलामी कारोबार बंद रहेगा। मण्डी सचिव के अनुसार शनिवार को बैकों में अवकाश रहने से व्यापारियों ने निलामी कार्य बंद रखे जाने का अनुरोध किया जिस पर उक्त निर्णय लिया गया। किसान शनिवार को माल विक्रय हेतु नहीं लावें। सोमवार से निलामी कार्य पुनः सुचारू होगा। ...
Read Moreडबोक ।देश के प्रथम तीनो सेनाओं के प्रमुख चीफ़ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत ,उनकी धर्मपत्नी समेत सेना के अधिकारियों व जवानों का निधन राष्ट्र के लिये अपूरणीय क्षति है । भाजपा उदयपुर देहात के तत्वावधान में देश के महान सेनानायक सीडीएस जरनल विपिन रावत उनकी धर्मपत्नी समेत सेना के सभी अधिकारियों के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डबोक मंडल द्वारा किया गया ।
Read Moreफतहनगर । मावली पंचायत समिति के बोयणा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत, पूर्व सरपंच लव कुमार पुरोहित समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया । शिविर के दौरान ग्रामीणों के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता से निपटाया गया । चुंडावत एवं पुरोहित का इस अवसर पर सरोपे द्वारा स्वागत किया गया ।
Read Moreघोड़ा घाटी । मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा पूज्य गुरुदेव मदन मुनि के अंतिम दर्शनों के लिए जैन समाज के कई संत भी घोड़ा घाटी पहुंचे हैं । पुज्य प्रवर्तक गुरुदेव श्री शुगन मुनिजी म. सा. उपप्रवर्तक श्री अमृत मुनिजी म. सा. सा आदि ठाना श्री मदन पथिक विहार धाम पधार चुके है । उपप्रवर्तक गुरुदेव श्री कोमल मुनिजी म. सा. से इन संतों का आत्मीय मिलन हुआ ।
Read Moreफतहनगर । अहमदाबाद से मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा मदन मुनि की पार्थिव देह के पथिक विहार घोड़ा घाटी पहुंचने के बाद उनके अंतिम दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड पड़ा है । देश के विभिन्न हिस्सों से उनके भक्त अंतिम दर्शनों के लिए घोड़ा घाटी पहुंच रहे हैं। नाथद्वारा के गली मोहल्लों से भी भक्तों के गुजरने का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है । घोड़ा घाटी के गली मोहल्ले भक्तों से आबाद हो गए हैं । आने वाले भक्त मदन मुनि के अंतिम दर्शनों के लिए लालायित हैं ।
Read Moreफतहनगर । मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा मदन मुनि की पार्थिव देह मध्य रात्रि को घोड़ा घाटी पहुंची जहां उनकी पार्थिव देह दर्शनों के लिए रखी गई है । लोग सुबह से ही उनके दर्शनों के लिए आने लगे हैं । देश के दूर दराज के स्थानों से श्रावक श्राविका के पहुंचने का क्रम बना हुआ है । मदन मुनि का अंतिम संस्कार विभिन्न क्रियाओं के बाद प्रातः 11:00 बजे होगा तथा इसके बाद गौतम प्रसादी होगी । पिछले वर्ष कोरोना के दौरान श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि के रूप में श्रमण संघ को बहुत बड़ी क्षति हुई थी । मदन मुनि के रूप में श्रमण संघ ने अपना अमूल्य रत्न खोया है । समूचा जैन समाज शोक मग्न है ।
Read Moreफतहनगर। मेवाड़ प्रवर्तक जैन संत मदनमुनि महाराज का अंतिम संस्कार गुरूवार को राजसमंद जिले के घोड़ा घाटी स्थित पथिक विहार धाम के प्रांगण में किया जाएगा। मदनमुनि ने अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की देर शाम संथारा सहित अंतिम संास ली थी। समूचा जैन समाज इससे शोक मग्न हो गया। घोड़ा घाटी में लगभग 11 बीघा के इस विशाल पथिक विहार क्षेत्र में भूखंड के बीचो बीच मदन मुनि महाराज की अंतिम विदाई के लिए विशाल चौक का निर्माण किया गया है,जहां पर गुरूवार को प्रातः11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विदाई समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बड़ी संख्या में भक्तों का देर रात तक घोड़ा घाटी पहुंचना जारी था। घोड़ा घाटी पथिक विहार के अध्यक्ष मांगीलाल लोढ़ा ने प्रातःकाल को बताया कि सुबह गुरुदेव को नाथद्वारा से सीधे घोड़ा घाटी लाया जाएगा,जहां पर डोल यात्रा के बाद बोलियों का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात गुरु...
Read Moreफतहनगर। मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण मदनमुनि के संथारा सहित देवलोक गमन पर समूचे जैन समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है। नगर के पावनधाम संस्थान के प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा,महामंत्री दिनेश सिंघवी,मंत्री बलवन्तसिंह हिंगड़,कोषाध्यक्ष बाबुलाल उनिया,निर्माण मंत्री नीतिन सेठिया,वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन,पावनधाम के पूर्व महामंत्री पूरणमल सिंयाल,पारसमल बापना, कंवरलाल पीपाड़ा समेत समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रमण संघ के लिए मदनमुनि का देवलोक गमन अपूरणीय क्षति है। आज शाम उनकी सद्गति के लिए साधना सदन में समाजजनों ने नमोकार महामंत्र का जाप किया। गुरूवार सुबह 7 बजे गुरूदेव के दर्शनार्थ मैन चौराहे से श्रावक-श्राविकाओं को लेकर बस रवाना होगी। मावली से भी श्रावक-श्राविकाएं पहुंचेगे। मावली व फतहनगर में जैन समाज ...
Read More