उदयपुर

राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर ने विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की

फतहनगर। राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर ने मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंषा पर मावली विधानसभा क्षेत्र में सुखेर में लोकसंत बावजी चतुरसिंह जी की तपोस्थली हवा मगरी सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद क्षेत्रीय विकास निधि से बीस लाख रूपये की स्वीकृति दी है। सासंद माथुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसलिया में दो कक्षा कक्ष निर्माण के लिए छः लाख रूपये व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेर में टीन शेड (डोम) निर्माण के लिये आठ लाख रूपये तथा सुखेर में लोकसंत बावजी चतुरसिंह जी की तपोस्थली हवा मगरी में सभागार व कक्ष निर्माण के लिये छः लाख रूपये की स्वीकृति दी है। ...

Read More
उदयपुर

तीन दिवसीय मेवाड़ महोत्सव का आगाज कल, शाही ठाठ-बाट से निकलेगी गणगौर की सवारी, होंगे सांस्कृतिक आयोजन व प्रतियोगिताएं

उदयपुर, 3 अप्रेल। झीलों की नगरी उदयपुर में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के साझे में तीन दिवसीय मेवाड़ समारोह का आगाज सोमवार 4 अप्रेल से होगा।  पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि मेवाड़ महोत्सव के प्रथम दिन 4 अप्रेल को घंटाघर से गणगौर घाट पर शाम 4 से 6 तक विभिन्न समाज की ओर से गणगौर सवारी एवं शाम 6 से 7 बजे तक बंशी घाट से गणगौर घाट तक गणगौर की शाही सवारी निकाली जाएगी। वहीं शाम 7 बजे से गणगौर घाट पर लोक कलाकारों की प्रस्तुति व आतिशबाजी का आयोजन होगा। दूसरे दिन 5 अप्रेल को गणगौर घाट पर शाम 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या व विदेशी युगल की राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता तथा 4 से 6 अप्रेल तक गोगुंदा स्थित मेला ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विविध आयोजन होंगे। महोत्सव को भव्य व गौरवपूर्ण बनाएं-कलक्टर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने राजस्थान की संस्कृति के साथ मेवाड़ के गौरव एवं लोक संस्क...

Read More
उदयपुर

इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड से जुड़ी समस्याओं को कराएंगे दूर, कोरोना काल में इस पैथी कि डॉक्टरों की भूमिका भुलाई नहीं जा सकती : मंत्री मालवीया

उदयपुर, 3 अप्रेल। रोगों में उपचार के लिए अन्य पैथियों की तरह इलेक्ट्रोपैथी का भी अपना अहम योगदान है। इस पैथी का लाभ जनता को मिले, इसके लिए बनाए गए बोर्ड को गतिशील कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह कहना है राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया का। मालवीया रविवार को उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र के कुंभा सभागार में इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जिसमें देश भर से इलेक्ट्रापैथी के छह सौ से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। जलसंसाधन मंत्री मालवीया ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों और चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वाले कार्मिकों की सेवाओं को नहीं भुलाया जा सकता। इनमें इलेक्ट्रापैथी के चिकित्सक एवं कर्मचारी भी शामिल थे। जिन्होंने जगह—जगह नि:शुल्क कैम्प लगाकर रोगियों को दवाइयां वितरित की...

Read More
उदयपुर

जयश्रीराम कहते हैं तो राम से बनने का संकल्प करें : साध्वी ऋतम्भरा

उदयपुर, 02 अप्रैल। ‘एक ही नारा-एक ही नाम, जयश्रीराम-जयश्रीराम’ जब यह जयघोष हम लगाते हैं तो रामजी के गुणों को भी धारण करने का संकल्प करें। हमारे राम केवट के हैं, भीलों के हैं, शबरी मैया के हैं, वे अपराजित पौरुष के धनी हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, उन्होंने धर्म को धारण किया, इसका अनुसरण हम भी करें। यह बात दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा ने शनिवार को उदयपुर में भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विषाल शोभायात्रा के बाद जनमैदिनी को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने धर्म को कर्तव्य से जोड़ते हुए कहा कि हमें यह समझना होगा कि हमारा धरती मां के प्रति क्या कर्तव्य है, देष के प्रति क्या कर्तव्य है, समाज के प्रति क्या कर्तव्य है, इसे समझेंगे तो राष्ट्र उन्नति के पथ पर चलेगा। उन्होंने कहा कि देष के वंचित जिन्हें बहलाया-फुसलाया जा रहा है, उनके प्रति अपने कर्तव्य को समझ...

Read More
उदयपुर

अब चिरंजीवी योजना में पॉलिसी एक्टिव नहीं होने पर भी मिल सकेगा योजना का लाभ

राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को किया गया अधिकृत उदयपुर, 1 अप्रैल प्रदेश के आमजन को सरकारी एवम् निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार उपलब्ध कराने वाली राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा अब और बढ़ा दिया गया है। पहले जहा इस योजना का लाभ उठाने के लिए पॉलिसी के एक्टिव होने की अनिवार्यता थी वही अब आपात स्थिति में पॉलिसी एक्टिव नही होने की स्थिति में योजना का लाभ देने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा के दौरान इस योजना के संबंध में यह घोषणा की गई थी की कोई भी असहाय अथवा निराश्रित परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए यह सुनिश्चित करने की दृष्टि से जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया जाएगा जो की ऐसे मरीज जिनकी चिरंजीवी पॉलिसी एक्टिव न होने पर भी उनका निशुल्क उपचार करने के लिए संबंधित चिकित्सालय को न...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय जनसुनवाई में साकार हुआ सुशासन का संकल्प: कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई से मिली आमजन को राहत

उदयपुर, 1 अप्रेल। कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता नजर आई। राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन-181 पर दर्ज परिवादों के निस्तारण के दौरान उदयपुर शहर से लेकर जिले के विभिन्न दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को कलक्टर ताराचंद मीणा ने धैर्यपूर्वक सुना और जिस भी प्रकरण में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही नजर आई, वहां सख्ती बरतने के निर्देश दिए। लगभग तीन घंटे तक चली जनसुनवाई के दौरान कलक्टर ने दो दर्जन से ज्यादा प्रकरणों को सुना और जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा भी जनसुनवाई में शामिल हु...

Read More
उदयपुर

नि:शुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण का हुआ समापन

उदयपुर । भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी एवं मोती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र मारू, विशिष्ट अतिथि नरेश यादव एवं  पवन हिरण थे। मुख्य अतिथि जितेंद्र मारु ने बच्चों को नियमित अभ्यास करने का संकल्प दिलाया साथ ही स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देकर बच्चों को प्रेरित किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नरेश यादव ने बच्चों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासित जीवन एवं सकारात्मक सोच को अपने जीवन में सदैव रखने की बात कही । कमांडो मार्शल आर्ट अकेडमी के निदेशक किशन सोनवाल ने बताया कि इस पांच दिवसीय शिविर में 38 छात्र - छात्राओं को जूडो-कराते, शारीरिक फिटनेस और योग विषय की जानकारी एवं ट्रेनिंग दी गयी। कार्यक्रम में अतिथियों

Read More
उदयपुर

भ्रष्टाचारियों पर लगाम के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन

फतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं नेशनल फास्टर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्टर माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को भ्रष्टाचार निरोधक विधेयक को पारित कराने के लिए ज्ञापन भेजा गया। नेशनल को-ऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार भारत में भ्रष्टाचार विकास की एक अवरूद्ध दीवार को खत्म करने को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनो का समुह नेशनल फास्टर कमेटी द्वारा ई-वेबीनार डिजिटल माध्यम द्वारा गत दिनों आयोजित की गई थी जिसमें विशेषज्ञों के मंथन एवं सैद्धांतिक परिवर्तन के लिए भारत से भ्रष्टाचार मुक्त के लिए विधेयक को लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित कराने का आग्रह किया गया। जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने के दौरान गिरीराज माली, जिलाअध्यक्ष शाखा उदयपुर, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम नई दिल्ली एवं उषा शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता उदयपुर आदि उपस्...

Read More
उदयपुर

बाला साहब देवरस स्मृति व्याख्यानमाला: विश्वकल्याण का भाव ही भारत का मूल विचार- भैय्याजी जोशी

उदयपुर, (विजय प्रकाश विप्लवी) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी उपाख्य भैय्याजी जोशी ने कहा कि विश्वकल्याण का भाव ही भारत का मूल विचार है और अब भारत कोई सामर्थ्यशाली बनने से कोई रोक नहीं सकता। वे गुरुवार शाम यहां सेवा भारती चिकित्सालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस की स्मृति में आयोजित व्याख्यानमाला को मुख्य वक्ता के रुप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व का मानवता, धर्म व आध्यात्म के क्षैत्र में मार्गदर्शन भारत का दायित्व है, यदि भारत में धर्म सुरक्षित नहीं रहा तो विश्व में कहीं धर्म सुरक्षित नहीं रहेगा। जोशी ने कहा कि शक्तिशाली, सामर्थ्य सम्पन्न समाज के निर्माण से संस्कृति, मूल्य व धर्म की रक्षा होगी, इसके लिये समाज को अज्ञानता से बाहर निकालकर उदासीनता व स्वकेन्द्रित भाव से ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

उदयपुर .दिल्ली में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने सम्मान से नवाजाउदयपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने महान कवयित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती पर दिल्ली में आयोजित महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह-2022 में विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर सहित 27 विभूतियों को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की अध्यक्षता में समारोह में प्रमुख अतिथि संदीप मारवाह, सुमन कुमार, ज्ञानेन्द्र रावत, प्रिया मल्लिक और माया कुलश्रेष्ठ निगम थे। जीकेसी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने स्वागत किया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रख्यात लेखिका एवं उपन्यासकार स्व. महादेवी वर्मा छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सब...

Read More
उदयपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शासन सचिव को लवीना संस्थान के अनुदान के लिए लिखा पत्र

उदयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के सुसंचालन को देखते हुए शासन सचिव,सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग जयपुर को पत्र लिखकर आदेश दिए है कि वे अनुदान का मामला देख रहे कर्मचारी को निर्देशित कर शीघ्र भुगतान की कार्यवाही करावे। पूरे कोरोनकाल में जिला में सबसे ज्यादा बीटी कॉटन के निराश्रित बालक इस होम में रहने के साथ राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ संचालन के बावजूद आज तक लवीना संस्थान को अनुदान नहीं मिल पाया है। भारत सरकार के दस सांसद व राज्य सरकार के ग्यारह विधायक द्वारा अब तक अनुदान कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जा चुका है। ...

Read More
उदयपुर

राज्यपाल को पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने पुस्तक भेंट की

उदयपुर। दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ उदयपुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती चेतना भाटी ने अपनी पुस्तिका ‘चेतना ..स्वयं की गरिमा के प्रति सजगता’ भेंट की। श्रीमती भाटी ने रविवार को यहा शिवनिवास पैलेस में राज्यपाल को महिला सुरक्षा संबंधित अपनी पुस्तिका की प्रति भेंट करते हुए इस पुस्तिका की विषयवस्तु की जानकारी दी और बताया कि इसमें उदयपुर पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधित गतिविधियों के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारियों यथा महिला हेल्पलाइन नंबर्स, व्हाट्सअप ग्रुप पोर्टल आदि का समावेश है। उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं के प्रति अपराध और उनके दंड के साथ तकनीकी सहायता टीम का विवरण भी अंकित किया गया है ताकि इसके माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कर सके। राज्यपाल ने श्रीमती भाटी की पुस्तिका और इसकी विषय...

Read More
उदयपुर

आमेटा समाज की कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर । शहर के गोगावतवाडी, चांदपोल बाहर स्थित आमेटा समाज के नोहरे में रविवार को समाज की नई कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुए ! जिसमें अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्याय, सचिव राकेश कुमार आमेटा, कोषाध्यक्ष नारायण चंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आमेटा, उप सचिव राजेंद्र नारायण आमेटा, उप कोषाध्यक्ष चतुर्भुज आमेटा चुने गए ! परामर्श व संरक्षण समिति में श्यामसुंदर व्यास चंद्रकांत आमेटा, सुरेश चंद्र, अनंत कुमार, घनश्याम लाल आमेटा, शिवशंकर, महेश प्रसाद को सम्मिलित किया गया। यह कार्यकारिणी 28 मार्च से प्रभावी होगी।

Read More
उदयपुर

निःशुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण शिविर, नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी – नागर

उदयपुर, 27 मार्च। जीवन में नियमित अभ्यास जरूरी है, चाहे पढ़ाई हो या व्यायाम अगर नियमित अभ्यास है तो सफ़लता भी निश्चित है। यह बात निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कार्तिकेय नागर ने कही, नागर शारीरिक शिक्षा विषय के विशेषज्ञ है। नागर ने महाराणा प्रताप, शिवाजी के वीरता का उदाहरण देकर बच्चों को प्रेरित किया ।भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी एवं मोती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण शिविर सेक्टर 4 स्थित विश्व संवाद केन्द्र पर प्रारम्भ हुआ, इस पांच दिवसीय शिविर में सभी आयुवर्ग के छात्र - छात्राएं एवं महिला पुरुष को जूडो-कराते, शारीरिक फिटनेस और योग विषय की जानकारी एवं ट्रेनिंग दी जा रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने की। छाजेड़ ने बताया कि शिविर पूर्ण होने के बाद 20 प्रतिभागि...

Read More
उदयपुर

भारतीय नववर्ष: घर-घर पहुंचने लगी पताकाएं

उदयपुर। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में 2 अप्रेल को नववर्ष पर उदयपुर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के निमंत्रण घर-घर पहुंचने के साथ ही अब घर-घर भगवा पताकाएं भी पहुंचने लगी हैं। नववर्ष के महत्व और शुभकामनाओं के पत्रक के साथ समिति के कार्यकर्ता भगवा पताकाएं भी वितरित कर उन्हें लगाने का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही, मंदिर-स्थानकों, चौक-चौराहों आदि सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ता भगवा पताकाएं बांध रहे हैं। भगवा पताकाएं भारतीय नववर्ष के आगमन का संदेश देती नजर आ रही हैं। समिति के महानगर संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि नववर्ष समाजोत्सव समिति केशव नगर इकाई के सहसंयोजक कुन्दन चौहान के नेतृत्व में श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्माेत्सव समारोह समिति कार्यकर्ताओं ने बड़ा बाजार, घण्टाघर, मोती चौहट्टा, हरबेनजी का खुर्रा, हाथीपोल चौराहे पर भगवा पताकाएं लगाईं। समिति के सदस्य अजीत हिलोरिया, घ...

Read More
उदयपुर

राजस्थान आदिवासी महासभा का स्नेह मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न

उदयपुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से राजस्थान आदिवासी महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला होली स्नेह मिलन समारोह नहीं किया जा सका था। अब जबकि कोविड-19 के केसों में भारी गिरावट व सरकार द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार आदिवासी महासभा द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी मेंबर एवं पूर्व मंत्री श्री रघुवीर मीणा, विशिष्ट अतिथि विवेक कटारा-एआईसीसी मेंबर, श्री भगवतीलाल रोत, पूर्व जिला प्रमुख जिला डूंगरपुर, श्री गंगा राम मीणा, प्रधान जयसमंद, मौजूद रहे । इस अवसर पर श्री रघुवीर मीणा द्वारा आदिवासी समाज के अधिकारी, कर्मचारी समाजसेवी व सदस्यों से कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन सेसमाज एकता स्थापित होती है एवं आज के समय जो समाज एकजुट है वे विकास की धारा के साथ चल रहे है श्री मीणा ने बताया कि उदयपुर के महाराणा ...

