फतहनगर। दिगम्बर जैन समाज के पयुर्षण के तहत आज उतम त्याग का दिन था। यह दिन दान करने का दिन है। मानव जीवन बहुत ही मुश्किल से मिलता है इसलिए समय रहते हुए त्याग हर प्राणी को करना चाहिए। दिगम्बर समाज के लोगों ने आज त्याग का संकल्प व्यक्त किया। आज का अभिषेक रवि जैन एवं संजय जैन द्वारा किया गया। शांति धारा की गयी। अभिषेक के बाद विधिवत पुजन प्रातः 7.30 से 11.30 बजे तक किया गया। उसके बाद शाम को आरती एवं पंडित बसंत द्वारा शास्त्र प्रवचन, वाचन एवं प्रश्न-उतर का कर्यक्रम किया गया। इस दौरान समाज के मदनलाल धर्मावत, धर्मचंद पाटोदी, अशोक छाबड़ा, संजय छाबड़ा, राजेन्द्र बडजात्या, प्रकाश चंद जैन आदि उपस्थित थे।
पयुर्षण पर्वः उत्तम त्याग दिवस के रूप में मनाया

Leave a Reply