मावली. राज्य सरकार के आदेशानुसार एवं निर्देशानुसार आज दिनांक 19.12.2022 को राज्य सरकार की विभिन्न फलेगशिफ योजनाओ के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई जिसमे दिनांक 19.12.2022 से 25.12.2022 तक सुशासन पखवाडा मनाया जाने के सम्बंध चर्चा की गई। राज्य सरकार के आदेशानुसार सुशासन पखवाडा मे ग्राम सभाओ का आयोजन किया जायेगा। जिसमे समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयों द्वारा सरकार की फलेगशिफ योजनाओ के बारे में बताया जायेगा। इसके अन्तर्गत एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन ग्राम पंचायत थामला मे दिनांक 20.12.2022 को किया जायेगा जिसमे प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक केम्प के रूप में आयोजित किया जायेगा। जिसमे सरकार की समस्त फलेगशिफ योजनाओ के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी एवं योजनाओ से सम्बंधित परिवादो का मौके पर निस्तारण किया जायेगा। साथ ही इस " अवसर पर मावली उपखण्ड मे " नशा मुक्त मावली अभियान चलाया जाकर राजकीय माध्यमिक एवं उ...
Read MoreCategory: मावली
फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरताणा में कार्यरत व्याख्याता शंकर मीणा द्वारा विद्यालय के बालक-बालिकाओं को स्वेटर वितरण किया गया। विद्यालय के जरूरतमंद 80 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद सुथार, कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रहलाद खोरवाल,प्राणजीवन पालीवाल व अन्य स्टाफ साथी मौजूद रहे। ...
Read Moreफतहनगर। ईंटाली निवासी भाजपा पदाधिकारी मधुसूदन पारीक की माता एवं सेवा निवृत्त शिक्षक नन्दलालजी व्यास की धर्म पत्नी श्रीमती बदाम बाई का 11 दिसम्बर को स्वर्गवास हो गया। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को दुःख सहने करने की शक्ति प्रदान करें।
Read Moreमावली. श्रीमाली के मावली पहुंचने पर मावली चौराहे पर मावली के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता ओम चेचाणी और ब्लॉक कांग्रेस मावली व खेमली के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक वैष्णव और मांगी लाल मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के नेतागण व कार्यकर्ताओं ने श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी,उपरणा और मालाएं पहना कर स्वागत किया। लम्बे अरसे बाद मावली क्षेत्र को मंत्री पद मिला,उसके लिए आपस में बधाइयां देते हुए आतिशबाजी की। स्वागतकर्ताओं में शिक्षक नेता श्याम लाल आमेटा,पंचायत समिति सदस्य नटवर गुर्जर,सरपंच भूपेन्द्र गुर्जर, नुरड़ा सरपंच मनोहर गुर्जर,बसंत त्रिपाठी,शंकर जीणावत,मदन त्रिपाठी, राजेन्द्र गोखरू,नाथुदास वैष्णव, बंशीदास वैष्णव,अतीक भाई, अकरम मेवाती,हीरा लाल खटीक,मोबिन मुन्शी खान,रमेश प्रजापत और प्रकाश मेहरा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Moreफतहनगर। कुंचोली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के 125 स्कूली बच्चों को आज स्वेटर वितरण किया गया। स्वेटर विद्यालय के शिक्षक कौशलेंद्रसिंह की ओर से वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार थे जबकि अध्यक्षता फलीचड़ा पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार बडाला ने कह। इस अवसर पर सरपंच छोगालाल जाट, समाजसेवी सोहनलाल गायरी, देवीलाल गायरी, प्रधानाध्यापक गौतम सेजवाल, पंचायत क्षेत्र के शिक्षक लहरी लाल जाट,देवीलाल जाट ,प्रेमसिंह, विद्यालय स्टाफ की श्रीमती प्रेम व्यास, श्रीमती अन्नू यादव मौजूद थे। संचालन शारीरिक शिक्षक घनश्याम मेघवाल ने किया। अंत में शिक्षक कौशलेंद्रसिंह का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Read Moreफतहनगर। स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल जवानजी का खेड़ा (मावली) में चल रहे छः दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण का षनिवार को समापन किया गया। दक्ष प्रशिक्षक कल्पना शर्मा, सरिता कुमारी, सारिका जोशी, लक्ष्मी मीणा, सीमा चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के हमले तथा चाकू वार होने पर बचने के गुर सिखाए। शारीरिक शिक्षक सुनील कोठारी ने योग से विभिन्न रोगों के उपचार बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ंएसीबीईओ मोहम्मद अंसार काजी ने की जबकि मुख्य अतिथि राजकीय मॉडल स्कूल मावली के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार थे। शिविर प्रभारी सोहन लाल बुनकर, व्यवस्थापक महेश विजयवर्गीय,भूपेंद्र सेनी तथा भगवत प्रसाद उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा ने शुक्रवार को फतहनगर क्षेत्र में प्रवेश किया। विभिन्न गांवो में इस यात्रा के तहत आयोजित सभाओं में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए सरकार को जमकर कोसा। जन आक्रोश यात्रा लदानी,वासनी,चंगेड़ी,खेमपुर,आमली, बड़गांव,ईंटाली एवं ढूंढिया पहुंची। इन गांवों में जन आक्रोश यात्रा में शामिल विधायक समेत अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। सभी जगह सभाएं आयोजित की गयी। वक्ताओं ने इन सभाओं में प्रदेश की कां्रगेस सरकार को जमकर कोसा तथा कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है तथा भय,भ्रष्टाचार एवं अत्याचार बढ़े हैं। नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनावों में इस सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। रथयात्रा 4 व 5 दिसम्बर को डबोक मण्डल के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। 6 व 7 दिसम्बर ...
Read Moreफतहनगर। फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार नेशनल युथ पार्लियामेंट ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में मानव अधिकारों के हनन की रोकथाम के लिए लेख,कविता, स्लोगन आदि के जरिए विचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता निःशुल्क है। घर बैठे लेख लिखकर सोशल मीडिया ग्रुप पर प्रेषित किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी को श्रेष्ठ मानव रत्न शिरोमणि सम्मान से अलंकृत कर सम्मान पत्र को डिजिटल माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। चयनित लेख का राष्ट्रीय पुस्तक मानवाधिकार का एक सच में प्रकाशित कर मानव अधिकार हनन की रोकथाम हेतु सरकार को प्रेषित किया जाएगा। ...
Read Moreफतहनगर। ग्राम पंचायत ईंटाली के राजस्व गांव चायला खेड़ा में शमशान की चार दीवारी का आज शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भरत कुमार मेनारिया, वार्ड पंच भेरूलाल गाडरी, शांतिलाल जणवा, मनीराम जणवा, लक्ष्मीलाल जणवा सहित गांव के कई व्यक्ति उपस्थित थे। गांव में काफी दिनों से शमशान की चारदीवारी नहीं होने से यहां पर वृक्षारोपण का कार्य प्रभावित हो रहा था। गर्मी के दिनों में छाया के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। चारदीवारी का निर्माण हो जाने के बाद पौधारोपण भी हो सकेगा तथा इससे शमशान का लुक भी बदल जाएगा।
Read Moreफतहनगर। ईंटाली के खेल प्रेमियों के लिए नया साल खुश खबरी लेकर आने वाला है। यह खुश खबरी खैल मैदान के रूप में मिलेगी। बताया गया कि यहां के राजकीय निरंजननाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के नाम से खेल मैदान पर अभी करीबन 2800000 की लागत से नवीन निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें ट्रेक निर्माण, बास्केटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट ग्राउंड पिच सहित एवं पूरे खेल मैदान की तारबंदी कराए जाने का प्रावधान है। ज्ञात रहे के ईंटाली गांव में कबड्डी,खो-खो,वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेलों में करीबन 400 खिलाड़ी हैं। वालीबॉल,कबड्डी, खो-खो में गांव के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। हाल ही में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में 8 बालिकाओं का खो-खो में चयन राज्य स्तर पर हुआ वहीं एक खिलाड़ी का वॉलीबॉल में चयन हुआ। ज्ञात रहे कि ईंटाली स्कूल में शारीरिक शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है। सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया ने बताया कि ...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखण्ड के ईंटाली ग्राम पंचायत स्थित आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे चिकित्सक का स्थानान्तरण हो जाने से ईंटाली समेत आस पास के गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईंटाली पर कार्यरत डॉ. मनीष कुमार चौधरी का स्थानांतरण हो जाने के बाद ईंटाली एवं आस पास के 15 से 20 छोटे बड़े गांवों के मरीज परेशानी का सामना कर रहे हैं। अस्पताल में फार्मासिस्ट का पद पहले से ही रिक्त पड़ा हुआ है। चिकित्सक के नहीं होने से मरीजों को यहां से 20 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संनवाड़ जाना पड़ रहा हैर्। इंटाली,चायला खेड़ा, बड़गांव, सेगड़िया, डांगीखेड़ा, उदाखेड़ा, मन्नाखेड़ा, रोहिडा,भीला खेड़ा, जोधाणा सहित के चित्तौड जिले की भूपालसागर पंचायत समिति एवं वल्लभनगर तहसील के कुछ गांव वाले भी इलाज के लिए ईंटाली पर ही निर्भर हैं। चुंडावत खेड़ी, आमली, ढूढीया, ...
Read Moreफतहनगर। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के आज राजस्थान में प्रवेश के बाद उसमें शामिल होने के लिए मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता झालावाड़ के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं को आज मावली ब्लॉक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक वैष्णव,धुणीमाता सरपंच नरेश मेघवाल,नामरी के पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह राणावत,पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल जाट,इंटक नेता शंकर लाल गायरी,मांगीलाल प्रजापत,युवा नेता शांतिलाल डांगी के नेतृत्व में मावली के पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्करलाल डांगी ने हरी झंडी दिखा कर डबोक से झालावाड़ के लिए रवाना किया। जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ता 2 बसों से रवाना हुए। ...
Read Moreमावली. सोमवार को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण एवं वार्षिक अधिवेशन रा उ मा वि मावली जंक्शन परिसर हॉल में प्रातः 11 बजे श्री प्रमोद कुमार सुथार सीबीईओ के निर्देशन एवं एसीबीईओ प्रथम श्री प्रकाश चंद्र चौधरी व संदर्भ व्यक्ति श्री सोहन लाल बुनकर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दक्ष प्रशिक्षक एसीबीईओ प्रथम श्री प्रकाश चंद्र चौधरी ने निजी विद्यालयों के 25% नि: शुल्क प्रवेश सम्बन्धी जानकारी देते हुए सत्यापन के दौहरान आवश्यक समस्त गतिविधियों/ जॉंच के चरणों पर समझाया गया। संचालन जगदिश चंद्र पालीवाल ने किया। अतिथियों का तिलक,माला, उपरणा पहना कर स्वागत स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा किया गया। मावली ब्लॉक के आमंत्रित स्काउट गाइड वार्षिक अधिवेशन सदस्य, एसीबीईओ द्वितीय, आशीष कुमावत सहायक लेखाधिकारी, चुन्नी लाल अहीर, भगवत प्रसाद बुनकर, द्वारकेश जोशी उपस्थित रहे। एसीबीईओ द्वितीय ने स्काउट गाइड में रूचि रखने एवं अपने...
Read Moreउदयपुर, 2 नवंबर। शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति व पुरातत्व विभाग के मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला गुरुवार 3 नवंबर की सुबह 5.15 बजे रेल से मावली पहुंचेंगे तथा यहां से 5.30 बजे सड़क मार्ग से नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे नाथद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर 4 नवंबर की सुबह 9.45 बजे उदयपुर पहुंचेंगे तथा 10.45 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। ...
Read More(मधुसूदन पारीक)। ईंटाली। मावली तहसील के ईंटाली गांव में बुधवार को रात्रि 8.30 बजे भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में अन्नकूट का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर को भव्य रोशनी से सजाया गया एवं 51 किलो फूलों से मंदिर में आकर्षक सज्जा की गई। इस दौरान दर्शन करने वालों का तांता लग गया। इसके बाद भगवान को मालपुए का भोग लगाया एवं अन्नकूट के दौरान उपयोग में ली जाने वाली चावल और चंवला का भगवान को गांव के पंच पटेल पटवारियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान को श्रृंगार धराया गया। मनोहारी श्रृंगार के दर्शन पाकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में ढोल और मादल के वाद्य यंत्रों की धुन पर गांव के बड़े बुजुर्ग, युवा मंदिर के प्रांगण में मंत्र मुक्त होकर नाचते दिखे वहीं भगवान की चांदी की छड़ी हाथ में लेकर लक्ष्मी नारायण ...
