फतहनगर । रिको में विद्युत कटौती आज शाम से आगामी आदेश तक जारी रहेगी । फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान के अनुसार कटौती 2 चरणों में होगी । रोटम फीडर में 6PM से 8 PM खाद फैक्ट्री में 8PMसे 10PM
Read MoreCategory: फतहनगर – सनवाड
फतहनगर। प्रदेश में बिजली का संकट लोगों को परेशान कर रहा है। दिन तो दिन रात के समय बिजली का गुल होना पालिका क्षेत्र के लोगों को खूब अखर रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग कई तरह के चार्ज लाद कर उनसे बिजली खर्च वसूल कर रहा है। गांवों के मुकाबले विभाग उनसे प्रति यूनिट अधिक राशि भी वसूल कर रहा है। ऐसे में बिजली विभाग का दायित्व बनता है कि कैसे भी करके गमी के दिनों में पूरी बिजली दें। बिजली की कटौती ने आम जन जीवन को खासा प्रभावित किया है। वार्ड 15 में नाकोड़ा नगर के लोग तो न्यून वॉल्टेज के साथ-साथ बिजली कटौती का दंश भी भोग रहे हैं। कटौती एवं न्यून वॉल्टेज के कारण यहां के लोगों को पीने के पानी के भी लाले पड़ गए हैं। घरों में बोरवेल की मोटरें नहीं उठती। ऐसे में पानी का प्रबन्ध करना यहां के निवासियों के लिए टेढ़ी खीर बन गया है। एक तरफ बिजली की कटौती तो दूसरी तरफ बिजली का अपव्यय भी खूब देखने...
Read Moreफतहनगर । विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ श्री हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के दौरान तीसरे दिन कथावचक पं. श्री माणकचंद मेनारिया द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी गयी । आज तीसरे दिन की कथा में पांडवों के स्वर्गारोहण, राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि श्राप , ब्रह्मा वराह अवतार, कपिल अवतार, भक्त ध्रुव कथा, ऋषभदेव अवतार एवं जड़ भरत की कथा के साथ विश्राम दिया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आपने कहा कि भाव या कुभाव से लिया गया नाम भी कल्याण कारी है। हनुमानजी द्वारा नाम स्मरण करने वालों की रक्षा का सुंदर वर्णन किया गया।
Read Moreफतहनगर। एस.एस.कम्प्यूटर एकेडमी पर राजस्थान सरकार व महिला बाल विकास के माध्यम से आरकेसीएल के ज्ञान केन्द्र पर महिलाओं को आरएससीआइईटी कोर्स निःशुल्क करवाया जा रहा है। इस बैंच का उद्घाटन एस.एस कम्प्यूटर एकेडमी पर पालिका पार्षद सुनील मून्दड़ा द्वारा किया गया। निदेशक सुनिल कोठारी व निदेशिका सुनिता कोठारी ने संयुक्त बयान में बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 03 माह तक निःशुल्क कोर्स करवाया जायेगा तथा 01 घण्टा प्रेक्ट्रिकल और 01 घण्टा थ्योरी कक्षा रहेगी तथा कोर्स की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा गया कि किसी भी सरकारी भर्ती में यह कोर्स अनिवार्य है एवं आपको कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद चाहीए तो हम हमेशा आपके साथ है। विद्यार्थियों को निःशुल्क किताबे पार्षद मून्दड़ा के हाथों से प्रदान की गई। श्रीमती सुनिता के द्वारा बताया गया कि पिछले बैच मे ंभी महिलाओ ने मावली तहसील में सबसे अधिक...
Read Moreफतहनगर। थामला में आगामी 3 मई को जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करने जा रहे मुमुक्षु विनय भण्डारी के लिए मंगलवार को फतहनगर में चौबीसी का आयोजन किया गया। साधना सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में गोद भराई एवं मुमुक्षु का बहुमान किया गया। इस अवसर पर मुमुक्षु के माता-पिता रेखा-बुद्धराज भण्डारी का भी बहुमान किया गया। कार्यक्रम में श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन, पारसमल बापना,देवीलाल खेरोदिया,रमेश मारू,डालचंद सहलोत,प्रभुलाल बोहरा, सुरेशचन्द्र सिसोदिया,विमल गड़ोलिया,गजेन्द्र तलेसरा,राजमल बापना,विशाल सामोता,महेन्द्र पीपाड़ा समेत समाजजन उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ फतहनगर की नानेश कॉलोनी में श्री बालाजी मित्र मंडल, आजाद मित्र मंडल एवं समस्त नगर वासियों द्वारा श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा से हुआ। श्रीमद्भागवत पोथी एवं कलश शोभायात्रा शाम 06.00 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर से प्रारम्भ होकर कथा स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा में श्रीभागवत महा पुराण को भक्त बारी बारी से सिर पर धारण किये चल रहे थे। सभी शुभ्र वस्त्रों एवं महिलाएं केसरिया वस्त्रों में चल रही थी। 61 कलश धारी महिलाओं के साथ सैंकड़ो लोग ढ़ोल के साथ नाचते चल रहे थे। कथा प्रवक्ता पं. माणकचंद मेनारिया खुली जीप में विराजित थे। साथ ही श्री बाल हनुमान का स्वरूप भी सभी के मन को मोह रहा था। पहले दिन की कथा में भागवत महात्म्य पर कहा कि नेमिसारण्य में कलियुग के प्रभाव नहीं होता है। अतः वही...
Read Moreफतहनगर । यहां सोमवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा । 01 मई 2022 तक रोजाना शाम 07.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक कथा प्रवक्ता पं. श्री माणकचंदजी मेनारिया के मुखारविंद से कथा होगी । कथा स्थल श्री हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी,रेल्वे स्टेशन के पीछे, फतहनगर रहेगा । कथा के आयोजक श्री हनुमान मंदिर कमेटी, आजाद मित्र मण्डल.समस्त भक्त जन, नगरवासी हैं । कलश शोभायात्रा दिनांक 25 अप्रेल 2022 सोमवार , शाम 5.30 बजे श्री द्वारकाधीश मंदिर मैन चौराहा से अंडरब्रिज से होकर कथा स्थल तक रहेगी ।
Read Moreफतहनगर। सेंन्ट थॉमस सी.सैकण्डरी स्कूल फतेहनगर में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में रोडवेज बस स्टेण्ड फतेहनगर पर विद्यालय की तरफ से निःशुल्क जल सेवा महावीर इन्टरनेशनल के साथ मिलकर शुक्रवार को शुरू की गई एवं विद्यालय के छात्रों के द्वारा पृथ्वी को बचाने के लिए स्लोगन के माध्यम से सभी को संदेश भी दिया कि हमारी पृथ्वी को प्रदुषण से कैसे बचाना है । निःशुल्क जल सेवा का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक विनय सोनी के हाथो से करवाया गया साथ में विशाल सोनी , रोहित मारू, सुनिल कोठारी, मनोज तातेड, रमसादपीजी, विनोद यादव , जानवी कोठारी तथा महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष आशीष जैन,विशाल सामोता, शुभम, महावीर जैन, रिषभ सेठिया एवं नरेश मण्डोवरा, श्यामलाल अजमेरा, दीपक वैष्णव के द्वारा विद्यालय परिवार का उप्परना ओडा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें विश्व पृथ्वी ...
Read Moreफतहनगर । रात्रि को रोडवेज बस स्टैंड के समीप बारदान के गोदाम में आग लगने से बारदान जल कर खाक हो गया । आग लगने से काफी समय तक बिजली गुल रही । दमकल के जरिए आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन नुकसान होने से नही बचाया जा सका । बारदान गोदाम दिनेश सुराणा का बताया जाता है । मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए ।
Read Moreफतहनगर। पालिका क्षेत्र के र्वा 15 में स्थित नाकोड़ा नगर के लोग बिजली विभाग के अधिकारियों की बेपरवाही का पिछले डेढ़ वर्ष से दंश भोग रहे हैं लेकिन इनकी न्यून वॉल्टेज की समस्या का समाधान ही नहीं हो रहा। मंगलवार को न्यून वॉल्ेटज के कारण दीपक सोनी के मकान में ट्यृबवेल की मोटर, फ्रीज,गीजर एवं लेपटॉप जल गया। इससे पूर्व जितेन्द्र सुखवाल के मकान में भी पिछले दिनों न्यून वॉल्टेज के कारण बिजली के उपकरणों को नुकसान हुआ था। इस क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार संपर्क पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वॉल्टेज की समस्या के कारण घरों में बिजली के उपकरण सही काम नहीं करते हैं। इतना ही नहीं गर्मी का समय होने से पानी की किल्लत है तथा न्यून वॉल्टेज के कारण ट्यूबवेल की मोटर तक पानी नहीं देती जिससे लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। समस्या का समाधान करने के लिए विश्राम स...
Read Moreफतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत पोषण अभियान कार्यक्रम की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में फतेहनगर सनवाड के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,एससी देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,महामंत्री रोशन खटीक और पार्षद लाली बैरवा थे। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी का उपरणा पहना कर स्वागत किया गया। बच्चों को बिस्किट बांटे गए। केंद्र सरकार की योजनाओं, सहायता और पोषण सामग्री की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रकोष्ट अध्यक्ष भावना वैष्णव, मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,ओबीसी मण्डल अध्यक्ष शंकर लोहार,शैलेश मीणा,पूरण जीनगर, महामंत्री चित्रा त्रिवेदी,समता टेलर, उपाध्यक्ष मीरा बंसल,मनीषा जैन,आशा या...
