उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन व पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी उनके साथ थे। विमानतल पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों की अगवानी की। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी हिंगलाज दान, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एसपी मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यहां एयरपोर्ट परिसर में जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने भी मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से उपरना, पगड़ी व माला इत्यादि से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक व गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन देवी कटारा, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, समाजसेवी पंकज कुमार शर्मा, पार्षद अरूण टांक, धु्रव कुमार कविया, सुरेश श्रीमाली, वीरन्द्र वैष्णव, दिनेश श्रीमाली, फिरोज अहमद शेख, भगवान सोनी, सुभाष चित्तौड़ा, रा...
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से चौथी दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 10.45 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में किया जायेगा जिसमें देश विदेश के 2 हजार से अधिक विषय विशेषज्ञ भाग लेगे। कान्फ्रेंस का शुभारंभ अतिथि कुंवर लक्ष्यराज सिंह मेवाड, अति विशिष्ठ अतिथि इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी के अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष डॉ. रूचि वाष्णेय, समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत, नागालैंड विवि के रजिस्ट्रार डॉ. सीके सेथिलकुमार, गुजरात फिजियोथेरेपी कौन्सिल की अध्यक्ष डॉ. यगना शुक्ला करेगी जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेगे। ...
Read Moreफतहनगर । भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान शनिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे । भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार के अनुसार चौहान का पदभार समारोह शनिवार सुबह 10:00 बजे उदयपुर नगर निगम टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित होगा । स्वर्णकार ने कार्यभार ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से पहुंचने का अनुरोध किया है ।
Read Moreउदयपुर। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर अम्बेडकर सर्किल पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया । इस अवसर पर UIT सचिव श्री अरुण हसीजा, जिला खेल अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
Read Moreप्रधानाचार्यो ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनः गैर शैक्षणिक कार्यों से पीइइओ को मुक्त रखने की मांग,पूर्व सांसद रघु मीणा से भी मिले
उदयपुर। पंचायत प्रारम्भिक षिक्षा अधिकारी संघ जिला उदयपुर द्वारा पीइइओ को अन्य विभागों के कार्य थोपने के विरोध स्वरूप जिला कलक्टर को गैर शैक्षणिक कार्यो से पीइइओ को मुक्त रखने हेतु ज्ञापन दिया गया। प्रधानाचार्यो द्वारा सोंपे गए ज्ञापन पर प्रधानाचार्यो के दोनो संगठनों रेसा एवं रेसा पी के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर किए हुए सोंपे गए। संयुक्त मोर्चे के प्रवक्ता मुकेष कुमार पण्ड्या ने बताया कि राजस्थान के हर जिले में निर्माण श्रमिकों के लम्बित प्रकरणों के सत्यापन हेतु बनाई गई समिति में पीइइओ को प्रभारी बनाए जाने का विरोध किया गया है एवं कई जिलो में जिला कलक्टर द्वारा इन आदेषो को निरंस्त कर दिया गया है। उदयपुर जिले में भी हर ब्लॉक पर प्रधानाचार्यो द्वारा इस आदेष का विरोध किया जा रहा है। ज्ञापन में जिला कलक्टर महोदय से षिक्षा विभाग को गैर षैक्षणिक कार्यो से मुक्त रखने एवं श्रम व...
Read Moreलवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक आयोजित,बीटी कॉटन के निराश्रित बालको के लिए सरकार समय पर जारी करे अनुदानःमंत्री राव
उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन संस्थान के हेडऑफिस ओंगना में हुआ। बैठक में संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया ने बताया कि ओपन शेल्टर होम,ओंगना का पूर्व अनुदान अभी तक बकाया है एवं वर्तमान अनुदान भी अभी तक नहीं मिल पाया है जिससे आर्थिक हालात खराब हो गए है। वर्तमान में स्वयं जिला कलेक्टर द्वारा होम के बालको का खाद्य सामग्री खर्च उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना संस्थान उदयपुर, चित्तौड़गढ़ के अंतर्गत संचालित विशेष बाल श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों के अनुदान हेतु राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। गोगुन्दा तहसीलदार विमलेन्द्र सिंह राणावत व गोगुन्दा विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत द्वारा होम में दो वेंटिलेशन गेट पच्चीस हज़ार रुपये की लागत में लगवाने हेतु संस्थान सदस्यों द्वारा आभार प्रकट किया गया। संस्थान अध्यक्ष मनोज जीनगर ...
Read Moreउदयपुर. फील्ड स्तर पर विभागीय योजनाओं के सतत क्रियान्वन एवम् समीक्षा हेतु आज मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुराबड़ एवम् सैटेलाइट हॉस्पिटल वल्लभनगर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में भाग लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने कहा की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समय समय पर सेक्टर बैठक आयोजित कर निर्धारित सूचकांक की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करे ताकी योजनाओं के क्रियान्वन में आ रहे अंतर को पहचान कर प्रभावी रूप से योजना बना इसे दूर किया जा सके। डॉ खराड़ी ने कहा की मौसम में बदलाव से मौसमी बीमारियों यथा मलेरिया, उल्टी दस्त इत्यादि के फैलने की संभावना बनी रहती है। इसलिए अस्पताल आने वाले मरीजों में संभावित लक्षणों के मरीजों की मलेरिया स्लाइड अवश्य लेवे। ...
Read Moreउदयपुर । राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत अकादमी कार्यालय में 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंति की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएग। अकादमी सचिव डॉ. बसंन्त सिंह सोलंकी ने बताया कि यह साहित्यिक गोष्ठी ‘राजस्थान में साहित्य द्वारा सामाजिक उत्थान एवं जागृति’’ विषय पर केन्द्रित होगी। इस साहित्य गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, मुख्य वक्ता डॉ. गिरिशनाथ माथुर एवं मुख्य अतिथि डॉ. कुन्दन माली होंगे। इस गोष्ठी में डॉ. हुसैनी बोहरा एवं डॉ. रीना मेनारिया द्वारा उक्त विषय पर केन्दित पत्र वाचन किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार, आलोचक डॉ. कृष्णकुमार शर्मा के साथ नगर के वरिष्ठ कवि साहित्यकारों का सानिध्य प्राप्त होगा। ...
Read Moreसांसद की अनुशंषा से कक्षा कक्ष सहित होगे अन्य कार्य चित्तौडगढ/ उदयपुर 11 अप्रैल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी सोच के परिणाम स्वरूप गठित डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड जिला उदयपुर से मावली और वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ के विकास कार्य होगे। सांसद सी.पी.जोशी की अनुशंसा पर स्वीकृत होने वाले उक्त कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो गयी है।1. राआउमावि मांगथला, ग्रा.प. मांगथला, प.स. मावली में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.2. राउमावि फलीचड़ा, ग्रा.प. फलीचड़ा, प.स. मावली में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.3. राप्रावि वालरा, ग्रा.प. जैवाणा, प.स. मावली में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य राशि 5 लाख रू.4. राउमावि बोयणा, ग्रा.प. बोयणा, प.स. मावली में प्रार्थना हॉल निर्माण कार्य राशि 10 लाख रू.5. राउमावि खाम की मादड़ी, ग्रा.प. रख्यावल, प.स. मावली में एक कक्षा...
Read Moreजिले में डीएमएफटी से होने वाले विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जनहित के कार्यों को मिले सर्वाेच्च प्राथमिकता -कलक्टर
उदयपुर, 10 अप्रेल। डिस्ट्रिक्ट मिनरल् फाउंडेशन ट्रस्ट से जिले में खनन प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में रविवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला कलकेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलक्टर मीणा ने डीएमएफटी के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल आपूर्तिं, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा में नवाचार एवं अत्याधुनिक व तकनीकी शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा देने, वन विकास, पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उपायों के साथ इसके संरक्षण संबंधी कार्य, पौधारोपण, विभिन्न निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए कलक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा कर प्रस्ताव पुनः तैयार कर डीएमएफटी को प्...
Read Moreउदयपुर 10 अप्रैल। उदयपुर शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा 3 सत्रों में आयोजित हुई। वहीं एनडीए की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। इन परीक्षा के दौरान उपस्थिति आधे से भी कम रही। एडीएम ने बताया कि सीडीएस की परीक्षा के प्रथम सत्र में 43.40 प्रतिशत, द्वितीय सत्र में 43.17 प्रतिशत तथा तीसरे सत्र में 42.95 प्रतिशत उपस्थिति रही वही एनडीए के प्रथम सत्र में 30.02 प्रतिशत व दूसरे सत्र में 29.60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। ...
Read Moreउदयपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने एक आदेश जारी कर जिले में लगाई गई धारा 144 की पाबंदियों में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि जिले में 8 अप्रैल से 7 जून तक लगाई गई धारा 144 के तहत प्राप्त सुझावों के आधार पर जारी आदेश में आंशिक संशोधन कर वैवाहिक समारोह, शव यात्रा, निजी तथा राजकीय कार्यालयों में बैठके और राजकीय आयोजन अनुमत होंगे कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश 10 अप्रैल की मध्य रात्रि से लागू होकर 7 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे शेष पाबंदियां पूर्ववत यथावत रहेंगी। ...
Read Moreकलेक्टर ने किया जयसमंद के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण,क्षतिग्रस्त पर्यटन स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
उदयपुर 9 अप्रैल। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा शनिवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के तहत जयसमंद पहुंचे । उन्होंने यहां पहाड़ी की चोटी पर बने रूठी रानी के महल और हवा महल का निरीक्षण किया। कलेक्टर मीणा ने रूठी रानी के महल के क्षतिग्रस्त भागों को देखकर चिंता जताई । उन्होंने कहा कि इन पर्यटन स्थलों के उद्धार के लिए पर्यटन और पुरातत्व विभाग को प्रस्ताव भेजे गए हैं । जल्द ही इसके क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरस्त कर दिया जाएगा । उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त भाग से पर्यटकों को दूर रखा जाए ताकि किसी प्रकार का हादसा ना होने पाए । उन्होंने यहां पर साफ-सफाई और पर्यटकों को को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उन्होंने यहां मौजूद पर्यटकों और ग्रामीणों से संवाद भी किया । कलेक्टर में दोनों पर्यटन स्थलों का तसल्ली से अवलोकन किया और इसके सौंदर्य स...
Read Moreउदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को नवरात्रि उपवास के बावजूद रक्तदान किया और लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर मीणा ने आज सुबह अनुष्का अकैडमी उदयपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। चौत्र नवरात्रि के तहत दुर्गा अष्टमी का उपवास होने के बावजूद कलेक्टर मीणा ने एक यूनिट रक्तदान किया और कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई भी पुण्य नहीं है, रक्तदान जीवनदान है ऐसे में हर व्यक्ति को अवश्यमेव रक्तदान करना चाहिए । इस दौरान उन्होंने अनुष्का अकैडमी द्वारा आयोजित शिविर का अवलोकन भी किया और यहां पर रक्तदान कर रहे लोगों की सराहना की । उन्होंने आयोजकों को नियमित रूप से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करने की बात भी कही। ...
Read Moreआगामी पर्व त्योहारों को देखते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जिला कलक्टर एवं एसपी ने लिया जायजा
उदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे। उन्होंने इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी पर्व त्योहारों के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। आज सुबह पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले कलेक्टर और एसपी ने जिले के खेरवाड़ा, सराडा और सलूंबर क्षेत्र का दौरा किया । उन्होंने यहां पर संबंधित उपखंड अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों से क्षेत्र में आगामी पर्व त्योहार के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के तहत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए और हर प्रकार की गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाए । उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में पाबंदी और जिले में लगाई गई ...
Read Moreउदयपुर । आर्थिक संकट में नववर्ष पर लवीना विकास सेवा संस्थान के द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के निराश्रित बालको के शयनकक्ष में दो वेंटिलेशन दरवाजे लगभग पच्चीस हजार रुपये की लागत के गोगुन्दा तहसीलदार श्री विमलेन्द्र सिंह राणावत एवम गोगुन्दा विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह राजावत के सहयोग से तैयार कर सात दिवस में लगवाए जाएंगे। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Read Moreआईआईएम उदयपुर में डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट और ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट में एक वर्षीय पूर्णकालिक एमबीए के 2022-23 बैचों का उद्घाटन
उदयपुर. भारतीय प्रबंधन संस्थान, उदयपुर ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए अपने एक वर्षीय एमबीए - ग्लोबल सप्लाई चेन मैनेजमेंट (जीएससीएम) कार्यक्रम के दसवें बैच और एक वर्षीय एमबीए - डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट (डीईएम) के तीसरे बैच की शुरुआत की है।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता आईआईएम उदयपुर के डायरेक्टर प्रो जनत शाह और एक वर्षीय एमबीए प्रोग्राम कमेटी के चेयरपर्सन प्रो राजेश अग्रवाल ने की। श्री कामेश मुल्लापुडी, मैनेजिंग डायरेक्टर, डेलॉइट कंसल्टिंग (यूएस-इंडिया) और श्री सी पी गुरनानी, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, टेक महिंद्रा उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने स्वागत भाषण में डायरेक्टर प्रो जनत शाह ने कहा, ‘‘कोविड से उपजे हालात के बाद दो साल में पहली बार मैं इस साल ऑफ़लाइन सत्रों में आप सभी का स्वागत कर रहा हूं। फिर से ऑफ़लाइन सत्रों की शुरुआत होना हमारे लिए और विद्यार्थी समुद...
Read Moreफतहनगर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष के पद पर चंद्रगुप्त सिंह चौहान का मनोनयन किया है । चौहान के जिला अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई । कार्यकर्ताओं ने चौहान को इसके लिए बधाई दी है तथा प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है ।
Read Moreआग की रोकथाम और अग्निशमन विषयक गहन प्रशिक्षण उदयपुर । वन मंडल, उदयपुर के फ्रंट लाइन स्टाफ के लिए आग की रोकथाम और अग्निशमन पर बुधवार को पूरे दिन की कार्यशाला आयोजित की गई| कार्यशाला की अध्यक्षता श्री. मुकेश सैनी, डीसीएफ और श्री केएल शर्मा, एसीएफ, और रेंज अधिकारी, वनपाल, वन रक्षक, कार्यालय कर्मचारी आदि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को हिंदुस्तान जिंक के सौजन्य से जावरमाइंस में आयोजित किया गया। कार्यशाला जीवन में आग के महत्व और उससे जुड़े जोखिमों के साथ शुरू हुई, आग के पीछे के विज्ञान पर चर्चा और अग्नि त्रिकोण पर ध्यान केंद्रित कर आग की रोकथाम, और फिर आग के प्रकार, अग्निशामकों के प्रकार पर जोर दिया गया, जिसके बाद विभिन्न अग्निशमन विधियों का लाइव प्रदर्शन किया गया। जिसमें फील्ड स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आग बुझाने की तकनीक सीखी।
Read Moreउदयपुर। भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय विभिन्न आयोजनो का शुभारंभ 29अप्रेल को महाआरती व दीप प्रज्जवलन के साथ होगा। श्री परशुराम जयंति के सफल आयोजन हेतु एक बैठक भगवान श्री सर्वब्रह्म समाज समिति व विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में शोभागपुरा स्थित गढ मगरी पर आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता विफा के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि श्री परशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति के अध्यक्ष विधायक श्री धर्मनारायण जोशी थे। वही विशिष्ठ अतिथि राधेश्याम सिखवाल, नरेन्द्र पालीवाल, वीसीसीआई के कृष्णकान्त शर्मा, प्रमोद पालीवाल, श्याम सुन्दर शर्मा थे। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए विफा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र पालीवाल ने बताया कि विगत दो वर्षो से कोरोना महामारी के चलते श्री परशुराम जयंति का आयोजन नही कर पाये। इस वर्ष भी सरकार द्वारा जारी कोविड गाईन ला...
Read More