उदयपुर 1 मई। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। एडीएम (नगर) उदयपुर प्रभा गौतम ने जिले के समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक नियत किया है। यह आदेश समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार रहेगा। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम यथावत रहेगा। ...
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर. स्वास्थ्य सेवाओं एवम् दिव्यांग व सिलिकोसिस प्रमाणीकरण जैसी सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर निवास के नजदीक उपलब्ध कराने खातिर चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य मेलो की कड़ी में आज वल्लभनगर एवम् ऋषभदेव उपखंड में मेलो का आयोजन किया गया। पंचायत समिति वल्लभनगर पर आयोजित मेले में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की सेवाओं को अपने निवास के नजदीक मिलती देख ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी। मेले का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रीति शक्तावत ने किया। उन्होंने मेले का भ्रमण कर चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की वल्लभनगर में आयोजित मेले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 948 मरीजों को उपचार हेतु पंजीकृत किया गया। स्...
Read Moreकलक्टर ने किया बाकी वन खंड और आर्मी एरिया का दौरा, दावानल को काबू में पाने किए प्रयासों की ली जानकारी, आर्मी एरिया में लगी आग को बुझाने फिर आया वायुसेना का हेलिकॉप्टर
उदयपुर। जिले के वन क्षेत्रों में दावानल लगने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ सैन्य लवाजमा भी इस दावानल को काबू में पाने के प्रयासों में लगातार लगा हुआ है। बुधवार व गुरुवार को भी शहर से सटे वन क्षेत्रों में आग लगी जिसमें से बाकी वन खंड की आग को तो काबू में कर लिया गया वहीं आर्मी एरिया में लगी आग पर काबू पाने हेलिकॉप्टर की सेवाएं मांगी गई हैं। आज अपराह्न में कलक्टर ताराचंद मीणा ने बाकी वन खंड का दौरा किया और यहां पर बुधवार को लगी आग पर काबू में किए जाने के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी और एसीएफ के.एल. शर्मा ने वन विभागीय कार्मिकों द्वारा आग बुझाने के लिए दिनभर की मशक्कत के बारे में बताया। कलक्टर मीणा खुद ने एक ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर फैले वन क्षेत्र और बुझाई गई आग के बारे में जानकारी लेकर आग लगने की भावी संभावनाओं पर विभागीय अधि...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु उदयपुर मुख्यालय एवं तहसीलों पर स्थित न्यायालयों पर बैचांे का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरण रखे जा सकते हैं। इनमें प्री-लिटिगेशन प्रकरण में धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित (अशमनीय के अलावा प्रकरण), भरण-पोषण से संबंधित प्रकरण, राजस्व विवाद, पैमाइश एवं डिवीजन ऑफ होल्डिंग सहित, सिविल विवाद, सर्विस मैटर्स, उपभोक्ता विवाद, अन्य राजीनामा योग्य विवाद (जो अन्य अधिकरणों/आयोगों/मंचो/आथॉरिटी/प्राधिकारियों के क्षेत्राधिकार संबंध...
Read Moreग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कहा – जो योजना जिसके लिए बनी है, उस तक पहुंचे, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करें
उदयपुर । प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने कहा है कि समस्त विभागीय अधिकारी यह ध्यान में रखें कि जो योजना जिसके लिए बनी है, वह उस तक हर हाल में पहुंचे तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी स्तर पर न होने पाए तभी हम सर्वतोमुखी विकास का सरकार का संकल्प साकार कर पाएंगे। केबिनेट मंत्री मीणा बुधवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़े विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा, ऐसे में ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जावें। इस मौके उन्होंने अधिकारियों से जलग्रहण, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प...
Read Moreउदयपुर । विप्र फाउंडेशन उदयपुर शहर अध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास ने बताया कि हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित श्रीमद् वल्लभाचार्य पार्क हिरण मगरी सेक्टर नंबर 11 उदयपुर में भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। उक्त पार्क में जहां गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं वहीं दूसरी ओर प्रतिमा के सम्मुख मिट्टी की गाड़ी खाली की हुई है ।बाउंड्री वालों पर रंग रोगन नहीं है दीवारे टूटी पड़ी है। लाइटें बंद पड़ी है और रात को असामाजिक तत्व वहां बैठकर शराब सेवन करते है। गार्डन की घास भी बड़ी हो गई है पेड़ पौधे सूख रहे हैं। विप्र फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल जब उक्त पार्क का निरीक्षण करने गया तब पार्क की दुर्दशा देख नगर निगम के प्रति भयंकर रोष प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में श्री श्याम सुंदर मोड, श्री गोविंद पालीवाल, श्री हरीश आर्य, श्री ओमप्रकाश नंदवाना, त्रिभुवन नाथ व्यास ,भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ...
