फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के अग्रसेन जयन्ती मेले में बिखरे विविध रंग

फतहनगर। अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत शनिवार को यहां के केआरजी गार्डन में आयोजित मेले में भारतीय संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। अग्रसेन नव युवक मण्डल अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ सायं 7बजे समाज के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल एवं वरिष्ठजनों की मौजूदगी में फीता काट कर एवं महाराज अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। मेले में जहां एक ओर नन्हें बच्चों के लिए झूले इत्यादि लगे थे वहीं विभिन्न प्रकार की चाट के स्टॉल भी सजे थे जिन पर मेलार्थियों को चटकारे लेते देखा गया। मेले में खासी भीड़ लगी रही। प्रवेश द्वार के ठीक बांयी ओर एक मंच सजा था जहां राजस्थानी गीतों पर कुशल नृत्यांगनाओं द्वारा मनभावन नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गयी। मेले में विभिन्न प्रॉडक्ट के स्टॉल भी लगे थे जहां ग्राहकों को खरीददारी करते देखा गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेडी विद्यालय को कावड़िया परिवार ने भेंट किया कंप्यूटर सिस्टम

फतहनगर। गुड़ली निवासी भामाशाह फतहलाल,रणजीत,सम्पत लाल, गणपत लाल,दिनेश कुमार कावड़िया परिवार की ओर से चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को करीब 50 हजार की लागत का कम्प्यूटर सिस्टम मय प्रिंटर भेंट किया गया। संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने अतिथियों का उपरना एवं तिलक द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर चांदमल,कैलाशचन्द्र कोठारी,व्याख्याता कन्हैया लाल मेनारिया,माधवलाल गाडरी,कर्णसिंह राणावत,श्रीमती रतन टाक,आमना खातून,संजय कुमार यादव,पवन कुमार मीणा, भगवतीलाल चपलोत,अनिल माली, भंवरलाल तेली, शंकरलाल चावड़ा,रीना पोखरना, बद्रीलाल जाट आदि उपस्थित थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में हुआ प्रथम मेवाड़ यादव क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ

फतहनगर। शुक्रवार को प्रथम मेवाड़ यादव क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के मैदान पर किया गया। उद्घाटन अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एवं आम मेवाड़ यादव समाज के अध्यक्ष सुखदेव यादव मुख्य अतिथि थे जबकि अध्यक्षता मेवाड़ यादव प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एवं सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष विनोद यादव ने की। कार्यक्रम में ओड़ा सरपंच विष्णु यादव,कमलेश यादव,सोहन यादव, शैलेष कनिक, सुनील यादव,राजमल यादव, डूंगरलाल मीणा आदि विशिष्ट अतिथि थे। मंच संचालन भोलेशंकर यादव ने किया। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 21000 रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन कृष्णा क्रिकेट क्लब सनवाड़ एवं यादव समाज सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अग्रसेन जयन्ती महोत्सवः कल होगा मेले का आयोजन

फतहनगर। अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत शनिवार को अग्रसेन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में विशाल अग्रसेन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला के आरजी गार्डन में शाम 5 बजे आयोजित होगा। इधर शुक्रवार को महोत्सव के तीसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता व महिलाओं के ग्रुप डांस का प्रस्तुतीकरण किया गया। महिलाओं ने राजस्थानी एवं अन्य डांस की प्रस्तुतियां देकर दर्शक समाज की महिलाओं का खूब मनोरंजन किया। सायं केआरजी गार्डन में सांस्कृतिक संध्या के तहत एकल व युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महोत्सव का समापन सोमवार को अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान व पारितोषिक वितरण के साथ होगा। अग्रवाल मारवाड़ी समाज का महोत्सव भी ध्वजारोहण एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ प्रारंभ हुआ। इसका समापन भी सोमवार को शोभायात्रा एवं पारितोषिक वितरण के साथ होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गवरी समापनः धूमधाम से ईंटाली में निकली गौरज्या माता की शोभायात्रा

फतहनगर। समीपवर्ती ईंटाली में शुक्रवार को गौरज्या माता की शोभायात्रा निकाली गयी। सवा माह से चल रहा गवरी आयोजन शुक्रवार को वळावण के साथ ही सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर ईंटाली में गौरज्या माता की शोभायात्रा धूमधाम से निकली तथा ज्वारों का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में गवरी के मुख्य पात्र राईयां एवं राई बुढ़िया सहित अन्य लोक कलाकार शामिल हुए। गवरी के समापन पर आस पास के गांवों से भी व्यक्ति पहुंचे। ईंटाली समेत चायला खेड़ा, उदाखेड़ा-मन्नाखेड़ा,भीला खेड़ा,रोहिडा, बड़गांव, जोधाणा आदि गांव से गवरी प्रेमी गवरी देखने इंटाली पहुंचे। इसके पूर्व गुरूवार को गडावण के दिन सायं विधि विधान से गोरजा माता की पूजा अर्चना कर गोरजा माता की प्रतिमा को वहां से मंदिर ले जाया गया। वहीं गवरी के कलाकार गांव के व्यक्ति,बड़े बुजुर्ग, पटेल पटवारी आदि ने शोभायात्रा के साथ गोरजा माता को लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में स्थापित ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मारवाड़ी अग्रवाल समाज का अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू

फतहनगर. यहां के मारवाड़ी अग्रवाल समाज का 5 दिवसीय  अग्रसेन जयंती महोत्सव ध्वजारोहण के साथ ही शुरू हुआ. ध्वजारोहण के अवसर पर समाज के महिला और पुरुषों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतिम दिन शोभायात्रा होगी.पांच  दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्या निकेतन में पूर्व छात्रों की बैठक संपन्न

फतहनगर. विद्या निकेतन विद्यालय फतेहनगर में बुधवार को स्थानीय विद्यालय के पूर्व छात्रों की एक बैठक का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व छात्र रहे  व्यवसायी गोविंद बंसल ने की । मुख्य अतिथि  कल्याण फर्नीचर के अजय मोर तथा विशिष्ट अतिथि  पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया रहे। बैठक में मुख्य वक्ता विद्या भारती संस्थान राजस्थान क्षेत्र के सह संगठन मंत्री श्री गोविंद कुमार थे, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले लगभग 65 पूर्व छात्रों के साथ विद्यालय समय के पूर्व अनुभव को लेकर तथा वर्तमान में किस प्रकार विद्यालय के साथ जुड़ाव बना रहे ,इस विषय को लेकर चर्चा एवं  संवाद किया। इसी दौरान उन्होंने एक पूर्व छात्र परिषद का गठन करने की बात भी कही । जिसके मुख्य तीन कार्य पहला सामाजिक कार्य में सक्रियता, दूसरा परिवार का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव और तीसरा जिस विद्यालय में अध्ययन किया है,...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पयुर्षण पर्वः उत्तम त्याग दिवस के रूप में मनाया

फतहनगर। दिगम्बर जैन समाज के पयुर्षण के तहत आज उतम त्याग का दिन था। यह दिन दान करने का दिन है। मानव जीवन बहुत ही मुश्किल से मिलता है इसलिए समय रहते हुए त्याग हर प्राणी को करना चाहिए। दिगम्बर समाज के लोगों ने आज त्याग का संकल्प व्यक्त किया। आज का अभिषेक रवि जैन एवं संजय जैन द्वारा किया गया। शांति धारा की गयी। अभिषेक के बाद विधिवत पुजन प्रातः 7.30 से 11.30 बजे तक किया गया। उसके बाद शाम को आरती एवं पंडित बसंत द्वारा शास्त्र प्रवचन, वाचन एवं प्रश्न-उतर का कर्यक्रम किया गया। इस दौरान समाज के मदनलाल धर्मावत, धर्मचंद पाटोदी, अशोक छाबड़ा, संजय छाबड़ा, राजेन्द्र बडजात्या, प्रकाश चंद जैन आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर की राम रेवाड़ी में उमड़ा जनसैलाब

फतहनगर. मंगलवार को जलझूलनी के अवसर पर निकली राम रेवाड़ी में ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ पड़ा. पिछले 2 साल कोरोना की भेंट चढ़ने के बाद इस बार लोगों में काफी उत्साह है. नगर भ्रमण के दौरान भी काफी लोगों ने राम रेवाड़ी में विराजित ठाकुर जी के दर्शनों का लाभ लिया. बैंड बाजों के साथ राम रेवाड़ी सरोवर पर पहुंची जहां प्रभु को सरोवर में स्नान करवाया गया. गाजे बाजे के साथ प्रभु श्री की महा आरती की गई. इस मर्तबा तालाब में पानी होने से कई लोगों ने नहाने का लुफ्त भी उठाया.

Read More
फतहनगर - सनवाड

जल झूलनी एकादशीः ठाकुरजी के स्वागत में बैंडवादन कर बोहरा समाज ने दिया भाईचारे का पैगाम

फतहनगर(विकास चावड़ा)। जल झूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय बोहरा समाज के लोगों ने भाई चारे का पैगाम देते हुए ठाकुरजी के वेवाण के स्वागतार्थ बैंड वादन किया। कौमी लिबास में कतारबद्ध वादक यंत्रों से सज्जित युवाओं के दल ने समाज के मौतबीर लोगों के सानिध्य में मैन चौराहा पर ठाकुरजी के वेवाण के आगे बैंडवादन किया। सुमधुर ध्वनि के साथ एवं पुष्पवृष्टि के बीच किए गए इस स्वागत ने कौमी एकता की मिशाल को और मजबूत करने का काम किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में निकलेगी आज राम रेवाड़ी

 फतहनगर. जलझूलनी एकादशी महोत्सव के तहत आज फतेह नगर में विशाल राम रेवाड़ी का आयोजन किया जाएगा.  द्वारिकाधीश मंदिर मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेश पालीवाल के अनुसार  राम रेवाड़ी में श्री द्वारिकाधीश एवं श्री सत्यनारायण भगवान के वैवांण शामिल होंगे.  राम रेवाड़ी का समय प्रातः 11:00 बजे नियत किया गया है.  राम रेवाड़ी द्वारकाधीश मन्दिर, फतहनगर से प्रारम्भ होकर नगर मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए तालाब  को जाएगी जहां विधि विधान से द्वारिकाधीश एवं सत्यनारायण भगवान को सरोवर में स्नान करवाया जाएगा. आरती होगी तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा. मंदिर मंडल ने व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे अपना व्यापार बंद रखकर राम रेवाड़ी के कार्यक्रम को सफल बनावे.

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेड़ी में महर्षि दधिचि की जयन्ती मनी

फतहनगर। रविवार को समीपवर्ती चंगेड़ी में महर्षि दधिचि आश्रम पर संस्था के तत्वावधान में महर्षि दधिचि की जयन्ती दाधीच समाज द्वारा हर्षाेउल्लास के साथ मनाई गई। समाज के सभी लोगों ने परिवार सहित उपस्थित होकर महर्षि दधिचि व दधिमति की पुजा अर्चना की। महिला मण्डल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। समाज के मनोहर व्यास द्वारा प्रसादी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व महर्षि दधिचि आश्रम, चंगेडी संस्था की वार्षिक आम सभा संस्था अध्यक्ष अशोक दाधीच की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज जोशी द्वारा संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। पवन जोशी ने बर्तनों के किराया की आय प्रस्तुत की तथा संस्था के विकास कार्यों हेतु प्रस्ताव लिए गए। अन्त में संस्था के उपाध्यक्ष लोकेश्वर दाधिच द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संयम दिवस: जिन प्रतिमाओं का किया अभिषेक

फतहनगर. इन दिनों दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण चल रहे हैं. पर्युषण के तहत रोजाना विविध धार्मिक क्रियाएं संपन्न करवाई जा रही है. सोमवार को पर्युषण पर्व संयम दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जिन प्रतिमाओं का अभिषेक करते हुए पूजा पाठ किया गया. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ विनोद धर्मावत,  धर्मचंद पाटोदी, अशोक छाबड़ा  संजय छाबड़ा, प्रकाश जैन आदि उपस्थित थे. आज के अभिषेक संजय कुमार हिमंशु कुमार छाबड़ा ने किया.

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में गणेश महोत्सव परवान पर चढ़ा,कुंभलगढ़ दरबार की सजी मनोहारी झांकी

फतहनगर(विकास चावड़ा)। दो साल के अंतराल के बाद नगर का गणेश महोत्सव पुनः अपने पुराने स्वरूप में लौटने का प्रयास कर रहा है। कोरोना के बाद इस महोत्सव के आयोजन पर संकट आ गया लेकिन इस बार युवाओं ने पुनः वैसा ही आयोजन करने का प्रयास किया है। नगर के पुराना बाजार में रोजाना राजा का दरबार सजाया जा रहा है। विनायक नगर स्थित कुंभलगढ़ दरबार की भी रोजाना मनोहारी झांकी प्रस्तुत की जा रही है। अखाड़ा मंदिर,पटेल स्टेडियम के समीप,जनता कॉलोनी,पीपली चौक सहित अन्य स्थानों पर विनायक की झांकियों के आयोजन इन दिनों परम पर हैं। गणेश भक्तों का सांझ ढलने के साथ ही दर्शनार्थ आने का क्रम शुरू हो जाता है जो कि देर रात तक चलता रहता है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थापत्य कला से 1443 में महाराणा ने बनवाया गणेशजी का मंदिर

फतहनगर। ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर स्थापत्य कला से तैयार मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान है। हालांकि यह मंदिर पूरे साल बंद ही रहता है, लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन फतहनगर से सोनी परिवार यहां कई सालों से आकर पूजा करते है। हेरिटेज सोसायटी के सचिव और शिक्षाविद कुबेरसिंह सोलंकी के अनुसार 1443 ईस्वी में महाराणा कुंभा ने मंडोर विजय किया था। इसके बाद महाराणा यह गणेश प्रतिमा कुंभलगढ़ दुर्ग लेकर आए थे। सोलंकी ने बताया कि किले में यह मंदिर गेट के अंदर पहुंचते ही मुख्य दुर्ग के पास है। मूर्ति की लंबाई करीब साढ़े 3 फीट है। खास बात यह है कि मूर्ति को दक्षिण मुखी में स्थापित किया है, ताकि कोई विघ्न ना हो। मूर्ति में खास बात यह है कि जो प्रतिमा है उनमें गणेशजी के हाथ में ही एक गणेशजी भगवान की छोटी प्रतिमा भी है। पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले इस मंदिर के यहां काम करने वाले कर्मचारी यहां...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोनी परिवार नगरवासियों के साथ कल सुबह कुंभलगढ़ के लिए करेगा कूच

फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं नगर में गणेश महोत्सव के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार नगरवासियों के साथ बुधवार की सुबह विनायक नूतने कुंभलगढ़ के लिए कूच करेंगे। सोनी के अनुसार इस बार 6 बसें एवं करीब 150 कारों के साथ 100 भक्तों के कंुभलगढ़ पहुंचने का अनुमान है। सभी वाहन सुबह 7बजे द्वारिकाधीश मंदिर मैन चौराहा से रवाना होंगे। कुंभलगढ़ पहुंच कर प्रसादी का कार्यक्रम होगा तथा विनायक की पूजा अर्चना के बाद पूजित प्रतिमाएं फतहनगर लायी जाएगी। इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी भी पहुंचेगें। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

छलकने को आतुर बड़गांव बांध

फतहनगर। क्षेत्र का बड़गांव बांध लगभग भर चुका है तथा लहरें इसके तट से टकरा कर हिलोंरे ले रही हैं। इस वक्त पानी की आवक जारी है तथा यह बांध कभी भी छलक सकता है। बांध के छलकने का इंतजार कर रहे कई लोग आज सुबह ही बांध की पाल पर जा डटे हैं। हवाओं के साथ उठ रही लहरें लोगों को खूब भा रही है। 2006 के बाद यह नजारा पहली बार दिख रहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ के प्रसिद्ध लोक नाट्य गवरी की ग्राम्यांचल में धूम हुई शुरू

फतहनगर। मेवाड़ का प्रसिद्ध लोक नाट्य गवरी का ग्राम्यांचल में आगाज हो गया है। ईंटाली में भील समाज के कलाकारों ने गवरी का आगाज किया। गवरी रमने वाले इन कलाकारों ने विधि विधान से गवरी के निमित्त वेशभूषा धारण की। मान्यता के अनुसार सवा माह तक गवरी का अलग-अलग जगह मंचन इन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान कलाकार अपने घर नहीं जाते हैं। साथ ही नंगे पैर ही चलते हैं। गवरी के मुख्य किरदार राई एवं राई बुढ़िया जो कि माता पार्वती एवं शिव स्वरूप माने जाते हैं,उपवास रखते हैं। सवा माह तक एक समय ही भोजन करते हैं और जमीन पर ही सोते हैं। गवरी रमने के दौरान ये कलाकार कालू कीर, हथिया डारमा, कान्हा गुजरी,वरजू कंाजरी,मीणा-बंजारा, चौथ माता आदि प्रमुख प्रसंग प्रस्तुत करते हैं। गवरी गांवों के देवस्थानों पर रमी जाती है। ईंटाली में गवरी के मंचन के साथ ही अब यह विभिन्न गांवों में रमी जाएगी। कम नहीं हुआ है गवरी का क्रे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जन्माष्टमी पर गुंजा, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की

फतहनगर. यहां के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में  जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर शाम  7:00 बजे भजन कीर्तन प्रारंभ हुए. भक्तों की भीड़ लगी रही. मंदिर में विविध झांकियां सजी.  जन्मोत्सव तक कीर्तन होते रहे. रात ठीक 12:00 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने कान्हा को लाड लड़ाए. हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से मंदिर गूंज उठा. जन्मोत्सव के बाद महा आरती की गई तत्पश्चात पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया.

Read More
फतहनगर - सनवाड

पुलिस के जवान ने बंधवाई राखी

फतहनगर. बागरिया समाज की महिला ने पुलिस के जवानों को राखी बाँधी. महिला ने बताया कि मेरे भाई नही है. तभी थाने के जवान जय सिंह खारा व कानी अनिल फौजी ने महिला से राखी बंधवाई तथा  उपहार स्वरूप महिला को मिठाई और कपड़े दिए।

Read More