Read More
उदयपुर

श्री लज्जाशंकर नागदा विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर संरक्षक मनोनित

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष पं. त्रिभुवननाथ व्यास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विफा जिलाध्यक्ष श्री हिम्मतलाल नागदा ने प्रदेशाध्यक्ष श्री के.के.शर्मा की सहमति से श्री लज्जाशंकर नागदा को विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर का संरक्षक मनोनित किया । ...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर ने लॉन्च किया बिजनेस रिव्यू मैगजीन का दूसरा संस्करण

देश की एकमात्र ऐसी मैनेजमेंट मैगजीन जिसका संचालन आईआईएम द्वारा किया जा रहापत्रिका का यह अंक ‘सप्लाई चेन मैनेजमेंट-द बिग पिक्चर टू एफिशिएंसी’ पर है केंद्रितउदयपुर- भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर ने आज अपनी द्विवार्षिक आईआईएमयू बिजनेस रिव्यू पत्रिका के दूसरे अंक को लॉन्च किया। इस पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य प्रेक्टिशनर्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, प्रभाव छोड़ने में सक्षम रिसर्च को सुलभ बनाना और उन्हें विशेषज्ञों के ऐसे विशिष्ट ज्ञान से रूबरू कराना है, जिसे मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए मूल्यवान माना जाता है।मैगजीन के दूसरे अंक में सप्लाई चेन मैनेजमेंट (एससीएम) से संबंधित आलेख शामिल किए गए हैं। साथ ही इस संबंध में विशेषज्ञों के विचार भी लिए गए हैं, जिनमें सप्लाई चेन को बेहतर तरीके से मैनेज करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसके अलावा, भविष्य के कारोबारों पर सप्लाई चेन मैनेजम...

Read More
उदयपुर

निमंत्रण के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान, सब तरफ नववर्ष अभिनंदन का अभियान

उदयपुर। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 के आगमन पर चैत्र प्रतिपदा 2 अप्रेल को उदयपुर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के लिए शनिवार को जैसे ही समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं की टोली शोभायात्रा मार्ग पर शहरवासियों को निमंत्रण देने निकली तो निमंत्रण के साथ नववर्ष की शुभकामनाओं का दौर भी चल पड़ा। जैसे ही कार्यकर्ता पीले चावल देकर शोभायात्रा में पधारने का आग्रह करते, शहरवासी भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शोभायात्रा में सहभाग पर सहमति प्रदान करते। शहरवासियों ने कहा कि भारतीय नववर्ष हम सभी का नववर्ष है, इसे उत्सव के रूप में मनाया ही जाना चाहिए और इस बार पूरा शहर इसे लेकर उत्साहित है। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि विभिन्न समाज-संगठनों के वरिष्ठजनों के साथ समिति के कार्यकर्ता शाम 5 बजे नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में एकत्र हुए। कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे...

Read More
उदयपुर

देलवाड़ा जैन सोसायटी उदयपुर के पामेचा बने अध्यक्ष तो मेहता बने सचिव

उदयपुर, देलवाड़ा जैन सोसाइटी, उदयपुर के होली मिलन कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी  का गठन हुआ, जिसमें सेवा निवृत बैंक अधिकारी राजेन्द्र पामेचा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पामेचा ने कहा की सोसाइटी का मूल उद्देश्य सामजिक उत्थान ही एक मात्रलक्ष्य है को प्राप्त करने के लिये सोसाइटी से जुडे परिवारो को एक स्नेह सूत्र में बाँधने की शपथ ली तथा उनके माध्यम से सर्व समाज के उत्थान का संकल्प जताया।  नवीन कार्यकारिणी घोषणा- राजेन्द्र पामेचा को अध्यक्ष, रमेश मेहता को महामंत्री, हिम्मत बडाला एवं अशोक खेतपालिया को उपाध्यक्ष, बंशीलाल चवाण को मंत्री, अशोक छाजेड को कोषाध्यक्ष, रमेश मेहता को संगठनमंत्री, गजेन्द्र कटारिया को कार्यक्रम प्रभारी, अनिल लोढ़ा को समाज सेवा प्रभारी, रोशन लाल माण्डावत को संयोजक, अजय लोढ़ा को...

Read More