Read Moreफतहनगर। हनुमान जयन्ती के उपलक्ष में एक शाम सांवरा के नाम आयोजित भक्ति संध्या शनिवार की रात्रि खूब जमी। निकंुज कामरा तथा आरूषि गंभीर के भजनों की अनवरत सरिता ऐसी बही कि श्रोता सांवरे की भक्ति में तल्लीन हो गए। नंदलाल मुरलिया वाले…………………. से शुरू भक्ति भजनों के क्रम में एक से एक सुरीले भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग स्टेडियम में आए तो भजन संध्या समाप्ति तक जमे रहे। कार्यक्रम रात साढ़े आठ बजे शुरू हुआ तथा रात साढ़े ग्यारह बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान ही अतिथि दीर्घा में विराजित अतिथियों को आयोजकों ने सरोपा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का यू ट्यूब के माध्यम से लाइव भी किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि भजनों की प्रस्तुतियों के बीच किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं किया गया तथा अनवरत भजनों ...
Read Moreफतहनगर । पालिका क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओं ने आज उदयपुर में कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान का स्वागत किया । भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पार्षद विनोद धर्मावत, गजेन्द्रसिंह रावल, महामंत्री रोशन खटीक, सचिन खटीक, महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रीतु अग्रवाल समेत अन्य कार्यकताओं ने सरोपा धारण करवाकर चौहान का स्वागत कर उन्हें बधाई दी ।
Read Moreफतहनगर। शनिवार को यहां पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज फतहनगर द्वारा पीपाजी महाराज की.699 वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। संरक्षक लक्ष्मण लाल सोलंकी एवं बाबूलाल भाटी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पीपा जी महाराज की महाआरती की गई। आरती के उपरांत अल्पाहार लिया गया। अल्पाहार के बाद समाज के विभिन्न बंधुओं ने समाज के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं तय की। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान एवं महामंत्री प्रकाश चंद्र देवड़ा, कोषाध्यक्ष बंशी लाल सोलंकी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार सहित समाजजन उपस्थित रहे। समाज के भामाशाहों का सम्मान किया गया। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में जिन्होंने उपलब्धियां प्राप्त की उनका भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। आसपास के क्षेत्र से पधारे सभी समाज बंधुओं का भी सम्मान किया गया। महाप्रसादी कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा लॉयन्स क्लब, फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में स्व. पुरूषोत्तम लाल पालीवाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी, गोवर्धन सिंह चौहान,पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल, अशोक जैन,सत्यनारायण अग्रवाल, अजय मोर, विकास सोनी, रोनक गर्ग, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र मोर एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों,स्वयंसवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लॉयन्स क्लब सदस्य को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रक्त संग्रहण आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज उदयपुर द्वारा किया गया। ...
Read Moreफतहनगर । स्व. पुरुषोत्तम जी पालीवाल की स्मृति में आज कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए गोवर्धन सिंह चौहान, यूथ कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी रौनक गर्ग, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल आदि भी पहुंचे । उक्त आयोजन कॉलेज तथा लायन्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
Read Moreफतहनगर। भाजयूमो मंडल फतहनगर सनवाड द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती रोडवेज बस स्टैंड स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माला व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के पूरे जीवन का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उनका दिया गया संविधान जो पूरे विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। उनके दिए गए उपदेश, विचार, सामाजिक हित के कार्य जो समाज मे भाईचारा एकता से रहने की शिक्षा देते है। कार्यक्रम में देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री रामचंद्र महलाना,रोशन खटीक,पूर्व चेयरमेन कल्याणसिंह पोखरना,भाजयूमो जिला मंत्री सचिन खटीक,प्रह्लाद सिंह राणावत,ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर, भाजयूमो अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,महामंत्री शैलेश मीणा,...
Read Moreफतहनगर । महावीर जयन्ती यहाँ धूमधाम से मनाई गयी । जयंती के अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सकल जैन समाज के महिला पुरुष, युवा - युवतियाँ तथा बच्चे शामिल थे । महिलाओं ने केसरिया परिधान पहन रखा था जबकि पुरुष श्वेत परिधान में थे । सनवाड़ में भी दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में मुमुक्षु विनय का हर घोड़ा निकाला गया ।
Read Moreफतहनगर । हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में एक शाम सांवरा के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । शाम 8:30 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक चलने वाली इस भजन संध्या में दिल्ली की सुप्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा एवं आरुषि गंभीर भजनों की प्रस्तुतियां देगी । निकुंज कामरा प्रसिद्ध भजन गायक स्वर्गीय विनोद अग्रवाल की शिष्या है जिन्होंने करीब 4 वर्ष पूर्व यहां कृषि उपज मंडी में आयोजित विनोद अग्रवाल की भजन संध्या में सुरों की सरिता बहा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी । एक बार फिर नगर वासियों को उनके भक्ति भाव से भरे भजनों का लाभ मिलेगा । आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं के बैठने की व्यवस्था प्रथक से होगी । कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई है । आयोजक कमेटी ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ।
Read Moreफतहनगर । भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल फतहनगर सनवाड द्वारा भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न, प्रथम कानून मंत्री,बाबा साहब डा॰ भीमराव अंबेडकर जी की 131वी जयंती के अवसर पर आज शाम 5.30 बजे रोडवेज बस स्टैंड फतहनगर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की जाएगी । यह जानकारी भाजयूमो मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी व कार्यक्रम संयोजक शैलेश मीणा ने दी।
Read More