फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत पोषण अभियान कार्यक्रम की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में फतेहनगर सनवाड के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,एससी देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,महामंत्री रोशन खटीक और पार्षद लाली बैरवा थे। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी का उपरणा पहना कर स्वागत किया गया। बच्चों को बिस्किट बांटे गए। केंद्र सरकार की योजनाओं, सहायता और पोषण सामग्री की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रकोष्ट अध्यक्ष भावना वैष्णव, मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,ओबीसी मण्डल अध्यक्ष शंकर लोहार,शैलेश मीणा,पूरण जीनगर, महामंत्री चित्रा त्रिवेदी,समता टेलर, उपाध्यक्ष मीरा बंसल,मनीषा जैन,आशा यादव व शाहिदा बानू, मंत्री पुष्पा साहू, लता वैष्णव,कोकिला अग्रवाल,जागृति राजपूत ,युवा मोर्चा से भोलाशंकर यादव,संजय विसलोत, घनश्याम अग्रवाल,लोकेश मेहता, पारस तातेड व शंकर लोहार सनवाड की उपस्थिति रही।
पोषण अभियान के तहत महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया कार्यक्रम

Leave a Reply