मावली

नौ बैग डे पर स्कूली बच्चों ने किया गवरी का मंचन

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में नो बेग डे पर चौथे शनिवार को आज “मैं बनूंगा वैज्ञानिक”  थीम पर 5 ग्रुपों में वैज्ञानिक बनने का कार्य संपन्न हुआ। अंतिम दो कालांशों में कक्षा 3-4 केछात्रों द्वारा गवरी नाटक के रूप में ”मैं बनूंगा वैज्ञानिकता“ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में गांव के एसडीएम सदस्य धूलीचंद डांगी थे। कार्यक्रम प्रस्तुत करने में श्रीमती भाग्य लक्ष्मी एवं पद्मा शर्मा ने पूर्ण सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने विद्यालय में शिक्षा के बढ़ते कदम का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों से अनेक प्रकार के प्रश्न पूछे। छात्रों ने उन्हें संतुष्टी पूर्ण उत्तर दिया। साथ ही मैं बनूंगा वैज्ञानिक थीम पर कार्य कर रहे छात्रों का भी अवलोकन किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुथार ने विद्यालय में हो रहे  भौतिक, शैक्षिक एवं सह शैक्षिक कार्य का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *