मावली

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा फतेह नगर क्षेत्र पहुंची, प्रदेश सरकार को जमकर कोसा

फतहनगर। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा ने शुक्रवार को फतहनगर क्षेत्र में प्रवेश किया। विभिन्न गांवो में इस यात्रा के तहत आयोजित सभाओं में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए सरकार को जमकर कोसा।
जन आक्रोश यात्रा लदानी,वासनी,चंगेड़ी,खेमपुर,आमली, बड़गांव,ईंटाली एवं ढूंढिया पहुंची। इन गांवों में जन आक्रोश यात्रा में शामिल विधायक समेत अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। सभी जगह सभाएं आयोजित की गयी। वक्ताओं ने इन सभाओं में प्रदेश की कां्रगेस सरकार को जमकर कोसा तथा कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है तथा भय,भ्रष्टाचार एवं अत्याचार बढ़े हैं। नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनावों में इस सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। रथयात्रा 4 व 5 दिसम्बर को डबोक मण्डल के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। 6 व 7 दिसम्बर को घासा मण्डल एवं 8 व 9 को मावली मण्डल के विभिन्न गांवों से गुजरी। 10 दिसम्बर को रथयात्रा फतहनगर- सनवाड़ मण्डल में प्रवेश करेगी।
जन आक्रोश रथ यात्रा में विधायक जोशी के अलावा पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, विधानसभा रथयात्रा संयोजक गणपतलाल स्वर्णकार, भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार,डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,घासा मण्डल अध्यक्ष रतनसिंह कितावत,पूर्व पं.स.स.गौरीलाल बंजारा,पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह चुण्डावत,युवा मोर्चा प्रभारी भरतभानुसिंह देवड़ा,मावली मण्डल महामंत्री गोपीलाल चौबीसा, प्रमोद सामोता, विधानसभा रथ प्रभारी भंवरसिंह चुण्डावत,भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल,भाजयुमो मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी, किसान मोर्चा के मोहनलाल जाट,महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लीला सोनी,कंकु गोस्वामी,लीला कुंवर समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *