Home>>मावली>>भारत जोड़ो यात्रा के लिए मावली विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना
मावली

भारत जोड़ो यात्रा के लिए मावली विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना

फतहनगर। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के आज राजस्थान में प्रवेश के बाद उसमें शामिल होने के लिए मावली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता झालावाड़ के लिए रवाना हुए।
कार्यकर्ताओं को आज मावली ब्लॉक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक वैष्णव,धुणीमाता सरपंच नरेश मेघवाल,नामरी के पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह राणावत,पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल जाट,इंटक नेता शंकर लाल गायरी,मांगीलाल प्रजापत,युवा नेता शांतिलाल डांगी के नेतृत्व में मावली के पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्करलाल डांगी ने हरी झंडी दिखा कर डबोक से झालावाड़ के लिए रवाना किया। जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ता 2 बसों से रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!