Read More(मधुसूदन पारीक) ईंटाली। ईंटाली में दीपावली महोत्सव के तहत बुधवार को प्रातः 7.30 बजे दो बैल गाड़ी एवं एक ट्रेक्टर गन्ने का अन्नकूट लूटा गया। वर्षों से चली आ रही इस परम्परा के लिए भूरालाल खारोल द्वारा दो गाड़ी गन्ना एवं मुकुटराम मेनारिया द्वारा एक ट्रेक्टर गन्ना मुहैया करवाया गया। गन्ना लूटने के इस अनूठे आयोजन में ईंटाली समेत आस पास के गांवों के लोग भी पहुंचे। महिलाओं ने भी गन्ना लूटने की इस परम्परा में पूरा साथ दिया। ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के इंटाली में दीपावली पर लगने वाले अन्नकूट महोत्सव को लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज बैठक का आयोजन किया गया। इसी के तहत गांव में साफ सफाई एवं लाइट व्यवस्था हेतु गांव के मुख्य मार्ग में साफ-सफाई की जा रही है। लाइट व्यवस्था भी सुचारू करने के लिए विद्युतकर्मी काम कर रहे हैं। प्रति वर्ष दो दिवसीय होने वाला यह कार्यक्रम इस बार तीन दिवसीय होगा। दीपावली के बाद ग्रहण होने से अन्नकूट 1 दिन आगे हैं। अन्नकूट के दिन प्रातः 8 बजे गन्ने का अन्नकूट लूटा जाता है जो कि प्रातः लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में होता है। गांव के हर व्यक्ति, समुदाय के व्यक्ति भगवान का प्रसाद मानकर गन्ना ले जाते हैं। उसके बाद में दिन भर बैलों को सजाने संवारने का काम किया जाता है। इसी दौरान गांव में लगी दुकानों पर चहल पहल देखी जा सकती हैं। शाम 4बजे चारभुजा मंदिर प्रांगण में सामूहिक बेल पूजन किया जाता है ए...
Read Moreमावली. भाजपा मावली मण्डल एवं भाजयुमो मावली द्वारा पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजन मावली विद्यायक निवास पर सम्पन्न हुआ। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जनसंघी रामचंद्र सोनी ने की । मुख्य अतिथि मावली पंचायत समिति के पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल पालीवाल थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ द्वारा दीनदयाल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।क्रायक्रम में भाजपा महामंत्री गोपीलाल चौबीसा ने कार्यकर्ताओं को अपने उद्बोधन में दीनदयाल जी के जीवन के बारे में बताया । पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल पालीवाल ने कार्यकर्ताओं को दीनदयाल जी के विचारों को जीवन मे उतारकर संगठन का काम करने का आह्वान किया।भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में युवा साथियो को संगठन का काम पूर्ण निष्ठा एवम समर्पण से करने का आह्वान किया।साथ ही दीनदयाल ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में नो बेग डे पर चौथे शनिवार को आज “मैं बनूंगा वैज्ञानिक” थीम पर 5 ग्रुपों में वैज्ञानिक बनने का कार्य संपन्न हुआ। अंतिम दो कालांशों में कक्षा 3-4 केछात्रों द्वारा गवरी नाटक के रूप में ”मैं बनूंगा वैज्ञानिकता“ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गांव के एसडीएम सदस्य धूलीचंद डांगी थे। कार्यक्रम प्रस्तुत करने में श्रीमती भाग्य लक्ष्मी एवं पद्मा शर्मा ने पूर्ण सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने विद्यालय में शिक्षा के बढ़ते कदम का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों से अनेक प्रकार के प्रश्न पूछे। छात्रों ने उन्हें संतुष्टी पूर्ण उत्तर दिया। साथ ही मैं बनूंगा वैज्ञानिक थीम पर कार्य कर रहे छात्रों का भी अवलोकन किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुथार ने विद्...
Read Moreफतहनगर। शारदीय नवरात्रि के तहत होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर निकटवर्ती ईंटाली में गरबा पाण्डाल सजने लगे हैं। यहां के बस स्टेण्ड पर तैयार किए जा रहे पाण्डाल में जय अम्बे गरबा मण्डल के तत्वावधान में माताजी की प्रतिमा को विधि विधान से स्थापित किया जाएगा। इस गरबा पंडाल में प्रतिदिन गरबा का आयोजन किया जाएगा। ईंटाली में अमावस्या से नया पाल का देवरा पर घट स्थापना की जाएगी वहीं सोमवार को चामुंडा माता, नाहर सिंह माता के स्थानक पर घट स्थापना होगी। ...
Read More