Read Moreमिड-डे-मिल में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने पर कलक्टर ने जताई नाराजगी कहा-असंवैधानिक कार्य करवाने पर होगी सख्त कार्यवाही
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में मिड-डे-मिल कार्यक्रम के तहत कतिपय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के अनुचित सहयोग लेने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्थाप्रधानों और मिड-डे-मिल प्रभारियों को चेतावनी जारी की है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा ने बताया कि कुछ विद्यालयों में पोषाहार तैयारी, वितरण व अन्य कार्यों में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने की शिकायतें प्राप्त हुई है। इस संबंध में कलक्टर की सख्त हिदायत के बाद विद्यालयों को विद्यार्थियों का सहयोग नहीं लेने के निर्देश दिए है और कहा है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मिड-डे-मिल के कार्यों के संपादन में विद्यार्थियों का सहयोग लेना असंवैधानिक है। आमेटा ने बताया कि सभी पीईईओ व प्रधानाध्यापकों को ऐसे अनुचित कार्य छात्र-छात्राओं से न करवाने एवं समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। साथ ही यह भी स...
Read Moreउदयपुर। जिला प्रशासन एवं राजस्थान पत्रिका के साथ स्वयंसेवी संस्था के संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन फास्टर ने ग्रामीण को समस्या का संवाद कार्यक्रम अपने विचार रखे। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने सरकार ये संवाद में जन कल्याण योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करने पर जोर दिया ताकि आम गरीब को सुविधा का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत द्वारा आबादी क्षेत्र के पट्टे को ऑनलाइन करने की मांग की। जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण चेतना रथ यात्रा मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करना। सीएसआर फंड स्थानीय स्तर पर लगाना, इसलिए जिला पर्यावरण समिति को नोडल एजेंसी नियुक्त की जाए। प्लास्टिक कैरी एक एक ज्वलंत समस्या का निराकरण पुर्व स्थाई व्यवस्था कर पॉलिथीन निर्माण के प्लांट पर रोक लगाया जाए। नवीन शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा के तहत कक्षा आठ से एक ऐच्छिक विषय के रूप में चालु करें ताकि स्नातक तक अपना स्वयं का उ...
Read Moreएम्स जोधपुर और एस्ट्राजेनेका इंडिया के सहयोग से इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर (आईएसएचआईसी) ने डायबिटीज मैनेजमेंट में नर्सेज के अपस्किलिंग प्रोग्राम की शुरुआत की
राजस्थान. स्वीडिश ट्रेड कमिश्नर ऑफिस, एम्स नई दिल्ली और एम्स जोधपुर के बीच साझेदारी के साथ गठित इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर ने ‘स्किल फॉर स्केल’ प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह एक ऐसी ई-लर्निंग पहल है, जिसके माध्यम से नर्सेज को व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने की तैयारी की गई है, ताकि वे गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन के लिए रोगियों की देखभाल से संबंधित नवीनतम तरीकों को अपना सकें। यह कार्यक्रम एम्स जोधपुर द्वारा प्रमाणित है और स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा समर्थित है और इसके तहत देश भर के नर्सेज को निशुल्क पंजीकरण करने और अपनी सुविधा के अनुसार सीखने का अवसर मिलेगा।इस प्रोग्राम के पहले चरण में एनपीसीडीसीएस के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एनसीडी डोमेन के भीतर उपलब्ध विविध संसाधनों से निर्मित विश्व स्तरीय व्यापक पाठ्यक्रम पर आधारित डायबिटीज मैनेजमेंट, इस रोग की रोकथाम औ...
Read Moreउदयपुर। भगवान श्री परशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति एवं विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जयंति हेतु स्थानीय सुरजपोल स्थित निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, उदयपुर पर अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन विधायक श्री धर्मनारायण जोशी द्वारा किया गया तत्पश्चात् कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया जिसमें बैठक की अध्यक्षता विफा के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा थे विशिष्ठ अतिथि विफा युवा प्रकोष्ठ के नरेन्द्र पालीवाल, निम्बार्क कॉलेज के प्राचार्य डी.एन नागदा, लक्ष्मीकान्त जोशी, हिम्मतलाल नागदा थे । बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा के संयोजक नरेन्द्र पालीवाल व सह संयोजक राजकुमार मेनारिया होगें, दुपहिया वाहन रैली के संयोजक सुनिल शर्मा व सह संयोजक जसपाल नागदा होगें । इस अवसर पर विफा के प्रदेश अध्यक्ष व आयोजन समिति के मुख्य संयोजक के.के. शर्मा ने बताया कि प...
Read Moreभगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय कार्यक्रम के आगाज के तहत प्रथम पूज्य. श्री बोहरागणेशजी को पीले चावल अर्पित कर दिया न्यौता
उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन (महिला शाखा) उदयपुर द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय कार्यक्रम को भव्यतम सफलता हेतु प्रथम पूज्य. श्री बोहरा गणेश जी को पीले चावल, कार्यक्रम पत्रिका अर्पित कार्यक्रम की सफलता हेतु न्यौता देकर भजन की प्रस्तुतियां दी गई तत्पश्चात् महिला प्रकोष्ठ द्वारा आस पास के क्षैत्र में निमंत्रण पत्रक वितरित कर पांच दिवसीय कार्यक्रमों में आने हेतु निवेदन किया गया । इस अवसर पर पंडित जी श्री खेमराज जोशी ने फाउण्डेशन की द्वारा पूजा अर्चना करवा श्री बोहरा गणेश जी मंदिर के पास स्थित ब्रह्म समाज के परिवारो को पांच दिवसीय कार्यक्रम का पत्र व पीले चावल देकर जन सम्पर्क किया गया । इस अवसर पर विप्र समाज की श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती संगीता व्यास, श्रीमती चन्दा औदिच्य, श्रीमती चन्द्रकान्ता मेनारिया, श्रीमती नागदा, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती शश...
Read Moreभगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय तैयारियों को लेकर विप्र महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन (महिला शाखा) उदयपुर द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय विभिन्न आयोजनों को लेकर बैठक स्थान निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुरजपोल, पर आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती संगीता व्यास ने की मुख्य अतिथि विफा के प्रदेश महासचिव श्री लक्ष्मीकान्त जोशी थे व विशिष्ठ अतिथि विफा के जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, सत्यनारायण पालीवाल, श्रीमती कुसुम शर्मा व श्रीमती अर्चना शर्मा श्रीमती इंदिरा राजपुरोहित थे । इस अवसर पर बैठक में शहर के विभिन्न मौहल्लो में घर घर विप्र परिवारो में जाकर पीले चावल पत्रक देने निमंत्रित करने हेतु टीम बनाई गई जो घर घर जाकर परशुराम जयंति के समस्त आयोजनो, शोभायात्रो में सपरिवार सहित पधार कर समस्त आयोजनो को सफल बनाने हेतु सभी को निमंत्रित करने का निर्णय लिया गया । बैठक में दुपहिया वाहन रैली में बढ चढ कर हिस्सा लेने हेतु मह...
Read Moreउदयपुर । लविना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना में निवासरत बीटी कॉटन के निराश्रित बालको हेतु एक बार फिर से हाकम ने दिखाई सवेंदनशीलता। संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया के अनुसार होम को प्रारंभ से आज तक अनुदान नहीं मिलने से जिला कलेक्टर साब बालको का राशन का खर्च तो उठा ही रहे है। परंतु अभी बालको के शौचालय के दोनो सेफ्टी टेंक भर जाने पर बालको की आपात सेवा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर साब द्वारा नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ को आदेशित कर स्वयं के खर्च से सेफ़्टी टेंक खाली कराने का जिम्मा उठाया है। जिसके लिए होम के सभी बालको द्वारा भी खुशी जाहिर करते हुए श्रीमान कलेक्टर साब के लिए दुआए प्रकट करते हुए आभार जताया। फीटर जगदीश माली द्वारा होम के सभी शौचालय की व्यवस्था को सुचारू किया गया। नगरनिगम की टीम में एईएन सत्यनारायण जी के नेतृत्व देवनारायण, शंकर व विक्की छ...
Read Moreउदयपुर । राजराजेश्वर भगवान विप्र कुल गौरव 1008 श्री परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में आगमी 30 अप्रेल को रक्तदान और 1 मई को होने वाली फतेह स्कूल से शोभायात्रा, को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की निंबार्क महाविद्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे सभी समाजजन को किस तरह परशुराम जयंती समारोह को और भव्य बना सके इसपर चर्चा हुई, बैठक में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रिय सरक्षक धर्मनारायण जोशी, विफा के प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा, वीसीसीआई के राष्ट्री महासचिव कृष्णकान्त शर्मा महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, महामंत्री सुनिल कुमार शर्मा, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, पूर्णाशकर जी नागदा-अध्यक्ष सौलह खेडा, हिम्मत नागदा, त्रिभुवन व्यास, प्रदेश आई टी संयोजक मोहित सनाढ्य, केशव व्यास, सुरेश शर्मा, राकेश जोशी, भुपेंद्र शर्मा, कलडवास एसोसियन ...
Read Moreउदयपुर, 20 अप्रेल। परिवहन विभाग के आदेशानुसार ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से वाहनों के इच्छित पंजीयन क्रमांक प्रक्रिया में नई सीरीज में आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहन की नवीन सीरीज आरजे 27 एएल तथा गैर परिवहन यान (चार पहिया-5 सीट तक) की नवीन सीरीज आरजे 27 सीक्यू व गैर परिवहन यान (चार पहिया 5 सीट से अधिक) की नवीन सीरीज आरजे 27 यूजी रखी गई है। डीटीओ ने बताया कि इच्छित पंजीयन क्रमांक प्राप्त करने के लिए कोई भी वाहन स्वामी परिवहन सेवा के ई-ऑक्शन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। नवीन सीरीज में पंजीयन क्रमांक 0001 से 9999 तक आवेदन किया जा सकता है।
Read Moreउदयपुर, 18 अप्रेल। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रेल को उदयपुर जिले के 17 ब्लॉक के 69 केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में उदयपुर जिले के कुल 18 हजार 100 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन सीबीएसई, दिल्ली करवाएगा। 2 घण्टे की परीक्षा में 80 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में भाषा और गणित के 25-25 और मानसिक योग्यता के 50 अंक निर्धारित हैं। कुल 100 अंकों का पेपर होगा। प्रवेश पत्र यहां से करे डाउनलोड नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली के प्राचार्य डॉ. महबूब अली ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात जिस स्कूल में बच्चे 5वीं कक्षा में सत्र 2021-22 में पढ़ रहा था उस स्कूल के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर उस प्रवेश पत्र पर होने चाहिए और यह प्रवेश पत्र परीक्षा के दिन परीक्षा केन्...
Read Moreआग पर दो राउंड में पानी का किया छिड़काव, कुछ हिस्से में आग को बुझाया मंगलवार को भी जारी रहेगा एयरफोर्स हेलीकॉप्टर का ऑपरेशन उदयपुर, 18 अप्रेल/लेकसिटी के सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में लगी आग को काबू में करने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम के साथ एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने भी मशक्कत की। वन क्षेत्र की आग को बुझाने के लिए कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर शाम को फलौदी से एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर भी पहुंचा और इसने दो राउंड पानी का छिड़काव किया तथा वन क्षेत्र के कुछ हिस्से में लगी आग को बुझाया। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने बड़ी झील से पानी भरकर दो बार बड़ी क्षेत्र की ओर लगी आग पर पानी का छिड़काव किया। इस हेलीकॉप्टर में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व डीएफओ डॉ. अजीत ऊंचोई भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र में लगी आग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इधर, शाम को अंधेरा होने के बाद हेलीकॉप्...
Read Moreउदयपुर । खेरोदा थाना क्षैत्र के नेश्नल हाईवे मेनार माॅल में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुसरे गाडी के खलासी को मोत हो गई। हेड कास्टेबल नरेन्द्रसिंह चैहान ने बताया कि रात्री की दो बजे के करीब एक मिनी ट्रक कोटा से उदयपुर आ रही थी कि नेशनल हाईवे मेनार माॅल मे मिनी ट्रक का टायर फट गया था। जिसे 407 मिनी ट्रक के खलासी कानपुर (जावरमाइन्स) थाना टिडी निवासी प्यारेलाल पिता धर्मा मीणा उम्र 20 वर्ष गाडी से निचे उतर कर गाडी का टायर देख रहा था कि अचानक पिछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी सुचना ट्रक डाईवर अजित मीणा ने आकर थाने में दी। जिस पर खेरोदा पुलिस जाप्ता मोके पर पहुचा एवं लाश को खेरोदा सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनो के सुपुर्द की गई।
Read Moreफतहनगर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने शनिवार को उदयपुर टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। समारोह में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत आदि ने भी सानिध्य प्रदान किया। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से चौहान का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा ने भी श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर चौहान का अभिनंदन किया।
Read Moreऋषभदेव । नाले में किशोरी का शव मिलने से यहां सनसनी फैल गयी । सूचना पर मौके पर पहुंची ऋषभदेव पुलिस । पुलिस ने ऋषभदेव CHC पहुंचाया शव । मृतका की पहचान जीवन निवासी पिपली अ के रूप में हुई। सम्भवतः हत्या करके फेंका गया है शव । हालांकि पुलिस जांच के बाद होगा मामले का खुलासा ।
Read More