फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लोग ले रहे लाभ

फतहनगर ।
विश्वशांति, जनकल्याणार्थ एवं सकल मनोकामनार्थ श्री हनुमान मंदिर, नानेश कॉलोनी परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के दौरान तीसरे दिन कथावचक पं. श्री माणकचंद मेनारिया द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी गयी ।
आज तीसरे दिन की कथा में पांडवों के स्वर्गारोहण, राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि श्राप , ब्रह्मा वराह अवतार, कपिल अवतार, भक्त ध्रुव कथा, ऋषभदेव अवतार एवं जड़ भरत की कथा के साथ विश्राम दिया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
आपने कहा कि भाव या कुभाव से लिया गया नाम भी कल्याण कारी है। हनुमानजी द्वारा नाम स्मरण करने वालों की रक्षा का सुंदर वर्णन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *